दिल्ली हाट में चल रहे आदि महोत्सव में देश की समृद्धि जनजातीय संस्कृति की झलक लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ‘जनजातीय भारत आदि महोत्सव’ का सबसे बड़ा आकर्षण यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम हैं, जिनमें भारतीय जनजातीय समुदायों की विविधताओं का प्रदर्शन देखने को मिलता है।
आदि महोत्सव के छठवें दिन मनमोहक आदिवासी फैशन शो की काफी चर्चा रही। इस शो में उमा देवी और रीना ढाका जैसी जानी-मानी फैशन डिज़ाइनरों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक डिजाइनों का प्रदर्शन किया। इनको तैयार करने में लोकप्रिय शिल्पियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस आयोजन में देशभर की सुंदर आदिवासी बुनाई का लोगों ने प्रदर्शन देखा जो साड़ी से लेकर कुर्ता, टॉप्स, शॉल व दुपट्टों आदि में परिलक्षित था। इसके अलावा पूर्वोत्तर के ढोकरा आभूषण व बंजारा बैग जैसे अन्य उत्पादों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
आदिवासी समूहों की प्रकृति के साथ निकटता का परिचय और उनकी सादगी का प्रमाण उनकी बुनाई, उनके कपड़ों और कला के स्वरूपों में साफ-साफ देखा जा सकता है।
‘आदि महोत्सव’ 15 फरवरी तक जारी रहेगा।
Related Items
कहां है हिंदुस्तानी प्रवासियों की हैसियत का जलवा...!
वैश्विक पर्यटन के लिए एक खोया हुआ अवसर है ताज महोत्सव...!
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने जीता 'सर्वश्रेष्ठ झांकी' का पुरस्कार