मथुरा

मार्शल आर्ट और ब्रूस ली के प्यार और लगाव के कारण चीता यजनेश शेट्टी पहुंचे 'हांगकांग'      मार्शल आर्ट एक्सपर्ट चीता यजनेश शेट्टी पिछले कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री के तथा अन्य लोगों को मार्शल आर्ट सीखा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ,अनिल कपूर ,गोविंदा,फरहान अख्तर ,ह्रितिक रोशन ,करिश्मा कपूर ,रवीना टंडन ,सोहा अली खान जैसे सैकड़ो फ़िल्मी कलाकारों को मार्शल आर्ट सीखा चुके हैं। यजनेश में मार्शल आर्ट का जूनून है। वे हर वर्ष ब्रूस ली का जन्मदिन , मार्शल आर्ट कैंप ,सेमीनार तथामार्शल आर्ट फेस्टिवल करते हैं।मार्शल आर्ट के जूनून की वज़ह से वे 'हांगकांग' गए थे , जहाँ पर वे ब्रूस ली हैरिटेज म्यूज़ियम, ब्रूस ली के गुरु यिप मैन हैरिटेज तथा वहां के मार्शल आर्ट स्कूल ,मैडम तुस्सान्ड्स इत्यादि देखा। यहाँ तक की एवेनुए स्टार समुद्र के पास ब्रूस ली के स्टैचू के सामने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन करके ब्रूस ली को श्रद्धांजली अर्पित की। मकाउ में मैडम तुस्सान्ड्स में ब्रूस ली ,अभिताभ बच्चन ,जैकी चैन इत्यादि के मोम के पुतले भी देखा। और साथ में अपने बेटे त्रिशान शेट्टी को भी ले गए थे, उसे भी मार्शल आर्ट एक्सपर्ट बना दिया हैं और उसे भी यह दिखाया और इसके अलावा हांगकांग के कई अन्य जगहों को देखा। चीता यजनेश शेट्टी कहते हैं , " मैं ब्रूस ली और वहाँ मार्शल आर्ट के सभी चीजों को देखकर काफी खुश हुआ। वहाँ के लोगों तथा स्कूल के लोगों से काफी कुछ सीखने को मिला और वहाँ लोगों ने काफी अच्छा रिपोंस दिया। मैंने वहाँ भी वर्कशॉप किया। मार्शल आर्ट चाहने वालों को यहाँ जरूर आना चाहिए।"                       Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More

यमुना मैया की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल का एक शिष्ट मंडल मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मिला। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना मुक्ति एवं शुद्धि के लिये दल द्वारा 2011 से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी माननिया सांसद को बताई। राष्टीय अध्यक्ष द्वारा यमुना को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बांध पर रोके जाने व ब्रज में बहकर आ रहे यमुना में दिल्ली व यमुना किनारे बसे शहरों के नालों के मल-मूत्र व कल कारखानो के प्रदुषित जल आने की बात से माननिया सांसद को अवगत कराया। संत ने कहा कि ब्रज में यमुना में एक बूंद भी यमुना जल नहीं है इसमें केवल दिल्ली के नालों का जहरीला पानी है जो लोगो के जीवन व आस्था दोनो के लिये खतरा है। यमुना की दुर्दशा जानकर आहत हुई नवनिर्वाचित सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं यमुना- गंगा की शुद्धि के लिये कटिबद्ध है और वे यमुना की स्थिति के बारे में स्वयं प्रधानमंत्री को अवगत करायेगीं। संत जयकृष्ण दास ने श्री कृष्ण की पटरानी को हथिनीकुण्ड में बनाकर रखे जाने की बात कही तो सांसद महोदया ने इसके बारे में अभिरूचि जताई और कहा कि सांसद बनाकर श्री कृष्ण ने अपनी सेवा का मौका दिया है। मैं इसे पूर्णमनोयोग से निभायूगी। यमुना रक्षक दल के द्वारा मथुरा के लुप्त घाटों की सफाई के बारे में जानकर सांसद महोदया ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र आकर घाटों का दर्शन करेगीं। यमुना रक्षक दल के शिष्टमंडल में यमुना रक्षक दल की राष्टीय प्रवक्ता डाॅ. लक्ष्मी गौतम, प्रदेश प्रचार सचिव  विष्णुप्रिया, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मीडिया प्रभारी कृष्णकान्त अवस्थी आदि उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा : माथुर चतुर्वेद परिषद के संरक्षक महेश पाठक ने विश्राम घाट पर जनरेटर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से कहा कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए परिषद प्रयासों में लगी है और इस संदर्भ में शीघ्र ही काशी में बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।

Read More

गोवर्धन : गिरिराज धाम में इन दिनों यहां के व्यापारियों एवं ट्रान्सपोर्टरों द्वारा बड़े स्तर पर व्यापार कर चोरी के षड़यन्त्र का जाल रचकर लगातार चोरी की जा रही है।

Read More

जीटीवी सारेगामापा के कलाकार देगें प्रस्तुति, तैयारियां पूर्ण   मथुरा। गंगा दशहरा के पावन पर्व पर सौंख रोड स्थित हैडपम्प वाली गली में कैला मां के मन्दिर पर 8 जून रविवार को विशाल मां भगवती जागरण, फूल बंगला व भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में जीटीवी सारेगामापा के कलाकार मनोज बृजवासी अपनी प्रस्तुति देगें। विशाल झरने वाले दरबार के मध्य कार्यक्रम को आकर्षण बनाने के लिए बाहर से भी कलाकारों का आगमन हो रहा है जो दीपक नृत्य, मयूर नृत्य, फूलों की होली, काली व शिव का तांडव व राधा कृष्ण की मनोहरी झांकी के माध्यम से भक्तों को रिझायेगें। कार्यक्रम आयोजक कैला नगर युवा मित्र मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अन्तिम रुप दे दिया है। मण्डल के अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दिनेश गोला, उपाध्यक्ष हिमांशु बंसल, सचिव संजय खण्डेलवाल, महासचिव शीतल जैन, मंत्री सोनू गोला, महामंत्री दिनेशचन्द्र, सदस्य गोपेश्वर भारद्वाज, शोभित बंसल, मोहित खण्डेलवाल, वीरेन्द्र ठाकुर, मनोज शर्मा, कमलकृष्ण गोस्वामी, हरीशदक्ष आदि ने क्षेत्रीय जनता से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Read More

अधिकारियों ने ग्रामों में डाला डेरा, एक सप्ताह में संतृप्तिकरण पूर्ण होगा मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियेां सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी लोहिया ग्रामों को सतृप्त करने हेतु जी जान से लगे हुए है। जिलाधिकारी विशाल चैहान स्वयं जनपद के लोहिया ग्रामों में जा-जाकर उनमें किये गये तथा कराये जा रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। प्रत्येक लोहिया ग्राम में कराये गये विकास कार्यों की गुणवत्ता की जाॅच वे अपने स्तर से कर रहे है। लोहिया ग्रामों में चैपालें लगाकर वे आमजन से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ कर रहे है तथा जिला स्तरीय अधिकारियों से समस्या का निस्तारण भी मौके पर करा रहे है। सड़क, बिजली, पानी, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशनों की उपलब्धता तथा भुगतान की जानकारी पर उनकी सतर्क निगाह है। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने लोहिया ग्रामों के निरीक्षण के समय पाया कि शासन की प्राथमिकतओं में शामिल यह ग्राम पूर्ण रूप से संतृप्त नहीं है तथा आमजन भी समस्याओं से ग्रस्त है जिस पर उन्होंने कड़ा रूख अपनाते हुए ंजनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय से बाहर निकल कर इन लोहिया ग्रामों का भ्रमण करें तथा आ रही समस्याओं का समाधान मौके पर ही करें। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज उप जिलाधिकारियों ने जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित किये गये दो-दो लोहिया ग्रामों का निरीक्षण किया है उप जिलाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों तथा उनके अधीनस्थ स्टाफ भी उनके साथ ग्रामों में डेरा डाले हुए है ताकि आमजनों की समस्याओं तथा माॅगों को मौके पर ही निस्तारित किया जा सके। जिलािधकारी विशाल चैहान के कड़े रूख को देखते हुए अधिकारी इन ग्रामों में पूरे लाव लश्कर के साथ मौजूद रहकर समस्याओं का निस्तारण कर रहे है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि वे निर्धारित किये गये इन लोहिया ग्रामों का सघन निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपार्ट भी 09 जून तक उन्हें उपलब्ध करायें ताकि संतृप्तिकरण के कार्य को ठीक ढंग से क्रियान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने गत दिनों कई लोहिया ग्रामों सहित कोटा छरौरा गाॅव का सघन निरीक्षण कियाथा गाॅव की गली-गली में घुम कर उन्होंने बनाई गयी सड़क,नाली, खरंजा, पानी की टंकी, जलापूर्ति, राशन वितरण तथा उसकी उपलब्धता, सभी प्रकार की छात्रवृत्ति तथा पेंशनों, ग्रामों की साफ सफाई तथा विद्युतीकरण के सम्बन्ध में एक-एक कर जानकारी ली थी। जिलाधिकारी तथा मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूगी मे चैपाल आयोजित कर समस्याओ का मौके पर निस्तारित किया गया तथा शेष कार्य समस्याओं के निस्तारण हेतु तीन दिन का समय दिया गया है।      

Read More

मथुरा। गंगा दशहरा पर्व को लेकर बाजारों में पतंग डोर, मंज्जा की बिक्री शहर में तेज होने लगी है। दशहरा पर्व आठ जून रविवार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यमुना में शुद्ध जल चलने को कार्यवाही की जा चुकी है। आज यमुना में नया पानी नहीं आ सका है। नगर पालिका द्वारा गंगा दशहरा को लेकर यमुना के कुछ एक घाटों पर सफाई कराई गई है। वहीं कुछ घाटों में यमुना की तलहटी से कीच व गंदगी हटाने का कार्य भी कराया गया है। पालिका का कहना है कि नया पानी छोड़े जाने पर यमुना में इकट्ठी हुई सिल्ट बह जायेगी। जिससे लोगों को डुबकी लगाने में गंदे पानी से निजात मिलेगी। पालिका द्वारा घाटों पर रोशनी तथा गोताखोरों के इंतजाम के साथ नावों में भी कर्मचारी व्यवस्था को देखने हेतु लगाये गये है। दशहरा पर्व आठ जून को लेकर शहर में कई स्थानों पर शर्बत, रुहआफजा की प्याऊ भी लगायी जा रही है। दशहरा पर्व को लेकर बाजार में तरबूज की बिक्री हेतु जगह-जगह तरबूज बेचे जा रहे हैं। दशहरा पर्व को लेकर आसमान में पतंगों की भीड़ लड़ने लगी है। लोग पतंग उड़ाकर मनोरंजन करने में जुट गये हैं।

Read More

मथुरा। नगर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने शहर में दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर किये जाने वाले अतिक्रमण व शहर की सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पालिकाध्यक्ष को शहर का कोई भी हिस्सा ऐसा नहीं मिला जहां गंदगी न हो। नाले नालियां सिल्ट से अटे पड़े मिलें। पालिका प्रशासन के सफाईकर्मी सफाई की मात्र औपचारिकता ही पूरी कर इतिश्री कर करते दिखाई दिये। आज नगर पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने फुटपाथों से अतिक्रमण हटवाने के लिए पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं अन्य पालिकाकर्मियों को साथ लेकर शहर के होलीगेट से लेकर क्वालिटी तिराहे तक भ्रमण किया और दुकानदारों से नाली के ऊपर किये हुए अतिक्रमण को हटवाने के लिए अधिशाषी अध्किारी को निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष एवं नगर पालिका प्रशासन का डंडा केवल सड़क के सहारे ढकेल लगाने वाले और खोमचा लगाने वालो पर खूब चला। बड़े दुकानदारों को केवल फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की हिदायत ही दी गई।  

Read More

अच्छे दिन आएंगे...' की उम्मीदों के साथ नया निजाम बदल चुका है। लेकिन, अन्य जगहों की तरह कृष्ण की नगरी मथुरा में बचपन आज भी कचरा ढोने के लिए मजबूर है। तपते सूरज के नीचे इनके बचपन का झुलसना अभी भी जारी है। मोदी ने 300 कमल मांगे थे... जनता ने 336 दिए... अब इनका 'कमल' कब खिलेगा यह यक्ष प्रश्न है।

Read More

मुंबई। मुंबई के सी प्रिसेंसेस होटल में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित सांसद और भोजपुरी गायक -अभिनेता मनोज तिवारी के एक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहाँ पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने पहुंचकर मनोज तिवारी को सांसद बनने के लिए संजीव गुप्ता ने मुबारकबाद दिया। इस अवसर पर संजीव गुप्ता ने कहा, " हमारे बीच का इंसान जब कुछ अच्छा करता है तो बहुत अच्छा लगता है। मनोज बहुत अच्छे और मेहनती इंसान हैं। मैं आशा करता हूँ कि मनोज तिवारी जनता के लिए और फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ अच्छा करेंगे। "   Sanjay Sharma Raj   (P.R.O.)

Read More