मथुरा

मोहाली । न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एम एस धोनी ने शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी ने 80 रनों की पारी खेली लेकिन धोनी का कहना है कि अब उनकी बैटिंग में पहले जैसा दम नहीं रहा। धोनी ने खुद स्विकार किया है कि अब उनकी बैटिंग में पहली जैसी चपलता नहीं और स्ट्राइक रोटेट करने में भी फुर्ती कम हुई है। न्यूजीलैंड के साथ 5 मैचों की सीरीज में तीसरे वनडे में धोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 91 गेंदों पर 80 रन बनाए। कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। मैच खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी में धोनी ने कहा कि मैंने करीब 2000 पारियां निचले क्रम में खेली हैं। साथ ही धोनी ने कहा कि अब मुझे महसूस हो रहा है कि अब पिच के बीच दौडने की मेरी क्षमता कम होती जा रही है। धोनी ने कहा कि इसी कारण से मैनें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। धोनी ने विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। गौरतलब है कि तीसरे वनडे में विरोट कोहली ने 134 गेंदों में 16 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 154 रनों की शानदार पारी खेली। विराट की तारीफ करते हुए धोनी ने कहा कि वह ऐसे खिलाडी हैं, जिसने बहुत कुछ सीखा है और वह अपनी क्षमता को बखूबी जानते हैं।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

जम्मू । भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाक लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। रविवार रात को भी पाक ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की। पाक की ओर से आरएसपुरा सेक्टर में फायरिंग की। भारतीय सेना के जवानों ने भी पाक को मुंहतोड जवाब दिया। इस गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान सुशील कुमार शहीदउ हो गया जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। घायल जवान को आज सुबह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ज्ञातव्य है कि कल रात पाकिस्तानी सैनिकों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे आरएस पुरा, पर्गवाल, कानाचक इलाके में करीब 13 सीमा चौकियों और नागरिक इलाकों पर भारी फायरिंग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फायरिंग अभी भी जारी है। एक न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार इस फायरिंग में आरएसपुरा के दो स्थानीय नागरिक भी घायल हुए हैं। फायरिंग से बचने के लिए स्थानीय नागरिक रात भर इधर उधर शरण लेते रहे। वहीं कुछ लोगों गांव छोडकर जाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाक की ओर से अब तक 34 बार सीजफायर का उल्ंलघन किया जा चुका है। वहीं कल बीएसएफ ने कहा था कि यदि अब पाक सैनिक उनके जवानों को निशाना बनाएंगे तो पाक सैनिकों को इसकी भारी कीमत चुकानी पडेगी।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी में जारी पारिवारिक झगडे से उपजा सियासी घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है और पार्टी टूट के कगार पर पहुंच गई है। आज एसपी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग पर अहम बैठक बुलाई थी। बैठक मेें शिवपाल और अखिलेश भी मौजूद थे। बैठक के बाद मुलायम सिंह ने अखिलेश और शिवपाल को गले मिलवाया। गले मिले के बाद दोनों में मंच पर ही झडप हो गई। गले मिलने के बाद अखिलेश और शिवपाल मंच ही उलझ पडे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपाल ने अखिलेश के हाथ से माइक छीन लिया। मंच पर ही हाथापाई की नौबत आ गई। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अलग किया।  बैठक में अखिलेश ने स्पष्ट कह दिया था कि चुनावों में टिकट वे ही बांटेगे। वहीं अलग पार्टी बनाने की बात से अखिलेश ने इंकार कर दिया। अखिलेश ने कहा था कि नेताजी मेरे पिता हैं और साथ ही मेरे गुरु भी हैं। मैं अलग पार्टी क्यों बनाऊंगा। इसके बाद शिवपाल ने बोलते हुए अखिलेश पर निशाना साधा और कहा कि मैं अपने बेटे की कसम खाकर कहता हूं की अखिलेश ने अलग पार्टी बनानेकी बात कही थी। वहीं मुलायम ने इस मसले पर अपना रूख स्पष्ट कर दिया। मुलायम ने शिवपाल का समर्थन करते हुए कहा कि मैं और शिवपाल अलग नहीं हो सकते। वहीं मुलायम ने अमर सिंह को अपना भाई बताया। मुलायम ने अखिलेश को लताड लगाते हुए कहा कि पद मिलते ही अखिलेश का दिमाग खराब हो गया है।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लोगों में आक्रोश, कप्तान से मिल बताएंगे समस्या  मथुरा । जैंत पुलिस द्वारा प्रति दिन वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। रात नौ बजे से प्रातः चार बजे तक वसूली का सिलसिला चलता रहता है। स्थानीय लोग एसएसपी से मिल कर समस्या से अवगत कराएंगे।  जैंत पुलिस द्वारा छटीकरा चैराहा, राधाकुंड मार्ग, हाईवे जैंत माइनर, चैमुंहा में स्टेट बैंक के सामने वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है। अकबरपुर निवासी अधिवक्ता सुरेश सिसौदिया एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संस्था के जिलाध्यक्ष दानवीर सिंह ने कहा है कि छटीकरा-वृंदावन रोड तिराहे पर पुलिस खुलेआम बड़े वाहनों को नोइंट्री में इंट्री करा कर तथा चेकिंग के नाम पर वसूली कर रही है। ऑटो चालकों से कथित ठेकेदार छटीकरा चैराहे पर पुलिस एंट्री के नाम पर मासिक एवं रोजाना उगाही करता है।  पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में अवैध खनन भी जारी है। रात में छटीकरा-राल रोड पर चेकिंग के नाम पर उगाही  हो रही है। हाईवे जैंत माइनर पर पूरी रात बैखौफ वाहनों से वसूली करती रहती है। यहां होकर रात के समय लोडिंग टेंपो, मैटाडोर, भूसे से भरे ट्रक, ट्रैक्टर आदि बिना पुजापे के निकालना संभव नहीं है। हाईवे पर स्टॉपर लगा कर रात नौ बजे प्रातरू चार बजे तक यहां वसूली चलती रहती है। इस दौरान अवैध राशन की कालाबाजारी करने वाली गाडियां भी पास होती है। यहां चार बजे पुलिस की उगाही बंद होती है, अक्सर सेल टैक्स की गाड़ी आ जाती है। पुलिस और सेल टैक्स की चेकिंग के चलते हादसे भी हो चुके हैं। लोगों ने एसएसपी से अवैध वसूली में लगे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस चैकी जैंत के प्रभारी राकेश कुमार यादव ने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा है कि आरोप सही नहीं है। उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच करेंगे यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

Read More

मथुरा । रविवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जागरूकता पदयात्रा द्वारा चाइना उत्पादों का जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के मंडी चैराहा से गोवर्धन चैराहा व निकट के क्षेत्रों में रविवार दोपहर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर लोनों को चाइना उत्पादों का प्रयोग न करने को संदेश दिया। इस दौरान परिषद के छात्र नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि चीन द्वारा पाकिस्तान को जो आर्थिक सहायता के नाम अरबों डाॅलर की सहायता दी जाती है, वह वास्तविकता में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए ही दी जाती है और चीन की अर्थव्यवस्था को सहायता देने में सबसे बड़ा माध्यम भारत व भारत के बाजार है। चीन द्वारा चीनी उत्पाद की भारत में विक्रय किया जाता है। जिससे भारत के कुटीर उद्योग खतरे में है।  इस अवसर पर डा. टीपी सिंह, राजीव राठौर, श्याम गौतम, भानु प्रताप सिंह, लव चैधरी, अंकित राठौर, लक्ष्मण ठाकुर, जयंत पाल, लवी गोयल, सचिन, भूप सिंह, दानवीर, मोहन सिंह विनोद ठाकुर, आकाश विकास ओमवीर, सूरज, अजीत देव प्रमोद आदि कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल रहे।

Read More

राया । युवा उद्योग व्यापार मण्डल बैठक कर चीनी से आने वाले सामान को खरीदने व बेचने का वहिष्कार किया और सभी से सामान का वहिष्कार करने की अपील की है। कटरा बाजार मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान राया युवा उद्योग व्यापार मण्डल प्रतिनिध मण्डल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने कहा कि चीन हमेशा भारत का विरोध करता है और भारत में सबसे ज्यादा चीन का सामान बिकता है जब हम उसके सामान को खरीदने व बेचने का वहिष्कार कर देगें तो चीन की कमर टूट जायेगी। इस अवसर पर किशन कुमार सर्राफ, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, मनोज कुमार, प्रदीप अग्रवाल, श्याम वर्मा, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रविकांत वर्मा, आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे। 

Read More



Mediabharti