मथुरा

मथुरा। पूर्व सैनिक संघ की बैठक अग्रवाल धर्मशाला में सम्पन्न हुई। जिसमें इंडियन उक्स सर्विसेज लीग सदस्य खेमचन्द्र शर्मा नागेश ने आगामी लोकसभा चुनावों में सभी पूर्व सैनिकों, वीरागानाओं और उनके आश्रितों से स्वयं जागरूक मतदाता बनने व अन्य मतदाताओं को जागरूक कर राष्ट्र के विकास तथा सक्षम व सर्थ सरकार हेतु सौ प्रतिशत मतदान कराने में सहयोग करने की अपील की। श्री नागेश ने कहा कि 2006 से पूर्व असशक्ता पेशन प्राप्त कर रहें पूर्व सैनिक जिन्हें अभी तक पचास प्रतिशत 75 व 100 प्रतिशत प्राप्त नहीं हुई वे अपने डिशोवेलिटी, पीपीओ के साथ उनसे संगठन कार्यालय पर 3 अप्रेंल से 5 अप्रेंल तक प्रातः 11 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं। उपाध्याक्ष देवीरचरन शर्मा ने संगठन की सदस्यता जल्दी ग्रहण करने तथा एक रैंक एक पैंशन के बारे में जानकारी प्रदान की। उपरोक्त बैठक को कप्टन निरंजन प्रसाद, हरस्वरूप गुर्जर, कैलाश चन्द्र शर्मा, वीपी सिंह, बजेन्द्र सिंह, रन्जीत सिंह, आरवी सिंह यादव, एलएस सैगर, महेन्द्र सिंह, हीरालाल, आदि ने भी सम्बोन्धित किया।

Read More

मथुरा। यमुना छठ के पावन पर्व पर लाल यमुना भक्तों द्वारा यमुना में दूध अर्पण व चुनरी चढा यमुना पूजन किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों द्वारा गिर्राज जी मंदिर के सामने यमुना में एक सौ एक लीटर दूध चढाया गया। भक्तो के द्वारा इस पार के घाट से उस पार स्थित हंसारानी घाट तक यमुना को चुनरा उढा कर चुनरी मनोरथ बनाया गया। यमुना छठ महोत्सव में महिलाओं द्वारा भी  पूजन व चुनरी ओढाई गयी।  गिर्राज जी बगीची पर संध्या काल में महिलाओं द्वारा भजन संकीर्तन किया गया। भक्तो ने यमुना में दीपदान कर आरती की। गउघाट गिर्राज जी की बगीची पर धूमधाम से यमुना छठ का पर्व बनाया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, शरद व्यास, अशोक भगत जी, पुष्कर पंडित जी, मदन शर्मा, आरती व्यास, शिवानी, सौैम्या एवं समस्त लाल दरवाजा निवासी उपस्थित रहे

Read More

नई दिल्ली : लाल बहादुर शास्‍त्री राष्‍ट्रीय प्रशासनि‍क अकादमी, मसूरी में 115वें प्रशि‍क्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्‍य सि‍वि‍ल सेवा के अधि‍कारि‍यों के एक समूह ने राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।   अधि‍कारि‍यों को संबोधि‍त करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत का संघीय ढ़ांचा हमारे संवि‍धान की एक आधारभूत वि‍शेषता है। हमारा संघीय ढ़ांचा हमारे बीच की वि‍वि‍धता में एकता का प्रति‍नि‍धि‍त्‍व करता है। अपने कार्यों का नि‍ष्‍पादन करते समय सि‍वि‍ल सेवा के अधि‍कारि‍यों को हमारे देश के इस पहलू का आदर करना होता है। जबकि राज्‍य समग्र के अलग-अलग हि‍स्‍से का प्रति‍नि‍धि‍त्‍व करते हैं, राष्‍ट्र इन हि‍स्‍सों का एक संग्रह है। इसलि‍ए भारत का अर्थ राज्‍यों से है। इसलि‍ए हमारे देश के वि‍कास का मार्ग हमारे राज्‍यों की प्रगति पर नि‍र्भर है।   राष्‍ट्रपति ने कहा कि इसके बावजूद उनके पास एक राष्‍ट्रीय दृष्‍टि‍कोण जरूरी होता है। वे कि‍सी खास राज्‍य से संबंधि‍त हो सकते हैं किन्‍तु उनके पास हमेशा एक समग्र भारत की अवधारणा होनी चाहि‍ए जो उनका मार्गदर्शन करे। राष्‍ट्रपति ने जोर देकर कहा कि उन पर हमारे देश की एकता और अखण्‍डता को मजबूत करने का उत्‍तरदायि‍त्‍व है। और जब तक वे अपने संकल्‍प के प्रति दृढ़ नहीं होंगे, हमारा देश राष्‍ट्रों के समूह में अपना समुचि‍त स्‍थान कायम कर पाने में समर्थ नहीं हो पाएगा।  

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों होने से ठीक दो दिन पहले आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल को खिलाफ विरोध कि लहर दौड़ गई है। और केजरीवल को संयोजक पद से हटाए जाने की मांग तेज हो रही है। दिल्ली के जंतर मंतर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हो रही है इस बैठक में इस मांग पर फैसला लिया जाएगा।  सूत्रों के अनूसार कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को हटाकर कुमार विश्वास को राष्ट्रीय संयोजक बनाने की मांग कर रहे हैं। जंतर मंतर पर होने वाली बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।

Read More

नई दिल्ली : लोकसभा के पहले चरण में सात अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए त्रिपुरा की एक सीट और असम की पांच सीटों पर चुनाव प्रचार खत्म हो गया। वाममोर्चा शासित त्रिपुरा की दो संसदीय सीटों में से एक वेस्ट लोकसभा सीट पर मुकाबला माकपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।   वहीं, कांग्रेस शासित असम में कांग्रेस, बीजेपी, तृणमूल कांग्रेस, एआईयूडीएफ, एजीपी, आप, एसयूसीआई, माकपा, एआईएफबी और सपा पांच सीटों तेजपुर, कोलियाबोर, जोरहाट, डिबरूगढ़ और लखीमपुर में चुनाव लड़ रहे हैं।

Read More

मीरपुर : टी-20 टूर्नामेंट में शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाले फाइनल में जीत दर्ज कर दूसरी बार खिताब हासिल करने को बेताब है। यदि भारत जीत हासिल करती है। तो यह पहली टीम बन जाएगी जो दूसरा बार टी-20 टूर्नामेंट में हासिल करेंगा।   वहीं, श्रीलंका भी पहली बार खिताबी जंग के लिए उतनी ही बेताब है। 2007 में धोनी ने युवा टीम का नेतृत्व किया था जिसने शानदार जीत दर्ज की थी। उसके बाद से भारतीय टीम नंबर एक टेस्ट रैंकिंग, 2011 विश्व कप जीतना और यहां विश्व टी-20 के फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त कर चुकी है। यह टी-20 विश्व कप का महामुकाबला बांगलादेश के मीरपुर में खेला जाएगा।

Read More



Mediabharti