मथुरा। थाना बरसाना में एक व्यक्ति ने अपने ही मिलनें वाले को विश्वास में लेकर उससें दो लाख रूपयें उधर लेकर उसें वापस नहीं किये। पीडि़त ने धोखधड़ी से रूपयें लेने वाले के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार जोगेन्द्र पुत्र करन सिंह निवासी ढवला बरसाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राजू पुत्र नेकराम गुर्जर निवासी बिरसू फरह ने उससें दोस्ती का झांसा देकर उसे विश्वास में लेकर दो लाख रूपयें की नगदी लेकर वापस नहीं की। जब जोगेन्द्र ने राजू से पैसे वापस माॅगें तो राजू ने पैसे वापस देने से स्पष्ट इन्कार करते हुए अमानत में खयानत करते हुए गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
Read More




