नई दिल्ली । देश 70वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश भर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। वैसे 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं। दिल्ली पुलिस के तकरीबन 10 हजार जवान और अर्धसैनिक बल राजधानी और लाल किले की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। आजादी के जश्न में खलल रोकने के लिए देश के चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है। आतंकी खतरे के मद्देनजर दिल्ली से लेकर मुंबई तक जमीन, हवा और पानी पर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई समेत देश के अलग अलग हिस्सों में पुलिस और सुरक्षाबल लगातार लोगों और गाडिय़ों की तलाशी ले रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गाड़ी या फिर शख्स को बिना चेकिंग के जाने नहीं दिया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा बलों को उच्च सतर्कता पर रखा गया है। करीब 45,000 जवानों को शहर भर में तैनात किया गया है। लाल किला और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के अलावा पूरी राजधानी में खासतौर पर बाजारों, मॉल्स और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि जमीन और आसमान में सुरक्षा के लिए 17वीं शताब्दी के लाल किले पर उपकरण लगाए गए हैं, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को तीसरी बार संबोधित किया। दिल्ली की सडक़ों पर वाहनों और चालकों की जांच के लिए सैकड़ों पुलिस अवरोधक लगाए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि लाल किले के सामने और आसपास के रिहायसी इलाकों की अच्छी तरह से जांच की गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पुलिस ने होटलों और अतिथि गृहों की जांच की है। मुगल स्मारक और इससे लगे पांच किमी के इलाके में दिल्ली पुलिस के करीब 9,000 सुरक्षाकर्मी, अर्धसैनिक बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की तैनाती की गई है। सैकड़ों अतिविशिष्ट अतिथि आज लाल किले पर होने वाले इस समारोह में भाग लिया इसमें वरिष्ठ राजनेता, राजनयिक और सैन्यकर्मियों के अलावा हजारों आम नागरिक और बच्चे शामिल हुए। समारोह स्थल की जमीनी सुरक्षा के साथ हवाई सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। लालकिले में और चारों तरफ करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस विशाल स्मारक पर उच्च-रिजोल्यूशन क्षमता वाले कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 3,000 पेड़ों की छंटाई की है।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ पर विशेष झांकी
महज ‘अभिनेता’ नहीं, धर्मेंद्र एक ‘जश्न’ थे...!
सिर्फ इमारतें ही नहीं, साहित्य और स्वतंत्रता संग्राम का भी गढ़ रहा है आगरा