मथुरा : बदायुं में हुए दोहरे बलात्कार एवं हत्याकांड से आहत प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी एवं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।
Read More
मथुरा : बदायुं में हुए दोहरे बलात्कार एवं हत्याकांड से आहत प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी एवं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया।
Read More
एक वाहन की चैकिंग कराते एसपी सिटी मनोज सोनकर एवं चैंिकंग करते अन्य पुलिसकर्मी वाहन चैकिंग अभियान में महिला वाहन चालाकों को रोककर उनकी चैकिंग करती महिला आरक्षी गोवर्धन। सूबे के पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत जनपद भर में व्यापक स्तर पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल सांय जनपद के थाना गोवर्धन में भी व्यापक स्तर पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। गोवर्धन में चले इस अभियान के दौरान जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज सोनकर के निर्देशन में उपस्थित भारी संख्या में पुलिस बल ने डीग अडडा पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। दरअसल लगातार चोरी लूट और स्नैचिंग की वारदातों से थर्राये गिरिराज धाम में वाहन चैकिंग अभियान को गम्भीरता से लेते स्वयं एसएसपी ने अभियान का नेतृत्व करते हुए कड़े निर्देशन में अभियान चलाया। स्थानीय पुलिस के अपराधों के प्रति नाकाम और उदासीनता रवैये के चलते पुलिस के उच्चाधिकारियों का भी स्थानीय पुलिस से भरोसा उठ गया सा प्रतीत होता है इसीलिये यहां के वाहन चैकिंग अभियान में पारदर्शिता और कड़ाई के लिये स्वयं एसएसपी अखिलेश मीणा ने वाहन चैकिंग अभियान का नेतृत्व किया। कस्बे के राजस्थान राज्य की ओर के क्षेत्र एवं अपराधिक प्रभावों से लिप्त क्षेत्र डीग अडडा व नगला धन्नू बरसाना रोड पर ये अभियान चलाये गये। एसएसपी के अभियान से उक्त क्षेत्रों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान महिला वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा और उनके वाहनों को भी रूकवाकर वाहनों की चैकिंग के साथ ही उनके कागजात आदि चैक कर ही जाने दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कागजात न होने के कारण दर्जनों वाहनों को सीज किया और दर्जनों वाहनों के चालान काटे। साथ ही जुर्माना अदा करने वालों से मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की ये कार्य प्रणाली क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी रही। लोगों में पुलिस के अभियान को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
Read More
मथुरा। एमटीएच समुदाय के स्वास्थ्य व एचआईवी के बढ़ते संक्रमण पर युद्ध स्तर से कार्य कर रही सीबीओ जागृति फाउण्डेशन द्वारा गुप्त रोग और एड्स जैसी बीमारी पर दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन सीबीओ कार्यालय गोवर्धन नाथ जी मंदिर छत्ता बाजार मथुरा के डीआईसी रुम पर आज 6 और कल 7 जून को प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक किया जायेगा। सामाजिक कार्यकर्ता कु0 डौली जान के अनुसार भारत में किन्नर, टांसजेंडर और होमोसैक्सुअलों की समस्याओं परेशानियों और जरूरतों के साथ उनके उत्पीड़न, मूलभूत जरूरतों, कार्यकलापों तथा सम्मानित जीवन जीने के उनके अधिकारों पर कार्य करने वाला एसआर दिल्ली के पहचान नार्थ रीजन आॅफिस से प्रोग्राम मैनेजर कु0 निशा महर्षि (गिरीश महर्षि) एडवोकेसी आफिसर नीलेश कुमार तथा टेªनर राजीव कुमार सेमीनार के साथ फाउण्डेशन के कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में कार्य करने का प्रशिक्षण देंगे। पीओ सौरभ कौशिक ने सभी एमटीएच से सेमीनार में भाग लेने का आग्रह किया है।
Read More
मथुरा। हाईकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी निवास पर धरना प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। इस मौके पर श्री हुसैन ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने चुनावों में गरीब, किसानों, वाहन स्वामियों तथा लघु उद्यमियों से किये वायदों को नकराते हुए सत्ता मिलते ही अपना जनविरोधी रूप दिखना आरम्भ कर दिया। डीजल मूल्य वृद्धि इसी का उदाहरण हैं। उन्होंने यहां उप जिलाधिकारी जयशंकर त्रिपाठी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौैके पर ब्रजमोहन बाल्मीकि, यतेन्द्र मुकदम्, नीलम कुलश्रेष्ठ, शशिकान्त, दिनेश, देवेन्द्र, तौफीक, निशान्त अहमद, सिम्मी बेगम, मुकेश, बबलू, सलीम शाह, हनीफ, श्याम सुन्दर, दिनेश सनवाल, धीरज गोस्वामी, कुश कुमार, राजरानी, प्रवीन भाष्कर, भूरी, भगवान सिंह, राजाराम सैनी, पप्पू, सन्देश पाठक, लक्ष्मीचन्द, रवि पाठक, दीपक, प्रिंस यादव, राकेश, इकरार अहमद, शुभम कुरैशी, राइम आदि उपस्थित थे।
Read More
मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान 06 जून को लोहिया ग्राम कोटा छरौरा का भौतिक व स्थलीय निरीक्षण करेगे। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय विकास विभाग के अधिकारी उनके साथ रहेगें ताकि मौके पर जाकर किये गये अथवा किये जा रहे विकास कार्यों का सत्यापन करेगे तथा चैपाल लगाकर आमजनों से पूछताछ कर उनको आने वाली समस्याओं का समाधान करेगे।
Read More
मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने आगामी 08 जून को गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस व्यवस्थायें की है। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने वाले श्रृद्धालूओं को पर्याप्त व शुद्ध जल उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चीफ इन्जीनियर गंगा (मेरठ) से दूरभाष पर बात की तथा उनको पत्र भी लिखा है इसके साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि समय से पानी छुड़वाने तथा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में वे स्वयं अपने विभागीय उच्चाधिकारियों से बात करके पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि गंगा दशहररा के अवसर पर श्रद्धालुओं को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।
Read More
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कालेज पुलिस के पास एक प्लाॅट को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं राजस्व सेवक घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल राजस्व सेवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना के बाद दोनो पक्षों के हमलावर मौके से भाग गये। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कालेज पुलिस के पास एक प्लाट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहलें तो दोनो पक्षों में वाद विवाद होता रहा और देखतें ही देखतें दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। करीब पन्द्रह मिनट तक दोनो पक्षों में मारपीट के साथ ही लात घूसों चलें तथा दोनो पक्षों की ओर से पथराव भी हुआ। इसी मारपीट में एक व्यक्ति राम किशन पुत्र फतेह सिंह निवासी कागारौल शेरगढ़ की मौत हो गई वहीं राजस्व सेवक भी घायल हो गया। झगड़ें में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई लेकिन दोनो पक्षों के हमलावर पुलिस को देख कर भाग गये। पुलिस ने घायल राजस्व सेवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहाॅ प्राथमिक उपचार के बाद उसें छुट्टी दे दी गई। वहीं मृतक के शव का पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई कन्हैया उर्फ पप्पू निवासी कागरौल थाना शेरगढ़ ने आधा दर्जन नामजदों के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
Read More
तहसील दिवस में फरियादें सुनते डीएम विशाल चैहान, सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल, एसएसपी अखिलेश मीणा, एसडीएम सदर आदि अधिकारीगण मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान की अध्यक्षता में आज तहसील सदर ब्लाक के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी विशाल चैहान आज प्रातः 10.00 तहसील दिवस में उपस्थित हुए सबसे पहले उन्होंने विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 15 अधिकारी अनुपस्थित (देरी से आने के कारण) पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रूख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा तथा चेतावनी देते हुए उनसे कहा गया कि समय से ही बैठकों में उपस्थित हों ताकि जन सुनवायी में तेजी लाकर समय से निस्तारण किया जा सके। तहसील दिवस में आज प्राप्त 248 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित अधिकारियों को हस्तगत कराते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि मौके पर जाकर शिकायत की समस्या को गम्भीरतापूर्वक समझकर गुणवत्ता के साथ एक सप्ताह के अन्दर जिम्मेदारी से उसका निस्तारण करें और यदि उसके निस्तारण में कोई व्यवधान आ रहा हो तो वे संज्ञान में लाकर तत्काल शिकायत का निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित न रहे तथा समय सीमा के अन्तर्गत त्वरित गति से उसका निस्तारण करें तथा निस्तारण की कार्यवाही से शिकायत कर्ता को भी अवगत कराया जाये ताकि उसे इधर उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया है कि भ्रमण पर जाते समय शिकायत कर्ता से मिलकर स्थिति को सही ढंग से समझते हुए शिकायत कर्ता को साथ लेकर मौके पर जाकर उसकी समस्या का समाधान करे ताकि वह सन्तुष्ट हो सके जिससे पुनः उसे शिकायत का मौका न मिल सके। इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Read More
कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी विशाल चैहान एवं अन्य मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान की अध्यक्षता में वर्ष 2014-15 के अन्तर्गत विकास कार्यों की समीक्षा, डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों का संतृप्तिकरण, महात्मा गाॅधी राष्ट्रीय ग्रामीण योजना की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा अन्य विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल द्वारा प्रस्तुत समीक्षाओं में 25 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों सहित लोक निर्माण विभाग द्वाररा बनायी जा रही सड़कों की समीक्षा करते हुए राजमार्ग से तंतुरा, कोसी, नन्दगाॅव, बरसाना, तथा गोवर्धन के निमाणाधीन सड़कों, शेर नगर को जाने वाली सड़क निर्माण कार्य, छाता से खानपुर, मथुरा सौख मार्ग के चैड़ीकरण का कार्य सेरशाह से महुअन मार्ग छाता गोवर्धन मार्ग, मगोर्रा फोडर मार्ग, गोवर्धन में चकलेश्र से मानसी गंगा तक के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सभी कार्य 20 जून तक पूर्ण किये जाये। जिलाधिकारी ने माध्यममिक शिक्षा विभाग के भवनों की समीक्षा ेकरते हुए कुछ विभागों तथा कार्यदायी संस्थसी0एन0डी0एस0 के पिछड़े हुए कार्यों पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा सभी कार्य 20 जून तक पूर्ण करने की हिदायत दी ताकि 01 जुलाई से शुरू होने वाले शिक्षण सत्र का कार्य शुरू हो सके। थाना महावन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों के साथ-साथ तहसील महावन के आवासीय भवनों सहित थाना सुरीर के बैरिक निार्मण काय्र की भी समीक्षा की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूणर्् करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कब्रिस्तानों के बाउड्रीवाल का कार्य एकसप्ताह में पूर्ण कर कार्यदायी संस्था से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। डूडा, कृषि तथा वृन्दावन में काशीराम योजना के अन्तर्गत पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल निगम को निर्देशित करने के साथ-साथ डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों की समीक्षा तथा मनरेगा योजना के अन्तर्गत वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने सम्बन्धित सभी कार्य पूर्ण कर ग्रामों के संतृप्तिकरण का कार्य पूर्ण करें कोई भी कार्य अधूरा नहीं छुटना चाहिये अन्यथा की स्थिति में वे स्वयं इसके लिये जिम्मेदार होगे और निरीक्षण के समय कमी पायी जाने पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित सभी विभागोें के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Read More
गोवर्धन प्लाजा में मौली ब्यूटी पार्लर ट्रेनिग सेन्टर की छा़त्रा केन्दीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करतीं हुई गोवर्धन। केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुण्डे के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। गोपीनाथ मुडंे महाराष्ट के बीड संसदीय क्षेत्र से सांसद का चुनाव 2 लाख मतों से जीत कर 26 मई को मोदी मंत्रीमण्डल में शामिल हो केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पद की शपथ ली थी और इससे पूर्व श्री मंुडे महाराष्ट्र विधानसभा में 5 बार विधायक रहे है। लेकिन भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे चुनाव बाद अपने संसदीय क्षेत्र में पहली सभा को सम्बोधित करने के लिये मंगलवार सुबह करीव 6 बजे अपने सरकारी निबास दिल्ली से एयरपोर्ट जा रहे थे कि अचानक तेज गति से आ रही इण्डिका गाडी ने मंत्री की गाडी में टक्कर मार दी। जिससे मंत्री गोपीनाथ मुंडे बुरी तरह घायल हो गये। जिन्है उपचार के लिये दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तक मंत्री की हदय गति रूक चुकी थी और डाक्टरों ने करीब 40 मिनट बाद श्री मुंडे को मृृत घोंिषत कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पूरे देश में मातम छा गया। वहीं गोवर्धन में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित कस्वा के गोवर्धन प्लाजा में मौली ब्यूटी पार्लर टेªनिंग सेन्टर की छात्राओं ने भी श्री मुंडे के निधन पर शोक व्यक्त कर गिर्राज तलहटी में 5 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मशांति के लिये ईश्वर से कामना की। शोक ब्यक्त करने में श्वेता अग्रवाल, लवली कौशिक, पारूल गौस्वामी, रेखा सेतु, कंचन शर्मा, रजनी शर्मा, कोमल पाठक, निशा मुखिया, पूजा त्रिपाठी, राधिका शर्मा, हिमांगी शर्मा, राधा कृष्ण कुम्हेरिया, अमित अग्रवाल, हरीओम शर्मा एड0, सियाराम, हरेकृष्ण सैनी, सुशील अग्रवाल, खेम पण्डित, चूटा, अक्षय राम, अमित, चन्द्रबावू कौशिक, हरीओम, राधाकिशन सेठ, हरीओम दुवे प्रधान, मानपाल चैधरी, रामेश्वर, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, प्रेम प्रजापति, सोनू, भगबत पचैरी, हेमंत शर्मा, वीरपाल चैधरी, अमित खण्डेलवाल, छैलविहारी, अमित गौस्वामी, बिवेक कुंतल, जीतू पचैरी, कान्हा मुखिया, शेखर, मौनू शर्मा आदि शामिल थे।
Read More