मथुरा

मथुरा : दलितों के मसीहा और भारत के सविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस पर दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर पहुंच कर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कई जगह पर गोष्ठी कर उनकें आर्दशों पर चलनें का संकल्प लिया।

Read More

राधाकुंड : लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी राधाकुंड की सड़कों से होकर गुजरी तो बोल उठीं कि राधाकुंड की सड़के तो 'ऊंट' जैसी हैं।

Read More

अबु धाबी : आईपीएल-7 के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके युवराज सिंह की विस्फोटक पारी की वजह से आईपीएल-7 के दूसरे मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी।   दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए इसे पहले दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही पर जेपी डुमिनी के नाबाद अर्धशतक की मदद से शुरुआती झटकों से उबरते हुए चार विकेट पर 145 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 6, कप्तान दिनेश कार्तिक बगैर खाता खोले और मनोज तिवारी 1 टिक नहीं सके। दिल्ली का स्कोर पांचवें ओवर में तीन विकेट पर 17 रन था।   जीत के लिए 146 रन का लक्ष्य बेंगलूर ने 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। युवराज सिंह ने 29 गेंद में तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए युवराज की इस पारी में चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली ने 38 गेंद में नाबाद 49 रन के भरपूर सहयोग दिया।

Read More

हरी झण्डी दिखाकर आंगनबाडी, ए0एन0एम0 आशा कार्यकत्रियों के दल को रवाना करते डीएम विशाल चैहान एवं सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विशाल चैहान तथा मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल ने संयुक्त रूप से जनपद की आंगनबाडी, ए0एन0एम0 आशा कार्यकत्रियों के दल को जनपद के मतदाताओ को गांव गांव जाकर जागरूक करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर मथुरा ब्लाक (सदर) से रवाना किया।  जिलाधिकारी विशाल चैहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि कई माह से जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण स्तर तक के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत यह आयोजन आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह मंशा है कि देश का मतदाता जागरूक हो और अपने मत का मूल्य भी समझे ताकि 24 अपै्रल 2014 को मतदान दिवस वाले दिन वह सारे काम छोडकर मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ तक आवे और अपने मत का प्रयोग करे, उसी क्रम में आज इस टीम को जनपद के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया है। स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि आंगनबाडी, ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्रियों का यह दल गांव गांव जाकर अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर  वहां के मतदाताओं को निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराकर उन्हें मतदान करने के लिए पे्ररित करेंगे तथा उनसे अपील करेंगे कि वे अपने साथ साथ अपने परिवार, पडौसियों तथा रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए समझायेंगी, ताकि जनपद में मतदान का प्रतिशत आशाओं के अनुरूप हो सके। स्वीप कार्यक्रम की काॅडिनेटर डा0 प्रतिमा गुप्ता ने उम्मीद जाहिर की है कि आंगनबाडी, ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्रियों के यह दल गांव गांव जाकर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम को लगातार 23 अपेै्रल तक सघन रूप से चलाकर मतदान दिवस वाले दिन मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए पे्ररित करती रहेगी। तभी हमारी मेहनत सार्थक होगी। इसी के तहत नोडल अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल तथा जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली को मतदाताओ को गांव गांव जाकर जागरूक करने के उद्देश्य से हरी झंडी दिखाकर ब्लाक राया से रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह दल गांव गांव जाकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए पे्ररित करेंगे ताकि 24 अपै्रल मतदान दिवस वाले दिन अच्छी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए धरों से निकले तथा मतदान करें। खण्ड विकास अधिकारी राया ने बताया कि ऐसी ही एक रैली ग्राम सोैनई में भी निकाली गयी। इस रैली में शामिल लोग विभिन्न ग्रामों में जाकर लोगो को वोट डालने के लिए जागरूक करेंगे।  

Read More

सरदार बल्लभ भाई पटेल एकजुटता के सच्चे पथ प्रदर्शक- हेमामालिनी फोटो-16 अप्र्रैल 03-भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करती हई  मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हेमामालिनी ने शेरगढ़ में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर मल्यार्पण करके मांट विधान सभा में सघन जनसम्पर्क व् सभा की जिसमे उन्होंने सैनवा, शेरगढ़, रान्हेरा, छिन्नपराई, मुकुंदपुर, बरौठ जनसम्पर्क करते हुए नौहझील में जनसभा को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा की मांट क्षेत्र विकास के मामले में अपेक्षित रूप से विकसित नहीं है, यहाँ कृष्णा क्रेीडा स्थल आध्यात्मिक महत्त्व के अनुसार वैभवशाली स्वरुप में नहीं है। उद्योग न होने के कारण युवा बेरोजगारी का शिकार हैं। मैं मथुरा को एनसीआर में शामिल कराकर उद्योग लगवाउंगी। महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिलवाऊँगी।

Read More

मथुरा : वृन्दावन क्षेत्र गोविन्द बाग में नामजद लोगों ने एक युवक को घर पर बुलाकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उपचार के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

Read More



Mediabharti