नौहझील ब्लाॅक के अनेक ग्रामों में की चुनावी जनसभाऐं मथुरा। काँग्रेस रालोद प्रत्याशी सांसद जयंत चैधरी ने आज नौहझील क्षेत्र के अनेक ग्रामों में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम हाथ मिलाने गले मिलने से कोई परेहज नहीं करते लेकिन ऐसे भी लोग है जिन्हें किसान के पसीने से बदबू आती है। जब कि हमें किसान के खेत की मिट्टी से सुगन्ध आती है क्या ऐसे जन प्रतिनिधि आपकी कसौटी पर खरे उतर पाऐंगे नहीं तो फिर सोच विचार की आवश्यकता नहीं जो आपका अपना है और पिछली वार आपके द्वारा दिये विश्वास को और मजबूत किया है। एकबार फिर मुझे संसद भेजो ये रिश्ता और मजबूत होगा। श्री चैधरी मीरपुर, पालखेडा, हसनपुर, चांदपुरकलां, लालपुर, आजनोठ, जरेलिया, महराम गढ़ी, भूतगढी, आदि में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि रालोद की पहचान मजदूर किसानो से और किसानों की पहचान रालोद से है, मजदूर, किसानों से रालोद का पुराना रिश्ता है उसे हमने और मजबूत बनाया है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेद भाव के उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दो को देश की सबसे बडी पंचायत संसद में उठाकर किसानों की जमीनें सुरक्षित कराने धनगरों को सम्मान दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अब किसान को पहचान बनाने के लिए अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत है युवाओं को रोजगार मिलें ऐसे प्रयास होने चाहिए। इस क्रम उन्होंने मथुरा में बीएसएफ कैम्प स्थापित कराया है। जिसमें मथुरा के युवकों को रोजगार मिलेगा। रालोद के वरिष्ठ नेता योगेश नौहवार ने कहा कि युवा सांसद जयंत की कार्यप्रणाली पारदर्शी रही है वह कभी किसी के विवाद में नहीं पडे और अकेले ऐसे सांसद है जो अपनी निधि के एक एक पैसे का हिसाब जनता को दे रहे है। नौहझील के पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित चैधरी ने कहा कि उनका क्षेत्र स्व0 चैधरी चरण सिंह का अनुयायी रहा है। यहां से रालेाद को हमेशा अच्छे वोट मिलते रहे है। शत प्रतिशत मतदान जयंत के पक्ष में होगा। जिला पंचायत सदस्य कुंवर चन्द्र रावत, मुकेश नौहवार देवराज सिंह, आदि ने भी जयंत चैधरी को भारीमतों से जिताने की अपील की। श्री चैधरी व अन्य पार्टी नेताओं का जसमत प्रधान, भगवती प्रसाद, जसवंत सिंह, पदम सरपंच, सीता मूखिया, गिर्राज प्रधान, हरवीर सिंह, रमेश चन्द शर्मा, बुद्वा कोली, बसीर खान, पप्पू कुंतल, चिम्मन लाल, डा. अमर सिंह, शेरसिंह बघेल, उदयपाल सिंह, बाबू सिंह, सुभाष चैधरी, राजेन्द्र सिंह, ज्वाला सिंह आदि ने जोशीला स्वागत किया।
Read More




