मथुरा : थाना फरह क्षेत्र के ग्राम कुरसन्उा में नामजदों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Read More
मथुरा : थाना फरह क्षेत्र के ग्राम कुरसन्उा में नामजदों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Read More
सुचित्रा साहू रघुराजपुर, कला प्रेमियों का स्वप्न स्थान पूरा गांव जैसे कला और दस्तकारी का खुला संग्रहालय हो। इस गांव में 100 से अधिक परिवार रहते हैं और उनमें ज्यादातर परिवार किसी न किसी प्रकार की दस्तकारी से जुड़े हैं। यहां के शिल्पी कपड़े, कागज और ताड़ के पत्तों पर अपने कुशल हाथों से जादू कर देते हैं। यह छोटा सा गांव ओडिशा के पुरी जिले में स्थित है। इस गांव के चारों तरफ ताड़, आम, नारियल और गर्म जलवायु के अन्य पेड़ों के साथ-साथ पान के पत्तों का बाग भी है। लेकिन, रघुराजपुर की अपनी पहचान है और वह ओडिशा की कला और शिल्प की समृद्ध परंपरा का प्रतिनिधित्व करता है। रघुराजपुर पट्टचित्र के लिए प्रसिद्ध है। उडिया भाषा में ''पट्ट'' का मतलब कैनवास और ''चित्र'' का मतलब तस्वीर है। इसे हाथ से बनी ''पट्टी'' पर बनाया जाता है, जो कपड़ों की कई परतों को एक-दूसरे से चिपकाकर तैयार की जाती है। चित्रकारी के लिए कलाकार हाथ से बनाए हुए प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करते हैं। ओडिशा में पट्टचित्र की बड़ी पुरानी परंपरा है। पट्टचित्र का विषय बहुधा पौराणिक और धार्मिक कहानियां होती हैं। कलाकार इन कहानियों को इस प्रकार तस्वीर में उतारता है कि उसे देखकर पूरी कहानी समझी जा सकती है। पट्टचित्रों में मूलरूप से भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के चित्र होते हैं। रघुराजपुर का हर घर एक नई कहानी कहता है। घरों की दीवारों पर चित्र बने होते हैं। अन्य शिल्पों में प्रस्तर कला, कागज से बने खिलौने, टसरचित्र, काष्ठ कला, ताड़ के पत्तों पर चित्रकारी भी शामिल हैं। इन्हें कलाकार तैयार करते हैं और यही गांव वालों की आजीविका का मुख्य साधन है। रघुराज पुर का हर परिवार किसी न किसी प्रकार की दस्तकारी से जुड़ा है। यहां तक कि सात-आठ साल की छोटी आयु के बच्चे भी पट्टचित्रकारी करते हैं। शिल्पी अपना उत्पाद विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के जरिए बाजार में बेचते हैं। कई गैर सरकारी संगठन दस्तकारी उत्पादों के प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और विपरण के काम में गांव की सहायता करते हैं। इस गांव के कलाकार ओडिशा और दूसरे राज्यों में आयोजित विभिन्न मेलों और प्रदर्शनियों में हिस्सा लेते हैं। रघुराजपुर गोतीपुआ नामक नृत्य के लिए भी जाना जाता है, जो ओडिशी नृत्य का आरंभिक स्वरूप है। प्रसिद्ध ओडिशी नृत्य के गुरु स्वर्गीय पदमविभूषण गुरु केलुचरण महापात्रा इसी गांव में पैदा हुए थे। गोतीपुआ नृत्य में किशोर आयु के लड़के, लड़कियों के लिबास में नृत्य करते हैं। इस गांव के नृत्य कलाकार अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। रघुराजपुर में सालभर विदेशी मेहमानों सहित लोगों का आना लगा रहता है। पर्यटक अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, नेपाल, जापान, इटली जैसे देशों से आते हैं। भारत के पर्यटकों का भी गांव में आगमन होता रहता है। यहां आकर पर्यटकों को ओडिशा की समृद्ध कला और दस्तकारी का परिचय मिलता है। अपनी कला के बल पर ये कलाकार आत्मनिर्भर हैं और उन्हें रोजगार की तलाश में अपने घर को छोड़ने की जरूरत नहीं होती। यह गांव एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है। भारत में शायद ही कहीं किसी और गांव में कला के इतने रूप एकसाथ देखने को मिलते हों।
Read More
गोवर्धन : गोवर्धन गिरिराज धाम में श्रद्धालु भक्त देश के कोने-कोने से परिक्रमा करने हर महीने आते है और गिर्राज धाम प्रवेश करते ही जाम के झाम में श्रद्धालु फंस कर करहा उठते है।
Read More
मुंबई : देश के तमाम स्थानो पर जाली नोटों का प्रसार को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 500 और 1,000 रुपये के नये नोट जारी करेगा। महात्मा गांधी सीरिज के इन नोटों पर गवर्नर रघुराम राजन के हस्ताक्षर होंगे और 'प्रिंटिंग इयर' की जगह पर 2014 छपा होगा। रिजर्व बैंक ने कहा, 'केन्द्रीय बैंक जल्द ही 500 रुपये के नये नोट जारी करेगा, जिनपर दोनों ओर रुपये का नया प्रतीक चिह्न छपा होगा। इसके नंबरिंग पैनल में अंग्रेजी का अक्षर 'ई' इनसेट होगा। इसके अलावा 100 रुपये का नया नोट भी जारी होगा।' नए नोटों की बाकी डिजाइन महात्मा गांधी सीरिज-2005 जैसी ही रहेगी।
Read More
अबु धाबी : आईपीएल के सातवें सीजन की शुरुआत अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगा। भारत में आम चुनावों के कारण आइपीएल - सात का पहला चरण का 16 से 30 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा जबकि टूर्नामेंट दो मई से भारत में खेला जाएंगा। इस बार आईपीएल में सात टीमें हिस्सा ले रही है इस आईपीएल में देश और दुनिया के अहम खिलाड़ी एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाने को बेताब है तो गेंदबाज अपनी कहर बरसाती गेंदों से दर्शकों के सामने आएगें। इस बार के आईपीएल में युवराज सिंह, विराट, रैना, धवन, धोनी, तो विदेशी खिलाड़ीयों में पीटरसन, कोरी एंडरसन, वार्नर, गेल, वाटसन, मलिंगा अलग-अलग टीमों से प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।
Read More
अबु धाबी : आईपीएल के सातवें सीजन की शुरुआत अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में चैम्पियन मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ होगा। भारत में आम चुनावों के कारण आइपीएल - सात का पहला चरण का 16 से 30 अप्रैल तक संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा जबकि टूर्नामेंट दो मई से भारत में खेला जाएंगा। इस बार आईपीएल में सात टीमें हिस्सा ले रही है इस आईपीएल में देश और दुनिया के अहम खिलाड़ी एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाने को बेताब है तो गेंदबाज अपनी कहर बरसाती गेंदों से दर्शकों के सामने आएगें। इस बार के आईपीएल में युवराज सिंह, विराट, रैना, धवन, धोनी, तो विदेशी खिलाड़ीयों में पीटरसन, कोरी एंडरसन, वार्नर, गेल, वाटसन, मलिंगा अलग-अलग टीमों से प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।
Read More
मथुरा : भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी के समर्थन में मथुरा पहुंची बेटी ऐशा देओल ने पलसों में जनसभा को किया संबोधित और नीमगांव सहीत कई गांव में जनसपर्क कर अपनी मां के समर्थन में वोट करने की अपील की।
Read More
पं0 लक्ष्मीकान्त शास्त्री मथुरा, 17 अप्रैल। पूजा एन्कलेब में चल रही भागवत कथा के सातवें दिन भागवत वक्ता पं0 लक्ष्मीकान्त शास्त्री जी ने बताया कि जिस प्रकार शरीर को चलाने के लिये भोजन जरूरी होता है उसी प्रकार आत्मा को शुद्ध करने के लिये उसका भोजन केवल हरि कथा है। कृष्ण सुदामा चरित्र पर प्रकाश डालते हुये उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता में कभी भी स्वार्थ नही होता। आज सभी भक्तों ने राधा कृष्ण संग मिलकर फूलों की होली का आनन्द लिया।, कथा में विशेष रूप से गोपाल चैधरी, केशव देव शर्मा, मनोहर लाल, राजू चैधरी, राजवीर चैधरी, कपिल देव शर्मा,सावित्री, तारा शर्मा, सरोज आदि ने सहयोग किया। ।। राधे राधे।।
Read More
नई दिल्ली : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा संकलित प्रकाशित सूचना के अनुसार कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 16 अप्रैल को बढ़कर 107.50 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। पिछले कारोबारी दिवस 15 अप्रैल को यह 106.52 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल थी। रुपये के संदर्भ में 15 अप्रैल के 6418.90 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल की तुलना में 16 अप्रैल को यह कीमत बढ़कर 6474.90 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। ऐसा डॉलर के संदर्भ में कीमत में बढ़ोतरी और मूल्यवृद्धि के कारण हुआा 15 अप्रैल के मुकाबले 16 अप्रैल को रुपये और डॉलर की कीमत में मजबूती आई और यह 15 अप्रैल के रुपये 60.26 प्रति बैरल अमरीकी डॉलर की तुलना में मजबूती के साथ 16 अप्रैल को 60.23 प्रति बैरल अमरीकी डॉलर हो गई।
Read More
अबु धाबी : आईपीएल के पहले दौर में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल के सातवें सीजन में पहला मैंच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच था। इसमें मुंबई इंडियंस को पराजय का मुंह देखना पड़ा। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित का कहना है कि वह इस हार से निराश हैं फिर भी वह इससे सबक लेंगे। केकेआर के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी उम्दा रही और हमें सहीं समय पर विकेट नहीं मिले।
Read More