मथुरा : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सौंख रोड स्थित हैडपम्प वाली गली में कैला मां के मंदिर पर 8 जून को विशाल मां भगवती जागरण, फूल बंगला व भंडारे का आयोजन किया गया।
Read More
मथुरा : गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सौंख रोड स्थित हैडपम्प वाली गली में कैला मां के मंदिर पर 8 जून को विशाल मां भगवती जागरण, फूल बंगला व भंडारे का आयोजन किया गया।
Read More
मथुरा : नगर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर में दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर किए जाने वाले अतिक्रमण व शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
Read More
मथुरा : परेशान लोगों ने विद्युत समस्याओं को लेकर कैंट बिजली घर पर प्रदर्शनकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया और हाइवे की द्वारकेश नगर कॉलोनी एवं शहर के महिला पुरुष सैकड़ों की तादाद में विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
Read More
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के संत आश्रम में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में शामिल संतगण गोवर्धन। एक ओर जहां यमुना शुद्धीकरण को लेकर ब्रज में अलग अलग संगठनों द्वारा मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार के इस ओर ध्यान न देने से संत समुदाय नाराज है। संत समुदाय का कहना है कि वे अपने अधिकारों का पहिचानें और संगठित होकर कार्य करें। किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं है। पूरे भारत वर्ष में वर्तमान में लगभग 50 लाख हिन्दु संत हैं। अगर संतों ने अपनी संस्कृति की रक्षा की ठान ली तो स्वतः ही मां यमुना का शुद्धीकरण हो जाएगा। गंगा दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में परिक्रमा मार्ग के संत आश्रम पर श्रीरामधाम त्यागी आश्रम के महंत गिरीश महाराज की अध्यक्षता में संत गोष्ठी का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारंभ गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भागवताचार्य पं0 देवकी नदंन महाराज एवं गोपाल दास ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर गिर्राज संत सेवाश्रम के महंत राधामोहन दास रघुनाथ सिद्ध जी ने बताया कि गंगा दशहरा पर्व मनाने का उद्देश्य तभी पूरा जब हमारी संस्कृति की रक्षा करने वाली मां यमुना प्रदूषण से मुक्त होगी। यमुना के शुद्धीकरण के लिए कई वर्ष से अलग अलग संगठनों द्वारा यमुना शुद्धीकरण के अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन मां यमुना के हक की मांग की राजनीति की भेंट चढ़ गई। आज तक यमुना जी को लेकर न तो कोई कानून बनाया और न ही इस ओर पहल की। उन्होंने कहा कि संत अगर एकजुट होकर यमुना के शुद्धीकरण का आह्वान करें तो सफलता मिलने में देर नहीं होगी। भारतवर्ष में 50 लाख से ज्यादा संत हैं। सत्ता में बैठे लोगों को संतों की संख्या का अनुमान नहीं है। अगर संत जाग गया तो सरकार की आंख खुल जाएंगी। धार्मिक धरोहरों के रख रखाब की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है। आमजन का कार्य जागरूक होने का है। महोत्सव में श्रीराधा दामोदर सेवाश्रम की ओर से आचार्य संजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गिरिराज महाराज की तलहटी में प्राचीन कुंड विलुप्त हो गये हैं। कई कुंड रख रखाब न होने से जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े हैं। कार्यक्रम का संचालन देवकी नंदन महाराज ने किया। इस मौके पर बाबा मंगलदास, लाल दास त्यागी, उद्धव नारायण, माधव नारायण, ज्ञानेन्द्र दास, लक्ष्मण प्रसाद, ज्ञानेन्द्र दास आदि थे।
Read More
धारावाहिक 'भाभी','मायका','बेचारा बिग बी','लापतागंज -एक बार फिर '' में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाली शिल्पा शिंदे फिर से धारावाहिक 'चिड़िया घर ' में नज़र आएंगी।धारावाहिक 'चिड़िया घर' में एक साल काम करने के बाद शिल्पा ने धारावाहिक छोड़ दिया था और 'लापतागंज -एक बार फिर '' में कॅथलिक लड़की मेरी डिमैलो की भूमिका निभा रही थी। और चिड़िया घर' में उनकी जगह शुभांगी अत्रे ने ले लिया था।अब फिर एक साल के बाद शिल्पा शिंदे 'चिड़िया घर 'में कोयल की भूमिका में नज़र आएंगी। इस बारे में शिल्पा शिंदे कहती हैं ," मैं हमेशा एक तरह के रोल में टाइप कास्ट नहीं होना चाहती हूँ। 'चिड़िया घर ' में कोयल की भूमिका एक साल तक किया था।जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।और उस वक्त मेरे पिताजी की तबीयत भी ख़राब थी तथा एक धारावाहिक के लिए एक साल काफी होता है। इसकारण उसे छोड़कर उसी प्रोडक्शन का दूसरा धारावाहिक 'लापतागंज -एक बार फिर '' में सालभर काम किया और अब एक साल के बाद 'चिड़िया घर 'में कोयल की भूमिका में लोगों को नज़र आउंगी। दर्शकों ने हमेशा जो प्यार दिया मैं उन्हे धन्यवाद देती हूँ और उम्मीद करती हूँ क़ि वे हमेशा मेरे धारावाहिक को और मुझे पसंद करेंगे। " Sanjay Sharma Raj (P.R.O.)
Read More
मथुरा : थाना सुरीर क्षेत्र के कस्वें में नामजदों ने युवक को घर बुला कर जहरीला वस्तु खिलाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के ससुरालीजनों ने नामजदों के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More
गोवर्धन : थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ीग में नामजदों ने ग्राम के ही एक परिवार के घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की तथा महिलाओं से अश्लील हरकत की। विरोध करने पर लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
Read More
मथुरा : थाना बरसाना में एक व्यक्ति ने अपने ही मिलनें वाले को विश्वास में लेकर उससे दो लाख रुपये उधार लेकर उसें वापस नहीं किए। पीड़ित ने धोखधड़ी से रुपये लेने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More
मथुरा : दहेज लोभी ससूरालीजन व पति ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर अतिरिक्त दहेज की मांग पुरी नहीं होने पर उक्त विवाहिता को घर में बंधक बनाकर जबरन वेश्यावृति कराने का आरोप स्वयं विवाहिता ने लगाया हैं।
Read More
मथुरा : थाना वृन्दावन क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी जैत क्षेत्र के नगला पग्गा में आबकारी टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई कर 450 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की।
Read More