मथुरा : थाना जमुनापार क्षेत्र के मथुरा राया मार्ग पर सैयद के पास तेल से भरे टैंकर ने टैम्पो में टक्कर मार दी इससें टैम्पों में सवार छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
Read More
मथुरा : थाना जमुनापार क्षेत्र के मथुरा राया मार्ग पर सैयद के पास तेल से भरे टैंकर ने टैम्पो में टक्कर मार दी इससें टैम्पों में सवार छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
Read More
मथुरा : शहर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में महिला को नौकरी का झांसा देकर अपने दोस्तों के साथ सामूहिक दुराचार करने का मामला विद्यालय प्रबन्धक के पुत्र व दो अन्य के विरुद्ध पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Read More
नई दिल्ली : कोलकाता नाईडर्स नें आईपीएल-7 के फाईनल मैच जीत कर दूसरी बार इस टी20 टूर्नामेंट का खिताब आपने नाम कर लिया। कोलकाता नाइडर्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 3 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण का खिताब जीत लिया है। दूसरी ओर, किंग्स इलेवन टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी, केकेआर ने पहली बार 2012 में खिताब जीता था। किंग्स इलेवन ने रिद्धिमान साहा (नाबाद 115) के शानदार शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी केकेआर की टीम के मनीष पांडे 50 गेंद में 94 रन के शानदार अर्धशतक की बदौलत 19.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले, ऋद्धिमान साहा (नाबाद 115) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा है। साहा आईपीएल फाइनल में 55 गेंद पर 10 चौके और आठ छक्के की मदद से शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
Read More
ग्ंागा के साथ यमुना शुद्धिकरण को भी जोड़े सरकार- जयकृष्ण दास मथुरा। यमुना रक्षक दल की गौ घाट स्थित कैम्प कार्यालय में हुई बैठक में यमुना प्रदूषण की हकीकत मोदी सरकार को रूबरू कराने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सन्त जयकृष्ण दास ने कहा कि पिछले कई दिनों से गंगा प्रदूषण को लेकर केन्द्र सरकार के कई बयान आ चुके हैं अभी सरकार में यमुना का कोई जिक्र नहीं है जबकि यमुना शुद्धीकरण बिना गंगा शुद्धि असम्भव है। क्योंकि संगम में यही गंदी यमुना गंगा में जाकर मिलती है। सांसद मथुरा हेमा मालिनी व मोदी मथुरा के मंच से यमुना प्रदूषण मुक्ति का वादा कर चुके हैं इसलिए यमुना भक्तों द्वारा सरकार से यह अपील की है कि सरकार गंगा के साथ साथ यमुना शुद्धिकरण को भी प्राथमिकता दे। गंगा यमुना देश की प्रमुख धार्मिक नदियां है और दोे बहनों की तरह है। बैठक में निर्णीत हुआ कि सरकार को यमुना की हकीकत से रूबरू कराने के लिए मोटर साइकिल रैली के साथ कार्यकर्ता मथुरा से हरियाणा के हथिनी कुण्ड बांध तक जाएंगे एवं करीब 500 बोतल जल विश्राम घाट से व इतनी ही बोतल हथिनी कुण्ड से भरकर दिल्ली जाकर दोनों स्थानों का यमुना जल सांसदों व मंत्रियों को भेंट किया जाएगा ताकि हकीकत सामने आ सके। प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर यमुना पंचायत का आयोजन चैक बाजार स्थित गांधी पार्क में किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा, बाइक रैली व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत तैयारी की जायेगी। महासचिव ने कहा कि इसके लिये ब्रजवासियों को जोड़ा जा रहा है। उपाध्यक्ष राकेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अशोक अग्रवाल ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि गंगा के साथ सरकार यमुना के लिये भी प्राथमिकता से कार्य करें। इस मौके पर राजकुमार मामा, अब्दुल जब्बार, सीता अग्रवाल, आरपी सिंह, सोहन लाल आचार्य, विशन स्वरूप, नेत्रपाल सिंह, रामबाबू, आकाश चैहान, गोलू शर्मा, विवेक शर्मा, शरद वर्मा, त्रिलोकी व्यास आदि उपस्थित थे।
Read More
वृन्दावन : लोकसभा चुनावों में जीतकर सांसद बने स्वामी सच्चिदानन्द हरि साक्षी का भाजपाईयों ने नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया।
Read More
मथुरा : जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दहेज लोभी ससुरालीजनों ने दहेज की खातिर विवाहिताओं को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट पीड़ितो के परिजनों ने ससुरालीजनों के विरूद्ध थाने में दर्ज कराई हैं।
Read More
गोवर्धन : विगत 19 मई को अपने रिश्तेदार के यहां आए युवक का शव जतीपुरा गौठौली माईनर के किनारे बने कुएं में मिला है।
Read More
गोवर्धन : कस्बे के गांव महमदपुर स्थित सूर बाल विद्या मंदिर में ब्रज साहित्य परिषद के तत्वाधान में परिषद के अध्यक्ष कवि देवकी नन्दन कुम्हेरिया की अध्यक्षता में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
Read More
महर्षि परशुराम शोभायात्रा में शामिल विप्र समाज के लोग गोवर्धन। गिर्राज तलहटी में विगत रोज अनेकों सुन्दर और सुसज्जित झांकियों के बीच भगवान विष्णु के पांचवे अवतार महर्षि परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। हनुमान बाग आश्रम के महंत संत सियाराम दास जी की अध्यक्षता में विद्वानों द्वारा भगवान परशुराम जी, गणेश जी और ब्रजजनों के इष्ट गिर्राज महाराज का विधि विधान से मत्रोच्चारण के साथ पूजन किया और भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विद्वानों ने व्याख्यान किया। रात्रि में विप्र बन्धुओं द्वारा भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा का शुभारंभ सियाराम बाबा ने आरती उतार कर किया। शोभायात्रा में परशुराम जी के साथ नरसिंह भगवान, महादेव जी, गणेश जी, कृष्ण भगवान की सुन्दर झांकी लोगों के मन को लुभा रही थी। साथ ही मॉ काली का अखाडा चला जो कि आकर्षण का केन्द्र बना रहा। शोभायात्रा का जगह जगह जोरदार पुष्पवर्षा व आरती उतार कर स्वागत किया गया। बैंड बाजों की मधुर धुन पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का सन्तोष अग्रवाल, चै0 भगवान सिंह, ठाकुर समाज, खेमचन्द्र शर्मा आदि ने स्वागत किया। शोभायात्रा मुकुट मुखारविंद मंदिर से आरम्भ होकर दसविसा, सौंखअडडा, दानघाटी, बडा बाजार, मोदी खाना, हाथी दरवाजा होते हुए चकलेश्वर पहुंची। इस मौके रमाकांत गोस्वामी, अनिल शर्मा, पंकज शर्मा, कृष्णकुमार शर्मा टुनटुन, आचार्य जगदीश शास्त्री, श्रीकांत मिश्रा, राधाकृष्ण सेवा समिति के सचिव पूरन चन्द कौशिक, भोला नाथ दुबे, मोहन श्याम शर्मा पूर्व चेयरमैन राधाकुण्ड, दिनेशचन्द कौशिक प्रधान प्रतिनिधि, सियाराम शर्मा, भाजपा नेता, रमेश चन्द शर्मा, विनोद दीक्षित, प्रेम स्वामी, गणेश पहलवान, महादेव पाण्डेय आदि मौजूद थे।
Read More
कलैक्ट्रेट सभागार में आधार कार्डो को लेकर बैठक करते एडीएम वित एवं राजस्व धीरेन्द्र सचान एवं अन्य मथुरा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान की अध्यक्षता में आधार कार्ड समय से बन जाने के संबंध में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने सभी तहसीलदारों, अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका नगर परिषदों को निर्देशित किया है कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें ताकि जनपद में 1682000 आधार कार्डो को बनाने का लक्ष्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य में कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी। आधार कार्ड बनाने वाली कम्पनी के प्रभारी राजू सिसोदिया ने अवगत कराया कि अब तक 7331 अधार कार्ड बनाये जा चुके है तथा आधार कार्डो को बनाने में तेजी लायी जा रही है जिसके लिए लगभग 10 कैम्प स्थापित किये गये है, जो सौंख रोड पर ग्राम पंचायत उस्फार में, बी0एस0ए0 कालेज के सामने देना बैंक में चन्दनवन पब्लिक स्कूल में, बरारी में प्रधान के आवास में, जयसिंहपुरा में सभासद के धर के पास, राधेश्याम कालेानी में नई मस्जिद के पास, देवी पुरा में जैन मोटर्स के पीछे, राधापुरम स्टेट में क्लब हाउस पर, ग्राम बांकलपुर में रामसरन राशन डीलर वाले के यहां तथा गनेशरा में प्रधान के यहा यह कैम्प रविवार 01 जून तक कार्यरत रहकर आधार कार्ड बनाने का कार्य पूर्ण करेगे। कम्परी प्रभारी ने यह भी बताया कि दिनांक 1 तथा 2 जून को शासकीय कर्मचारियो के आधार कार्ड बनाने हेतु दो दिवसीय कैम्प राजीव भवन परिसर में जिला सूचना कार्यालय पर आयोजित होगा। राजीव भवन में कार्यरत सभी शासकीय कर्मचारियो से उन्होने अपील की है कि वे अपने आधार कार्ड बनवाने के लिए निश्चित स्थान पर पहुचने का कष्ट करें। श्री सचान ने यह भी कहा कि जनपदवासियों से अपील है कि वे समय से अपने आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित कर ले जो निःशुल्क बनाये जा रहे है कोई भी पात्र व्यक्ति अपना फोटोयुक्त आईडी प्रूफ एवं आवासीय पते का सत्यापन प्रपत्र देकर अपना आधार कार्ड बनवा सकते है। उन्होंने बताया कि यह कैम्प प्रतिदिन प्रातः 9ः30 से सांयकाल 6 बजे तक कार्यरत रहेगे। श्री सचान ने सभी अधिकारियों से कहा है कि वे इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देकर समय से निर्धारित किये गये लक्ष्य को पूर्ण करे। प्रधानो तथा अन्य संगठनो के कार्यकर्ताओ से भी इस कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आवहान किया है। तहसीलदारो तथा नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारियो को विशेष रूप से इस कार्य में अपना सहयोग देने के निर्देश दिये गये है।
Read More