मथुरा

राधाकुण्ड में हेमा मालिनी का जोरदार स्वागत, हजारों लोगों की भीड़ मोदी पीएम बने तो राधाकुण्ड में बनेगा अस्तपाल- हेमा मालिनी राधाकुण्ड में सभा सम्बोधित करती भाजपा की लोक सभा प्रत्याशी हेमा मालिनी एवं उपस्थित लोग राधाकुण्ड। लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी सोमवार को राधाकुण्ड की सड़कों से होकर गुजरी तो बोल उठीं कि राधाकुण्ड की सड़के तो ऊँट जैसी है। इस दौरान हेमा मालिनी राल, जुल्हैंदी, बसौंती, मुखराई होती हुई सांय 6ः30 बजे राधाकुण्ड के रामलीला मैदान पहुॅची तो लोगों ने हेमा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। हेमा ने राधाकुण्ड में जनसमर्पक के बाद सभा को सम्बोधित किया और कहा कि मैं वहीं बसंती हूॅ जो आप मुझे टीबी पर देखा है। भाजपा से पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने एंव युवाओें को रोजगार, किसानोें को गन्ना मील, शहर की टूटी सड़कों से मुक्ति, देश का सुन्दर विकास, ब्रज की अलोकिक संस्कृति एंव यमुना जल शुद्धीकरण करने में भाजपा द्वारा मुझे ब्रज क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला है। मेरा लगाब पहले से मथुरा धार्मिक स्थल से जुड़ा हैं अगर लोग ब्रज क्षेत्र में विकास चहाते हैं तो मुझे भारी बहुमत से विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया तो राधाकुण्ड में सरकारी अस्पताल बनवाया जायेगा। क्षेत्र की खराब सड़कों से गर्भवती महिलाओं एंव लोगों को कड़ी कठनाईयों सामना करना पड़ रहा होगा लेकिन भाजपा मथुरा सीट से मुझे जीता कर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाया तो इन्हे जल्द सुधरवाया जायेगा। हेमा ने कहा कि मैं यदि संासद बनी तो ब्रज नगरी छोड़कर नही जाऊंॅगी। युवा अमित गौड़ के साथ दर्जनों युवा नारो के साथ हेमा का उत्साह बड़ा रहे थे। इस मैके पर नगर अध्यक्ष कृष्णचन्द्र कौशिक पप्पू गोस्वामी, युवा मोर्चा विधान सभा प्रभारी, कारिन्दा सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह राणा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चौधरी सतपाल सिंह हरेन्द्र चैधरी पवन हिण्डोन, ज्ञानेन्द्र शर्मा, जीतेन्द्र सिंह रामशरण बौहरेजी, अमित कुमार गौड़, पंकज शर्मा, सजीव कुमार, कौसिन्दर, दानी शर्मा योगेश जोशी पवन जोशी देव जोशी, केके जोशी, दीपू कौशिक डा. गोपी मोहन शर्मा हरेकृष्ण सैंनी आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा। दलितों के मसीहा व भारत के सविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर जन्म दिवस पर दलित समाज के विभिन्न संगठनों ने अम्बेडकरं की प्रतिमा पर पहुंच कर उन्हें माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्वाजंलि अर्पित की तथा जगह जगह गोष्ठी कर उनकें आर्दशों पर चलनें का संकल्प लिया। शहर के डीगगेट स्थित अम्बेडकर पार्क पर जाटव महासभा के नेतृत्व में संकड़ों की संख्या में अम्बेडकर अनुयाई डीगगेट स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंचें जहाॅ जाटव समाज के अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा सैकड़ों जाटव समाज के लोगों ने अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया व पार्क में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी पर अनुयाईयों ने अपने विचार व्यक्त कर लोगों से उनके बताये मार्ग पर चलनें का आव्हान किया। इसके अलवा जनपद के विभिन्न कस्वों में भी भी बाबा साहेब डा0 अम्बेडकर की जयन्ती पर विभिन्न गोष्ठिया तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। वहीं देर शाम शहर में डा0 भीमराव अम्बेडकर की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो मसानी स्थित सन्त रविदास आश्रम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गो से होते डीग गेट पहुंची जहाॅ सभा के रूप में तब्दील हो गई। वहीं बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी के निवास पर डा0 भीमराॅव अम्बेडकर का जन्मदिन वड़ी उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पं0 योगेश द्विवेदी ने डा0 भीमराव अम्बेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलनें तथा उनके सपनो को साकार करने का सकल्प लिया।

Read More

बसपा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी वोट मांगते हुए मथुरा। बसपा प्रत्याशी पं0 योगेश द्विवेदी ने बलदेव क्षेत्र के जटोरा, बनासीपुर, करनऊ, अकोप आदि गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों से कहा कि मथुरा का सांसद मैं नहीं आप होंगे। मैं तो आपका सेवक हूं आपकी सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि यदि में संसद पहुंचा तो किसानों की समस्या, बेरोजगारों की समस्या के लिए पूरी तरह कार्य करूंगा। इस दौरान उसके साथ राजवीर प्रसाद मुखिया, पूर्व प्रधान दीपू, हरप्रसाद शर्मा, नेत्रपाल शर्मा आदि ने स्वागत किया। यहां लोगों ने उन्हें फूल माला पहनाकर उसका स्वागत किया।

Read More

24 अप्रैल को युवाओ से अधिकाधिक मतदान करने का किया आवाहन भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करती हुई मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की लोक सभा प्रत्याशी हेमामालिनी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर के साथ एक विशाल जनसभा आयोजित की जिसमे उन्होंने युवाओ से राष्ट्र के लिए जुटने का आवाहन किया उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के बदलाव की शक्ति आपके हाथो में है इस बदलाव में युवा वर्ग सबसे ज्यादा योगदान होना चाहिए। युवा ही इस देश की शक्ति है और युवाओ के हांथो में ही इस देश का भविष्य है अगर आप अपनी शक्ति का प्रयोग राष्ट्र हित में करते है तो आपके स्वाभिमान से देश का विकास होगा और समाज की उन्नति होगी। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो से मिले और घर घर जा कर जनता से मतदान करने की अपील करे और 24 अप्रैल को कमल के फूल पर बटन दवाकर राष्ट्र के विकास के लिए नरेंद्र मोदी को मतदान करे. कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के नगर अध्यक्ष सुमित शर्मा ने किया। इस अवसर पर डाॅ देवेन्द्र शर्मा, रविकांत गर्ग, मनीषा गुप्ता, प्रभात चैधरी, मदन मोहन श्रीवास्तव, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, मुकेश खण्डेलवाल, विष्णु दास अग्रवाल, योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, हेमंत गोयल, पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार, मंजीत सिंह पोनिया, विवेक बंसल, रामु गुर्जर, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, विशाल रुहेला, अंकित चतुर्वेदी, हरिओम सिंह सिकरवार, रविशंकर गोल, संत कुमार, पियूष शर्मा, हिमांशु बंसल, संतोष सैनी, ठाकुर दुर्गेश सिंह, महेश लोधी, सौरभ कुरैशी, रोहित सैनी आदि थे।

Read More

मथुरा। महात्मा ज्योतिवाराव फूले विचार मंच द्वारा फुलें जी का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फूले जी का विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज में पुैली कुरीतिया, दलित पिछड़ों में शिक्षा की ज्योति जलाने वाले भारतरत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर के प्रेरणा श्रोत एवं सैनी समाज के प्रौध फूले जी की झांकी के साथ साथ इनकी धर्मपत्नी माता सावित्री वाई फूलें तथा ठाकुरजी एवं शक्ति की प्रतीक महाकाली की झांकी आकर्षण का केन्द्र थी। कार्यक्रम का प्रारंभ सदर बाजार स्थिति सैनी धर्मशाला पर फूलें जी के यमुना जल स्नान कराकर किया गया। शोभायात्रा सैनी नगर से चलकर आढ़त बाजार, तांगा स्टेंण्ड, वाढ़पुरा, मैनागढ़, जनरलगंज, विकास बाजार होेती हुई भगत सिंह पार्क पहुंची जहाॅ रानी अवन्तिवाई लोधी की प्रतिमा के समक्ष शोभायात्रा का समापन हुआ। यात्रा में सभी अनुआईयों व समाज के विभिन्न लोग बैण्ड बाजों की धूनपर नाचते गाते चल रहें थेे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोशनलाल सैनी ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि भगवान सिंह ने दीप जलाकर तथा फूले के चित्र पर माल्यार्पण सुन्दर लाल सैनी ने किया। उद्घाटन अपर जिला जज हेतराम सैनी, पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, ने विभिन्न महात्मा ज्योतिराव फूले के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। यात्रा में रामेश्वर प्रसाद सैनी, गैदालाल सैनी, ब्रजलता सैनी, ब्रजमोहन सैनी, रूपराम सैनी, भगवान दास सैनी, भगवती प्रसाद सैनी, रूप सिंह सैनी, नत्थीलाल सैनी, गुलाव चन्द्र सैनी, मदनलाल गुलजारी लाल, श्याम सुन्दर, विजेन्द्र सैनी, रामस्वरूप भगत, रमेश चन्द्र, नत्थीलाल, रामबाबू, नरेन्द्र सैनी, गिरधारी लाल सैनी, गोपालदास सैनी, दिनेश सैनी, सोहनलाल सैनी, सन्तोष सैनी, राजकुमार सैनी, पीतम चन्द्र सैनी, बलभ भाई कुशवाह, परषोतम मेम्बर, दयाचन्द्र सैनी, भगवान सिंह अशोक सैनी, प्रभातीलाल सैनी, रामजीलाल सैनी आदि थे। स्वागत अध्यक्ष भगवान दास सैनी व वावुलाल सैनी थे।

Read More

मथुरा। रिफाइनरी में कार्यरत समस्त ठेका कर्मी जो कि पिछलें तीन दशक से लगातार रिफाइनरी में कार्य करते रहें है परन्तु इसके बाद भी रिफाइनरी प्रबन्धन मजदूरों का शोषण कर रहा हैं। न्यायालय द्वारा इसे लेकर दिये गये आदेशों का भी लगातार उल्लघन किया जा रहा हैं। सर्वोच्च न्यायालय 1991 में सामान कार्य के सामान वेतन का आदेश एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद 2012 में न्यूनतम लीस्ट पेमेन्ट आॅफ प्रन्सीपल कर्मचारी आॅफ आईओसीएल सीजीआईटी कानपुर द्वारा 2011 में रिफाइनरी कर्मचारियों के बराबरा ठेका श्रमिकों को वेतन दिये जाने के आदेश भी हो चुके हैं। उसकी डिक्री होकर जिला जज मथुरा को फरवरी 2014 में आ चुके हैं। इसके बाद भी प्रबन्धन द्वारा आदेशों का उल्लघन किया जा रहा हैं। पिछलें तीन दशकों में विभिन्न सरकारें आई लेकिन किसी भी सांसद व विद्यायक ने इन मजदूरों के दुखों को नहीं सुना। अतः श्रमिकों ने जो कि 12 की संख्या में है और परिवार सहित लगभग 20 हजार मतदाता जुड़ें हे। और इस बार मतदान करने का निर्णय लिया हैं। उक्त जानकारी अध्यक्ष राजसिंह यादव ने निर्णय के लिए आयोजित बैठक के बाद दी हैं।

Read More



Mediabharti