मथुरा

मथुरा । शहर में दीपावली के अवसर पर पटाखों के भण्डारण जहां-जहां होंगे वहां इकटठा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। दीपावली के अवसर पर दुकानदार आतिशबाजी की ब्रिकी के लिये जगह-जगह उनका भण्डारण करते है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना होसकती है। इसी सब को ध्यान में रखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ऐसे भण्डारण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि लोगों की जानकारी और विवाद को इस प्रकार की सूचनाऐं मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। कोई भी व्यक्ति ऐसा भण्डारण न करें। जानकारी में आ रहा है कि कई स्थानों पर कुछ लोग ऐसा कर रहे है। इन जानकारियों को पुख्ता करने के बाद ऐसे लोगों पर कार्यवाही होगी। दीपावली पर लोग आतिशबाजी चलाते है। लेकिन इसका भण्डारण किसी भी रूप स्वीकार नहीं किया जायेगा। इस बारे में और भी जानकारी जुटायी जा रही है। दूसरी ओर शहर में कई स्थानों पर आतिशबाजी के भण्डार होने की खबरें मिल रही है। दीपावली के मौके पर ऊंचे दामों में आतिशबाजी बेचने वाले ऐसा कर रहे है। 

Read More

गैर लाईसेंसी मस्त, पुलिस बेखबर  छाता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आतिशबाजी का बाजार खुली जगह में लगाने के निर्देश दिये गये है। लेकिन दुकानदारों ने बिना लाईसेंस के कस्वा छाता में आतिशबाजी का भन्डारण घरो या अन्य जगहों पर कर लिया है। कभी भी कोई भी बडा हादसा हो सकता है।  मिली जानकारी  के अनुसार आतिशबाजी के दुकानदारों ने करोडो रूपये की आतिशबाजी का भन्डारण कर लिया है। कस्वा के दुकानदारों ने हजारों कमाने के चक्कर में जान जोखिम में डालकर आतिशबाजी का भन्डार भर लिया है।  दुकानदारों को जहाॅ जगह मिली वही गोदाम, घर, दुकान आदि जगहों पर अवैध आतिशबाजी भर रखी है। इससे पुलिस इससे बेखबर है। कस्वा के सभा्रन्त लोगो ंने आला अधिकारियों से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। 

Read More

मथुरा । थाना बल्देव के नगला टीका निवासी रेखा रानी पुत्री जगदीश प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक आल्टो कार और पांच लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। इस सम्बन्ध में फतेसिंह, प्रेमवति, लालसिंह, यशोदा निवासीगण धनगांव हाइवे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करायी है। 

Read More

मथुरा । थाना कोसीकलां अन्तर्गत मौहल्ला हरदेव गंज निवासी लीलाधर की पुत्री को विनय पुत्र श्याम बाबू निवासी मीना नगर कोसीकलां आदि दो लोग बहला-फुसलाकर भगा ले गये। 

Read More

मथुरा । गत 8 जुलाई को माया टीला क्षेत्र में रिक्शा चालक धर्मेन्द्र का बिजली के खम्भे से हाथ चिपक जाने और सूचना देने के बाद भी लाइन मैन द्वारा विद्युत आपूर्ति देर से काटने के कारण हुई मौत पर मृतक के पिता छैलबिहारी निवासी अर्जुनपुरा ने एसडीओ मसानी विद्युत केन्द्र क्षेत्रीय जेई माया टीला हालन गंज तथा लाइन मैन माया टीला हालनगंज के खिलाफ धारा 304 में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

Read More

मथुरा । थाना शेरगढ़ अन्तर्गत घड़ी घीमा निवास तारादेवी पत्नी सुनील पुत्री बने सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी पुत्री से दहेज में कार और एक लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर 18 वर्षीय नेहा को ससुरालीजनों ने मारा पीटा और जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। इस सम्बन्ध में हंसराज पुत्र सामन्ता निवासी नेहरू काॅलोनी फरिदाबाद आदि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है घटना 17 जून की है। 

Read More

मथुरा। जनपद के लगभग 350 नगरीय आंगनबाडी केन्द्रों पर हौसला पोषण योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं व अतिकुपोषित बच्चों को गर्म पका भोजन परोसने का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने सोमवार को नगर के सदर बाजार स्थित आंगनबाडी केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं एवं अति कुपोषित बच्चों को गर्म पका  भोजन स्वयं परोसकर योजना का शुभारंभ किया और विभागीय कार्यकर्ताओं को इसे प्रभावी रूप से नियमित संचालित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर नगर के वार्ड-8 व 13 की 34 गर्भवती महिलाओं एवं 29 अतिकुपोषित बच्चों को भोजन परोसा गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से आयरन की गोलियां भी खिलाई गयी। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार दत्तात्रेय, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. प्रवीन कुमार, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश कुमार, क्षेत्रीय मुख्य सेविकायें एवं वार्ड सदस्य आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा। ब्रज में आने वाले धनतेरस, दीपावली,गोवर्धन पूजा,यमद्वितीया आदि की व्यवस्थाओ व् जनपद में व्याप्त जन समस्याओ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार जिलाधिकारी मथुरा नितिन बंसल को ज्ञापन दिया व अविलम्ब समस्याओ के निराकरण की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य  डॉ डीपी गोयल, पूर्व विधायक प्रनतपाल सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय व् युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल चैधरी की अगुआई में भाजपा पदाधिकारियो -कार्यकर्ताओ का प्रतिनिधिमण्डल आज जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी नितिन बंसल से मिला व् जनपद की स्थिति से अवगत कराया।  प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी से आने वाले त्योहारो को लेकर होने वाली व्यवस्थाओँ जैसे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई, फाॅगिंग दवा छिड़काव, पेयजल, मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने, ग्रामीण व शहरी सड़को का निर्माण करने, आवश्यक पेचवर्क, अवैध वसूली रहित पार्किंग व प्रवेश  व्यवस्था, मथुरा के महाविद्या कालोनी में मृत बालक पार्थ की मृत्यु के लिए जिम्मेदार मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव भी मौजूद थे। ज्ञापन देने वालो में डॉ डीपी गोयल,प्रनतपाल सिंह,रविन्द्र पाण्डेय,सतपाल सिंह,ब्रजेंद्र नागर,अजय गोयल  रामकिशन पाठक मुकेश आर्यबन्धु,अल्तमस निजाम, रामदास चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह होरा ,मयंक शर्मा, गौरव मिश्रा, धीरेन्द्र पाण्डेय,हर्ष गौड़,, सी एस धनगर, योगेश अग्रवाल  सोनू चैहान,अभिषेक सोनी ,तिरवन आदि उपस्तिथ थे

Read More

मथुरा। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र पटेल ने आज यहाँ भाजपा को झूठ,बसपा को लूट ऑर सपा को फूट की पार्टी बताते हुए कहा कि 80 वर्ष के राजनीतिक केरीयर में चैधरी चारण सिंह जी ही ऐसे नेता बेदाग नेता हैं जिनकी पार्टी पर कोई आरोप नहीं है। श्री पटेल सोमवार सौंख कस्बे में आयोजित हर बूथ पाँच यूथ के समापन कार्यक्रम चाय पर चर्चा पर बोल रहे थे। रालोद के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा की किसी एक जाती के बल पर राजनीति नही की जा सकती । पूर्वी उत्तर प्रदेश में जाटों की संख्या काफी कम है उसके बाद भी वहाँ चैधरी चारण सिंह जी को भगवान के रूप में पूजा जाता है। कार्यक्रम के दौरान मची अफरा तफरी पर श्री पटेल ने कहा की रालोद में अपराध ऑर अपराधियों का कोई स्थान नहीं है । रालोद नेता ऑर गोवर्धन विधानसभा से पार्टी दावेदार कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री जयंत चैधरी के निर्देश पर पिछले ढाईं- तीन माह पूर्व शुरू किए गए अभियान में हर बूथ पर पाँच यूथ की धारणा को लेकर युवाओं को जोड़ा गया है ऑर इस अभियान में हमें बड़ी सफलता मिली है । कुँवर नरेंद्र सिंघ ने क्षेत्र के लोगों काउ वोटों की झोली फेलाते हुए कहा की उन्हें क्षेत्र में एक लाख मतदाताओं का आशीर्वाद चाहिए। कार्यक्रम में युवा रालोद के प्रदेश महासचिव सचिन शर्मा ,चतुर्भुज निषाद,सोनूप्रताप,मानव चैधरी,महावीर सिंह ने प्रदेश की सपा ऑर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किये। कार्यक्रम में संचालन कर रहे मास्टर उदयबीर ने कहा की क्षेत्र की जनता सभी दलों के जनप्रतिनिधियों को आजमा चुकी है ऑर इस बार रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का मौका दें,उनके जैसा संघर्शील नेता ऑर कोई नही है ।

Read More

मथुरा। समाजवादी कुनबे में चल रहे कलह को लेकर जनपद के नेताओं ने भी खलबलाहट है लेकिन कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिवार की लड़ाई में कोई भी बलि का बकरा बन सकता है। इसलिए सभी ‘वेट एण्ड वाच’ की स्थिति में है। अन्दर से धड़कन सभी को हो रही है। खासकर विधान सभा के प्रत्याशी और पार्टी के पदाधिकारी इस कलह को लेकर चिन्तित जरूर नजर आते है। जनपद में शिवपाल गुट और अखिलेश गुट दोनों के समर्थक मौजूद है। सब पूरे गृह युद्ध को देख रहे है। आज इसी का परिणाम था कि युवजन सभा के लोगों ने कलैक्ट्रेट पर अमर सिंह का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसका नेतृत्व शाहून खां ने किया। इससे पूर्व कल लोहिया वाहिनी द्वारा अमर सिंह का पुतला फूंका गया। समाजवादी पार्टी के नेता इस पूरे मामले को लेकर यादव परिवार से अलग केवल अमर सिंह को निशाने पर ले रहे है। ताकि कोई खबर ऊपर तक पहंुचे तो बचाव किया जा सके। चाचा भतीजों के खिलाफ किसी की भी हिम्मत नहीं हो रही कि वह खुलकर किसी एक के समर्थन में नजर आये। बड़ी चतुराई से समाजवादी पार्टीके नेता इस गृह कलेश को निपटता देखना चाह रहे है। आज लखनऊ में तेजी से बदलते घटनाक्रम की भी सफाई तोह लेते रहे। अब ऊंट किस करवट बैठेगा? इसका इंतजार किया जा रह है। वैसे भी इस जनपद में समाजवादी पार्टी हासियें पर है। दो चार लोग जरूर गुटबाजी में अपने को मानते है लेकिन आम कार्यकर्ता इस सब पर चुप्पी मारे बैठा है।

Read More