इससे पहले कि आप यह जानकर हैरान हों कि आपका पैसा कहां चला गया, एक बजट आपको यह बताता है कि आपके पैसे को कहां जाना चाहिए। बजट एक ऐसी जादुई युक्ति है जो आपको आपने धन पर नियंत्रण की क्षमता देती है। आज हम यहां चर्चा करेंगे कि कैसे हम आसानी से अपने वित्तीय जीवन का लेखा-जोखा रख सकते हैं।
अपना निजी आर्थिक बजट बनाने से पहले, यह जरूर जान लें कि धन के मामले में आपकी वास्तविक स्थिति क्या है। अपनी सभी परिसंपत्तियों और देनदारियों की एक सूची बनाएं। अपनी आय के सभी स्रोत इसमें जोड़ें और अपने सभी खर्चों को भी इसमें लिखें। आपको यह सब करना ही होगा क्योंकि आपके बजट की शुरुआत ही यहीं से होती है।
अपने आर्थिक लक्ष्यों की भी सूची बनाएं। लक्ष्य स्पष्ट रखें और उन्हें अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक लक्ष्यों में बांट लें। स्पष्ट लक्ष्य आपको बचत के लिए प्रेरित करते रहेंगे हैं। आप जितनी अधिक बचत करेंगे, आपके पास अतिरक्त बजट होने की संभावनाएं उतनी ही ज़्यादा होंगी।
इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित करें कि आप अवास्तविक लक्ष्य नहीं बनाएंगे। ऐसी स्थिति में आप लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाएंगे। इससे आपका उत्साह घटेगा जिसके चलते ज़्यादा संभावना है कि आप बचत करना ही छोड़ दें।
अत: अपने घर का बजट जरूर बनाएं और पूरे अनुशासन से उसका अनुसरण भी करें।
Related Items
भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण
नई युद्धक क्षमता की अदृश्य शक्ति है आकाशतीर
बजट में परमाणु ऊर्जा क्षमता विकसित करने पर है जोर