रंग-बिरंगी जगमगाती रोशनी और नई आशाओं व सफलताओं के संग भारत का 47वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 28 नवम्बर को समाप्त हो गया। देश में यूं तो वर्षभर कई प्रकार के फिल्म उत्सवों का आयोजन होता रहता है लेकिन देश के इस सबसे बड़े मेले की बात ही कुछ और है। गत 20 नवम्बर को शुरू हुए इस नौ दिवसीय फिल्म समारोह में जहां देश विदेश की कई अविस्मरणीय फिल्मों का प्रदर्शन हुआ वहीं बहुत सी फिल्म हस्तियों ने इस समारोह में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस फिल्मोत्सव की सबसे बड़ी बात यह भी रही कि इस बार से ऐसी कुछ नई शुरुआत हुई हैं जिससे यह समारोह तो अधिक आकर्षित बना ही साथ ही फिल्मकारों के लिए भी नए मौकों और संभावनाओं के मार्ग प्रशस्त होने लगे हैं।
Read More