किसानों की तरक्की पर ही देश की तरक्की: डीएम

किसानों के मसीहा के जन्मदिवस आयोजित हुआ किसान मेला मथुरा। शुक्रवार यहाॅ जबाहर बाग परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चैधरी चरण सिंह के 114वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किसान मेला-गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि किसानों की तरक्की पर ही देश की तरक्की निर्भर करती है इसके लिए किसानों को कृषि उत्पादकता बढ़ानी होगी और यह तभी सम्भव है जब किसान नई तकनीक को अपनाये। कर रहे थे। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन व मत्स्य आदि विभागों के 8-8 किसानों को सम्मानित करने के साथ अनुदानित दरों पर स्प्रे मशीन व गेंहूॅ बीज आदि उपकरण भी वितरित किये। श्री बंसल ने कहा कि कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को अपनी सोच बदलनी होगी साथ ही किसानों को सामुहिक कृषि करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपने खेतों में आवश्यकता से अधिक रासायनिक खादों का प्रयोग करते हैं और दाना निकाल कर फसल के अवशेष को उर्वरकता बढ़ाने के दृष्टिकोण से खेतों में ही जला देतें हैं जबकि ऐसा करने से खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कृषि डायरेक्ट बेनीफिट योजना चला रही है जिसके लिए किसानों को अपना पंजीयन कराना होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत पंजीकृत किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही छूट सीधा उनके खाते में जायेगी और वे बिचैलियों से बच जायेंगे। उन्होंने कहा इस मेले के माध्यम से किसानों को नई कृषि तकनीक की जानकारी दी जा रही है जिसको अपनाकर किसान अपनी उत्पादकता को बढ़ाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आज जिलाधिकारी द्वारा जनपद के प्रगतिशील किसानों को अलग-अलग खाद्यान्नों में अधिक उत्पादकता के लिए पुरस्कृत किया गया है। इस मेले की सफलता तभी सार्थक होगी जब नई तकनीक का फायदा उठाकर अगले साल पुरस्कार लेने वाले किसानों की लाइन लग जाय। अन्त में उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठानें के लिए अधिक से अधिक किसान अपना पंजीयन करायें। इस मेले में सरकारी तथा गैर सरकारी कृषि संस्थाओं द्वारा अपने स्टाॅल लगाकर कृषि तकनीक की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि आज जनपद के दो किसानों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है वे भी इसी प्रकार अधिक उत्पादन करके उनकी तरह अगली साल में सम्मािनत हों और सम्मानित किसानो ने अपने अनुभव को उपस्थित किसानों व अधिकारियों के समक्ष साझा किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक उप कृषि निदेशक राकेश बाबू, एआर0 कोपरेटिव राघवेन्द्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल, एडी मत्स्य, उद्यान, इफको, कृभको, पीसीएफ सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. बंजर भूमि पर ‘जादुई खेती’ से बदल रही किसानों की किस्मत

  1. किसानों का विरोध प्रदर्शन कहीं एक ‘राजनीतिक स्टंट’ तो नहीं...!

  1. जब किसानों के लिए जगह नहीं तो राष्ट्रपति कैसे रहें होटल में




Mediabharti