मथुरा । सपा की घोषित सूची में मथुरा के तीनों प्रत्याशी आज अखिलेश यादव के खेमे में नजर आये। मथुरा-वृन्दावन से घोषित प्रत्याशी डा.अशोक अग्रवाल, छाता से लोकमणिकांत जादौन एवं मांट से जगदीश नौहवार ने अखिलेश को अपना नेता एवं अगला मुख्यमंत्री बनाने की दिशा में चुनाव में दमदारी से उतरने का दावा किया।
लखनऊ से फोन से वार्ता करते हुए छाता विधानसभा से सपा प्रत्याशी लोकमणि कांत जादौन का कहना था कि उनके नेता अखिलेश यादव हैं। सपा का मतलब सिर्फ अखिलेश यादव है, वहा जहां है वह वहां हैं और छाता क्षेत्र से वह ही सपा के प्रत्याशी हैं। अगर गठबंधन भी होता है तो भी वह चुनाव लडेंगे क्योंकि अखिलेश भईया ने यह सीट गठबंधन में भी अपने पास रखकर चुनाव लडाने को कहा है।
मथुरा-वृन्दावन से सपा प्रत्याशी डा.अशोक अग्रवाल ने अखिलेश यादव को अपना नेता बताते हुए आगामी चुनाव लडने का दावा किया है। इधर मांट से घोषित प्रत्याशी कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार ने कहा कि वह सपा की घोषित दोनों सूचियों में मांट से प्रत्याशी हैं। मुख्यमंत्री जी ने जो २३५ की सूची और शिवपाल यादव जी की ३२५ की सूची जारी की थी, उन दोनों में उनका मांट क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में नाम था। अब वह मांट से सपा प्रत्याशी हैं और अखिलेश यादव जी को नेता मानते हैं। अगला मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही होंगे। उनसे जब पूछा गया कि वह किस राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हैं तो उनका कहना था कि ये परिवार पूरा एक है, इस बारे में हम कोई बयान नहीं देंगे। खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कह चुके हैं कि नेताजी उनके पिता हैं और रहेंगे। जो भी बात है परिवार के लोग आपस में सुलझा लेंगे। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री भाई अखिलेश यादव ही होंगे और उनको मुख्यमंत्री बनाते हेतु वह मांट से सपा प्रत्याशी के रूप में दमदारी से चुनाव लडेंगे।
मथुरा जिले में पांच विधानसभा सीटों पर केवल तीन ही प्रत्याशी अब तक घोषित किये हैं। इन तीनों में अखिलेश यादव को अपना नेता माना है। जिले की दो अन्य सीट गोवर्धन व बल्देव विधानसभा से अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित हुआ है। देखाना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारते हैं अथवा गठबंधन के लिए सीटें छोडते हैं।

Related Items
महिला नेता दिखी नहीं कि गालियां हो गईं शुरू!
अंबानी की दावत उड़ाकर नेता अब कैसे करेंगे 'बकलोली'…!
लोकतंत्र में नेता नहीं, जनता होती है ‘जनार्दन’…!