मथुरा

मान मन्दिर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान की बैैठक करते सन्त रमेश बाबा एवं अन्य   मथुरा। परम सन्त रमेश बाबा की प्रेरणा व मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुये यमुना मुक्तिकरण अभियान की संयोजक समिति की बैठक गहवर वन बरसाना के मान मंदिर में सम्पन्न हुयी। बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व्यासाचार्य रामजी लाल शास्त्री ने अध्यक्षता करते हुए बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होनंे अभियान की आगामी रणनीती तय करने, यमुना मंे स्वच्छ जल ब्रज वृन्दावन में लाने एवं हाल ही में चुनी केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार बनाने की चर्चा की। राधाकान्त शास्त्री ने विगत वर्ष निकाली यमुना पदयात्रा की पर प्रकाश डाला जिसने समूचे राष्ट्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया परन्तु कुछ कमियों के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस बार केन्द्र सरकार इसके लिए सकारात्मक पहल कर सकती हैं लेकिन उससे पूर्व पूरी शक्ति के साथ ये मुद्दा राष्ट्र के समक्ष रखना होगा। अभियान के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि अभियान के आगामी कार्यक्रमों का इस प्रकार निर्धारण किया जाए जिससे समूचे ब्रजवासियों, वैष्णवों, साधु सन्तों को जोड़कर पूरे राष्ट्र में अभियान चर्चा में आए। डॉ0 राधामाधव ने एक सुनियोजित एवं सशक्त अभियान की आवश्यकता बताई। माध्वीशरण ने ब्रज के हर गाँव में व्यापक प्रचार पर जोर दिया। नरसिंह दास ने देश के सभी सन्तों को अभियान से जोड़ने की बात रखी। सर्वसम्मति से रणनीति बनी कि गई कि जून जुलाई में एक लाख ब्रजवासियों को अभियान से जोड़कर पंचायत स्तर चैपालों का आयोजन कर 20000 सेवक प्रशिक्षित किये जाये। 15 जुलाई से पूर्व वृन्दावन में यमुना सम्मेलन कर ब्रज के सन्तों द्वारा सरकार को अपना सन्देश पहुंचाकर समस्या के निदान का आह्वान हो। तय हुआ कि 20 जुलाई से पूर्व प्रधानमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री से भेंट कर इसका अनुरोध हो। अगर सरकार पूर्व सरकार की तरह उदासीन रही तो पुनः व्यापक जन आन्दोलन एवं दिल्ली कूच के पूर्व से बड़े आन्दोल का शंखनाद करने का प्रण लिया। सन्त रमेश बाबा ने सभी सदस्यों को सन्देश दिया कि अगर निष्कामता व भगवान् पर आश्रित होकर कार्य करते रहें तो प्रभु स्वयं प्रगट होकर सबका अभीष्ट सिद्ध करेंगे। अध्यक्ष व्यासाचार्य रामजीलाल शास्त्री ने सबको कमर कसकर अभियान के लिए आहूत रहने की बात की एवं सभी उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुनील सिंह, राधाकान्त शास्त्री, डॉ0 राधामाधव, माध्वीशरण, संत नरसिंह दास बाबा, ब्रजराजशरण बाबा आदि उपस्थित थे।  

Read More

कृभकों द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी का दृश्य राया। कृषक भारती को आॅपरेटिव लिमिटेड(कृभकों) ग्राम गुद्दर सौर विकास खण्ड राया जनपद मथुरा में किसान गोष्ठर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्यामसुन्दर शर्मा सहायक निर्देशक संभागीय कृषि परीक्षण एवं शोध केन्द्र राया जनपद मथुरा थे। इस अवसर पर गजेन्द्र कुमार प्रबन्धक विपरण कृभकों मथुरा एवं जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाालन करते हुए श्री जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया द्वारा कृषकों को बताया गया कि इस राया सेवा केन्द्र पर यूरिया, नीम लेपि यूरिया, डीऐपी, पुटास, जैव खाद्य एवं कम्पोस्ट खाद्य सरकारी उपलब्ध है। गजेन्द्र कुमार द्वारा किसानों से अपील की गयी अपने खेतों से मिट्टी के नमूने लाकर कृभकों को उपलब्ध करायें। जहाॅ इनकी जाॅच पूर्णत कम्प्यूटराईज्र्ड मशीनों से कराकर निः शुल्क परिणाम वितरत किया जायेगा। और किसानों को मिट्टी की नमूना गुहण करने का तरीका भी बताया गया। भूमि लम्बे समय टिकाऊ खेती लेनंे के लिए किसानों को रसायनिक खाद्यों के साथ जैव उर्वरकों एवं जीवांश खाद्यों का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। जैव उर्वरकों के प्रयोग के लिए जहाॅ 10 प्रतिशत उत्पादन में वृद्धि होती है। वहीं उत्पादन लागत में 10 15 प्रतिशत कमी आती है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर शर्मा सहायक निर्देशक संभावीय कृषि परीक्षण एवं शोध केन्द्र ने कृषकों को आवाहन किया कि वे हरी खाद्य जीवांश खाद्य का प्रयोग अवश्य करें। और इस समय खेतों में खडी विभिन्न फसलों में लगने वाली बीमारियों कीट नियंत्रण के उपाय सुझाये। इस समय मॅूग की फसलों पर नियंत्रण हेतु रौमौर नामक कृषि रसायन का प्रयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने सुरेश सिंह, पं0 सत्यदेव, सेवाराम, नाहर सिंह सूबेदार, मोहन सिंह, सीताराम, शिव सिंह बाबूलाल, श्यामसिंह आदि का विशेष योगदान रहा।  

Read More

कस्बा राया में वाहन चैकिंग अभियान चलाती पुलिस राया। कस्बा में दो दिन आईजी आगरा के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों को चंेंकिग के निर्देश दिये गये थे। जिसमें युवा वर्ग को खास टार्गेट मानकर वाहन के कागजात व उनकी जामा तलाशी व कागज पूरे होने पर उनके नाम एड्रस थे। जिसमें थना प्रभारी राजा सिंह ने सुबह दस बजे से चेंकिग अभियान शुरू करा दिया। बल्देव तिराहे पर चिलचिलाती धूप में सीओ महावन राजेन्द्र प्रसाद यादव व स्वयं थाना प्रभारी राजा सिंह व एसआई राधाकृष्ण, काॅस्टेबल अनिल कुमार, नरेश उपाध्याय के साथ सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया। जिसमें खगर लिखे जाने तक 30 35 दोपहिया वाहनों के चालान व कई वाहनों को कागजात न होने पर सीज कर दिया। जिससे वाहन स्वामी में हडकंप मचा हुआ है। आईजी जौन आगरा के आदेश से राहगीरों को सघन चेंकिग अभियान के चलते राया के जाम से भी राहत मिली है। वहीं कस्बा के लोगों ने भी थाना प्रभारी के चेंकिग अभियान सराहना की है।

Read More

आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज में सभी छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण आदर्श कामिनी गल्र्स इंटर कालेज की हाईस्कूल मेें उत्तीर्ण छात्राएं क्रमशः आकांक्षा सोनी, तनु चैधरी, लेखनी अग्रवाल   गोवर्धन। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के शत प्रतिशत रिजेल्ट में छात्राओं ने नाम रोशन किया है। कस्बा के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन गल्र्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या पूर्णिमा कौशिक ने बताया कि विद्यालय की सभी 73 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसमें आक्षांका सोनी पुत्री चन्द्रशेखर वर्मा (91 प्रतिशत) अकों के साथ प्रथम स्थान, तनु चैधरी पुत्री मानपाल सिंह प्रधान (86.66 प्रतिशत) अंकों के साथ दूसरा स्थान व लेखनी अग्रवाल पुत्री राम सिंघल (86.616 प्रतिशत) के साथ तीसरा विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक दिलीप शर्मा, बालकिशन शास्त्री, नूतन शर्मा, योगेश शुक्ला, गौरव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं दूसरी ओर जतीपुरा के श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह ने बताया कि कालेज में 55 छात्र प्रथम श्रेणी में एवं 5 छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जिसमें विज्ञान वर्ग में अतुल सेन (87.83) प्रतिशत, भारत (86.66) प्रतिशत, अंकित कौशिक (86) प्रतिशत, ज्योति शर्मा ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। इस मौके पर प्रबंधक समिति देवरतन शर्मा, श्रीनाथ कौशिक, राम नाथ शर्मा, भगवान दास पुरोहित आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Read More

मथुरा। थाना छाता कोतवाली पुलिस ने वाहन चैकिग के दौरान दो असलाहधारी युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों का चालन कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार छाता कोतवाली प्रभारी छोटेलाल यादव ने क्षेत्र के गोवर्धन चैराहा पर वाहन चैकिग कर रहें थे तभी उन्हें दो युवकों को पैदल जाते देखा, तो पुलिस को दोनो युवक सदिग्ध प्रतीत हुए, पुलिस ने उन्हें रोक कर उनकी जामा तलाशी ली तो दोनो युवकों के पास से पुलिस ने एक तंमचा व आठ कारतूस बरामद हुए। पुलिस पुछताष में पकड़ गये युवकों ने अपने नाम दिनेश सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी रोध सिंह घड़ी टप्पल अलीगढ, महाराज सिंह पुत्र यूधिष्ठर निवासी पैगाम थाना शेरगढ़ बताया। पुलिस ने दोनो युवकों का चालन कर जेल भेजा हैं।

Read More

थानाध्यक्ष के संज्ञान में आये बिना ही होता रहा अवैध कब्जा राया। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अपनी दबंग और मनमाने रवैये के लिये जान पहचाने जाने वाले कस्बा इंचार्ज बरमेश्वर मिश्रा ने आज जमीन के एक विवादित मामले में एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए खरीदी हुई जमीन पर पुनः विक्रेता पक्ष के ही लोगों का अवैध कब्जा करा दिया। प्लाॅट खरीददार पक्ष के पीडि़तों का आरोप है कि कब्जा इंचार्ज ने पैसे खाकर इकतरफा कार्यवाही करते हुए कब्जा कराया है। जबकि पुलिस ने उनके पक्ष को सुना ही नहीं। वहीं थानाध्यक्ष राजा सिंह का कहना है कि मेरी छुटटी के दौरान इस मामले में लोगों ने मिलकर गैम खेला है। इस अवैध कब्जे के बारे में उन्होने अनभिज्ञता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में पैमाइश कराकर ही फेसला हो पायेगा। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के रामवीर सिंह पुत्र देवी सिंह निवासी मवेशियान मौहल्ला ने कस्बे के नया नगला निवासी धर्मेन्द्र पुत्र सरनाम सिंह से सन 1996 में एक 50 वर्ग गज के प्लाॅट का बैनामा कराया था और तभी से उस पर कबिज और दाखिल चले आ रहे थे। इसी प्लाॅट के अगले हिस्से में उनकी दो दुकानें भी बनी हुई है। लेकिन धर्मेन्द्र कुमार के पुत्र राकेश, सुरेश, मुकेश एवं महेश कें मन में अब जाकर खोट आ गया है और उक्त प्लाॅट को वापिस हथियाना चाहते है। इसके लिये उन्होनंे थाना पुलिस के कस्बा इंचार्ज एसआई बरमेश्वर मिश्रा से सांठ गांठ कर पूरे साजो सामान और पुलिस बल के साथ मिलकर उनके प्लाॅट पर कब्जा कर लिया। आते ही उन्होने पुलिस की मौजूदगी में ही ईंट पत्थर बजरी सीमेन्ट की गाडि़या वहां साथ लेते आये और मजदूरों के साथ मिलकर दुकानों के पीछे पड़ी खाली जगह पर निर्माण कार्य करा दिया। इस दौरान पूरे समय कस्बा इंचार्ज एसआई बरमेश्वर मिश्रा मय पुलिस बल के मौके पर ही मौजूद रहे और कब्जा कराते रहे। जबकि थानाध्यक्ष को इस अवैध कब्जे की कार्यवाही की कानोंकान खबर तक नहीं लग सकी। थानाध्यक्ष राजा सिंह ने पूछने बताया कि ये कब्जे का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है जबकि इस मामले में राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश कराकर ही फैसला लिया जाना था लेकिन मेरे छुटटी पर चले जाने के दौरान इसमें खेल कर दिया गया है।

Read More

आकर्षक झांकी व आतिशबाजी ने लुभाया, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत राधाकुण्ड। भगवान विष्णु के अवतार और ब्राम्हणकुल की विभूति भगवान परशुराम हठी स्वभाव, क्रोधी और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए याद किया जाता है। भगवान परशुराम क्रोधी होने के साथ-साथ अत्यंत समझदार कल्याणकारी और धर्म रक्षक थे। राधाकुण्ड में नगर वासियों ने भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर शोभायात्रा के साथ आधा दर्जन से भी अधिक झांकियां निकाली गई। जिसमें सैक्ड़ों भक्तों उपस्थित हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान में परशुराम जी की पूजा अर्चना कर कर हुआ। शोभायात्रा मिश्रान मोहल्ला, चूड़ी गली, राधारानी परिक्रमा मार्ग, सब्जी मंड़ी, बड़ा बजार, घेरा मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, राधाकुण्ड पुलिस चैकी से होती हुई रामलीला मैदान पहुॅची। शोभायात्रा के दौरान बैंड़ बाजों की मधुर धुनों पर नृत्य एवं परशुराम जी के जयघोश किये जा रहे थे। शोभायात्रा में भगवान परशुराम का रथ आकर्षण का केन्द्र रहा। संस्थाओं और समाज सेवीयों द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में राधाकुष्ण, शिव पार्वती, राम लक्ष्मण, संत मंड़ली आदि झांकियां थी। नगर के सभी विप्रों ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए भगवान परशुराम के आर्दशों पर चलने का आहवान किया। खेलन गुरू व भोला दुवे न बताया कि पराक्रम के कारक और सत्य के धारक, भगवान विष्णु के अवतार हैं परशुराम। इस मैके पर अमित कुमार गौड़ भोला दुवे छैल विहारी गोस्वमी, खेलन गुरू, लालू पण्डित जी, सुरेश जोशी, जगन्नाथ पण्डित, गोविन्द गोस्वामी, पप्पन शुक्ल,विष्णु गोस्वामी, विष्णु प्रोहित, राम पेन्टर, जगदीश कटारा, कन्हीया गोस्वामी आदि मौजूद थे। 

Read More

राया। सुथरिया में नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अजय उर्फ श्रीनिवास पुत्र हीरालाल  निवासी सुथरिया के न्यायालय सीजीएम में हाजिर न होने पर पुलिस ने 82 की कार्यवाही पूर्ण कर ली है। मुकदमा संख्या 445/13 धारा 363, 336 आईपीसी के तहत अजय के घर की कुर्की के आदेश के लिए 82 की कार्यवाही पूर्ण कर ली है।

Read More

मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा में एक युवती ने अपने ही परिवार के तीन लोगों पर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने तीनों आरोपी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवी पुरा निवासी प्रेमवती पुत्री रामवीर (दोनो नाम काल्पनिक) ने पुलिस में तहरीर दी है कि उसके ही परिवार के तीन व्यक्ति, रामअवतार, विहारी, पंकज उसें बहला फुसला कर एकान्त में ले गये और उसके साथ वारी वारी से दुराचार किया और उसे बेहोशी की हालत में वहीं छोड़ कर भाग गये। होश आने पर युवती जब घर लौट कर आयी और घटना से उसने अपने परिजनों को अवग्रत कराया तो परिजनों के होश उड़ गये। परिजनों ने पुत्राी को लेकर लजाकर घटना की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। पुलिस ने युवती की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।

Read More

नई दिल्ली : कोलकाता नाईडर्स नें आईपीएल-7 के फाईनल मैच जीत कर दूसरी बार इस टी20 टूर्नामेंट का खिताब आपने नाम कर लिया।   कोलकाता नाइडर्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब टीम को 3 विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग के सातवें संस्करण का खिताब जीत लिया है।   दूसरी ओर, किंग्स इलेवन टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी, केकेआर ने पहली बार 2012 में खिताब जीता था।   किंग्स इलेवन ने रिद्धिमान साहा (नाबाद 115) के शानदार शतक की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 199 रन बनाए।   जवाब में खेलने उतरी केकेआर की टीम के मनीष पांडे 50 गेंद में 94 रन के शानदार अर्धशतक की बदौलत 19.3 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।   इससे पहले, ऋद्धिमान साहा (नाबाद 115) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने कोलकाता नाइट राइर्ड्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा है। साहा आईपीएल फाइनल में 55 गेंद पर 10 चौके और आठ छक्के की मदद से शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

Read More