पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस मुस्लिम भाईयों में हर्ष की लहर
मथुरा। पैगंबर मौहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार पूरे शहर में शान से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर राजनैतिक नेताओं ने भी शिरकत की। जुलूस के अध्यक्ष मकसूद अली ने पैगम्बर मौहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जुलूसे मौहम्मदी निकालने के पीछे पैगम्बर साहब के बारे में बातते हुए कहा कि उन्होंने पूूरे देश में अमन-चैन को कायम करने के लिए यह जुलूस निकाल संदेश लोगों को दिया। जनपद में जुलूस के माध्यम से हम मुस्लिम भाई पूरे देश में अमन चैन का संदेश देते हुए यह जुलूस मस्जिद जेवा मनोहरपुरा से शुरू हुआ जो शहर के प्रमुख भरतपुर गेट, खारी कुंआ, घीयामण्डी, चैक बाजार, मण्डी रामदास होता हुआ डीगगेट, दरेसी रोड पर देश के अमन और चैन की दुआ मांगी गई। सद्भावना से यह संदेश दिया कि भाई चारा जनपद में कायम रहे। मथुरा में जन्मभूमि और शाही ईदगाह एक मिसाल कायम है भाई चारे की, जो हिन्दू मुस्लिम में आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता रहा है। इस दौरान जुलूस में पैगंबर मोहम्मद के इंकलाबी नारे लगाए गए। अमन-चैन की दुआएं मांगी गई। जुलूस को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहे। यातायात प्रभावित न हो इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए। पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर शहरी व देहात ग्रामीण इलाकों में जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज की मौजूदगी में निकला जुलूस नगर के बाजारों में होता हुआ वापिस दरेसी रोड पहुंचा। जुलूस में बच्चों ने भी शिरकत की। इस अवसर पर राजनैतिक दलों में से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियों के साथ इस जुलूस का सपफल बनाया है, अच्छे इंतजाम देखने को हमें मिले है, वहीं सपफाई व्यवस्था के लिए पालिकाध्यक्षा का भी ध्न्यवाद देता है, जिन्होंने मुस्लिम भाईयों के हित के लिए आज सफाई व्यवस्था को दुरूस्त रखा है। जिला प्रशासन एवं पालिका प्रशासन को समाजवादी पार्टी की ओर से ध्न्यवाद देता है। वहीं कांग्रेस विधन मंडल दल नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि यह पर्व अमन चैन एवं शांति सद्भावना को कायम रखता है, आपसी प्रेम हमारे जनपद में सदा इसी प्रकार बना रहे यह मैं कामना करता है। राजनैतिक दलों के नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को मुबारकवाद दी। सोमवार सुबह से ही मौहम्मद साहब के जन्मदिन को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में तैयारियां की गयीं और दोपहर नमाज के बाद नवी के जुलूस का आरंभ दरेसी मनोहरपुरा से किया गया। समाज के लोगों ने बताया कि आज के दिन मौहम्मद साहब ने मुसलमानों को जो संदेश दिया उनके आदर्शों पर हमें चलना चाहिये और गरीबों की मदद करनी चाहिये।
कोसीकलां में मीलाद का मौसम आया है, आदि नारों के साथ नाचते गाते झूमते हुए शहर में घोडा, ऊंट, टैªक्टर, ट्राली अनेकों वाहनो में सवार होकर हजरत मुहम्मद पैगम्वर के जन्म दिन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला गया जिसमें समाज के हजारों की संख्या में लोगांे व मदरसों के वच्चों ने हिस्सा लिया।
वहीं वृन्दावन में पैगम्बर हजरत मौहम्मद के पैदाईश की खुशी का मुस्लिम समाज के लोगों ने जमकर जश्न मनाया। सुबह से ही समाज के बच्चे व बुजुर्गों में ईद मिलादु उल नबी का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में बच्चें व युवा सुबह से ही शाही जामा मस्जिद पर निकाले जाने वाले जुलूस की तैयारियों में जुटे रहें। जश्न ईद मिलादु उल नबी-हुजूर की पैदाईश के मौके पर सोमवार को मुस्लिम समाज द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया।






Related Items
शताब्दी वर्ष के दौरान कार्य विस्तार योजना में जुटा संघ
जुलाई माह के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की आशंका
आम चुनावों के दौरान अब तक करीब नौ हजार करोड़ रुपये की जब्ती