मथुरा। थाना कोसीकलां पुलिस ने ट्रक में तस्करी के लिए जा रही 550 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो आरोपियों को पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत तीस लाख रुपए बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से शराब की अवैध तस्करी की खबरे मिल रही थी जिस पर आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ट्रक संख्या आरजे 11 जीए 2268 को रोका, जिसमें सवार दोनों लोगों पूछताछ की गई तो ये लोग शराब को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। कोसीकलां प्रभारी नरेन्द्र सिंह यादव चैकी इंचार्ज कोटवन हरवेन्द्र मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए अभियुक्तों में शिवमोहन पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम कटरा थाना किषनी जिला मैनपुरी, धर्मेन्द्र यादव पुत्र साहब सिंह निवासी राजा का ताल थाना टूण्डला फिरोजाबाद है। पुलिस ने इनके पास से
550 पेटी अंग्रेजी शराब प्रदेश मार्का पकड़ी है, जिसकी कीमत बाजार में तीस लाख रुपए है।
पुलिस ने इनके विरूद्ध मु.अ.सं. 227/16 धारा 60/72 एक्साईज एक्ट व 420 भादवि कार्रवाई कर जेल भेजा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह 5000 रुपए नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।





