मथुरा : मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महावन तहसील में तहसील दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।
Read More
मथुरा : मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महावन तहसील में तहसील दिवस का आयोजन संपन्न हुआ।
Read More
गांधीनगर : बीजेपी विधायक दल की बैठक में नरेंद्र मोदी के करीबी रहीं आनंदी बेन को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया है। आनंदी बेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसी के साथ ही आनंदीबेन गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बन गई। गुजरात में 13 सालों तक सरकार चालाने के बाद नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के साथ ही गुजरात की जिम्मेदारी अपनी सहयोगी और काफी करीबी रहीं आनंदीबेन को दे दी है। गुजरात में राज्यपाल महात्मा मंदिर में एक समारोह के दौरान आनंदीबेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे इससे पहले आनंदीबेन गुजरात सरकार में राजस्व, सड़क एवं भवन निर्माण, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन से जुड़े मंत्रालयों का कामकाज देख रही थीं।
Read More
नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर समेत पूर्वी-उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, झटकों से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली, गाजियाबाद, वाराणसी, गया, रांची और कोलकाता, विशाखापट्टनम जैसे शहरों में झटके लगातार कई सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 40 सेकेंड तक रूक-रूक कर आते रहे, इस कारण लोग दहशत में रहे। सूत्रों के आनूसार 5.38 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र ओडिशा के पारादीप समुद्र तट से 250 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में था। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में आए लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए। वहीं बिहार में पटना, गया, झारखंड में रांची, जमशेदपुर में लोगों ने झटके महसूस किए। कोलकाता शहर में इसका असर काफी देर तक रहा।
Read More
भुवनेश्वर : विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल को शानदार जीत दिलाने वाले नवीन पटनायक ने लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नवीन के साथ 21 मंत्रियों ने भी शपथ ली जिनमें पांच नए चेहरे भी शामिल हैं। पिछली सरकार के पांच सदस्यों को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया था। राज्यपाल एस सी जमीर ने यहां राजभवन में पटनायक तथा उनके नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इन मंत्रियों में 11 कैबिनेट रैंक के मंत्री भी शामिल हैं। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पुरी गए 67 वर्षीय नवीन ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, 'हम ओडिशा की तरक्की और बेहतरी के लिए एक टीम के रूप में काम करेंगे।' कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वालों में प्रदीप कुमार अमात, डॉ. दामोदर राउत, देबी प्रसाद मिश्रा, प्रदीप महारथी, विजयश्री राउत्रे, विक्रम केशरी आरूख, उषा देवी, लाल बिहारी हिमिरिका, जोगेन्द्र बेहरा, बद्री नारायण पात्रा और पुष्पेंद्र सिंहदेव शामिल हैं।
Read More
गोवर्धन : गिर्राज धाम में चोरी और लूट की घटनाए आम हो गई है इस कारण गिर्राज धाम आने वाले श्रद्धालु लुटेरों के शिकार हो जाते है और फिर लुटेरों के शिकार हुए श्रद्धालु गिर्राज से निराश मन से दोवारा न आने को कह कर चले जाते है।
Read More
गोवर्धन : गिर्राज धाम में चोरी लूट की घटना आम हो गई है इस कारण गिर्राज धाम आने वाले श्रद्धालु लुटेरो के शिकार हो जाते है और फिर लुटेरों के शिकार हुए श्रद्धालु गिर्राज से निराश मन से दोवारा न आने को कह कर चले जाते है।
Read More
नई दिल्ली : पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि मामले में 'आप' पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत न लेने पर तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सूत्रों के अनूसार केजरीवाल ने देर रात तक जेल में कुछ नहीं खाया। उनके इस कदम पर जेल प्रशासन को लगा कि केजरीवाल ने कहीं जेल में ही भूख हड़ताल तो नहीं शुरू कर दी। हालांकि, जेल अधिकारियों ने सुबह बताया कि केजरीवाल ने देर रात खाना खा लिया था। गौरतलब है कि केजरीवाल के जेल जाने को आने वाले चुनाव में फायदे के लिए स्टंट के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जबर्दस्त हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 23 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है। नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर जनवरी में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। आपराधिक मानहानि के मामले में केजरीवाल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। लेकिन, केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की बात कह कोर्ट से समय मांगा था। पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से पहले उनके सामने जमानत लेने का रास्ता भी रखा था।
Read More
मथुरा : जयगुरुदेव नाम योग साधना मंदिर में चल रहे छह दिवसीय बाबा जयगुरुदेव महाराज के पावन वार्षिक भंडारा सत्संग मेला में पहले दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी पड़ी। उपदेशक सतीश चन्द्र और डॉ करुणा कान्त ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
Read More
बाबा जयगुरूदेव के वार्षिक भण्डारे में प्रवचन सुनते भक्त एवं उन्हें सम्बोधित करते पंकज बाबा मथुरा। बाबा जयगुरुदेव जी के पावन वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला के आखिरी दिन राष्ट्रीय उपदेशक डाॅ. करुणा कान्त एवं सतीश चन्द्र जी ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित किया। सतीश जी ने बताया कि जब धरती, चाँद, सूरज, आकाश, ईश्वर, ब्रह्म, पारब्र्रह्म लोक कुछ नहीं था तो केवल एक अनामी महाप्रभु थे। अनामी इसलिये कहा जाता है कि उसकी कोई पैमाइश, नाप नहीं की जा सकती है, उसका कोई नाम नहीं है। महापुरुष जिस नाम को जगाते हैं इस मृत्युलोेक में, उसी नाम से सुरतों का कल्याण होता है। उस समय कुल मालिक अन्र्तमुख थे, उस समय कोई विस्तार नहीं था। जब उनकी मौज हुई तो बाहर अपनी शब्द, नाम की धार भेजी। शब्द की तरंगो से अपनी हैसियत अलख, अगम और सतलोक में स्थापित किया। इन तीनों में उस अनामी महापुरुष का रूप है, यहाँ कोई कष्ट, कलेश सुरतों को नहीं है। सतलोक से शब्द की तरंग, धार से, सुरतों को नीचे भेजा गया। सारी कायनात शब्दों से बनी है। डाॅ. करुणा कान्त जी ने कहा कि सन्तों ने अपने सत्संग में फरमाया है कि बुरे कर्म करने पर जीवात्मा को विभिन्न प्रकार के नर्को में कठोर यातना दी जाती है। जैसे भाड़ में रेत और चना गर्म करके, रेत डालकर भूना जाता है। उसी प्रकार जीवों को भूना जाता है। अग्नि में जलाया जाता है। भयंकर बदबूदार गन्दगी में डालकर सड़ाया जाता है, तेल में उबाला जाता है। इस प्रकार के सजा भोगते-भोगते युग बीत जायेगा, छुटकारा नहीं मिलेगा। वहाँ आप की चीख पुकार को कोई सुनने वाला नहीं है। यहाँ सब सुरतें लिंग शरीर में रखी जाती है। इसलिये वक्त के रहते कहीं भी महापुरुष की खोजकर अपना काम बना लेना चाहिये। मेले का विधिवत समापन की घोषणा करते हुये संस्था के अध्यक्ष श्री पंकज जी महाराज ने कार्यक्रम में अपना सद्भाव व सहयोग देने के लिये अधिकारियों कर्मचारियों, पत्रकारों, व्यापारियों, सेवादारों को धन्यवाद दिया एवं मथुरा नगरवासियों तथा क्षेत्रीय जनता का आभार प्रकट किया।