कृष्ण गंगा घाट पर कार्यकर्ताओं ने चलाया सदस्यता अभियान
मथुरा। यमुना शुद्धि संकल्प मिशन 2015 के तहत द्वितीय चरण में गोकुल में चल रहे घाटों के जीर्णोद्धार का मिशन के पदाधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर वहां कार्य कर रही कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोकुल के ठकुरानी घाट पहुंचे और वहां पर चल रही घाटों व सीढियों की सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सफाई कार्य में लगे मजदूरों ने कूडे के ढेरों में दबी लगभग 35-40 सीढियों को साफ कर बाहर निकाला और उन्हें प्राचीन रूप प्रदान किया। इस पर श्री शर्मा ने कार्य कर रही टीम की प्रंशसा की और उनसे आगे भी इसी तरह सहयोग करने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मथुरा में चक्रतीर्थ घाट व गउघाट पर चल रहे कार्यो के बारे में जाना। सफाई कार्य में लगी टीम व जेसीबी, टैक्टर आदि देर सांय तक अपने कार्य में जुटे रहे। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए शुरू की गई यह पहल धीरे धीरे रंग ला रही है। मथुरा के घाटों को उनका प्राचीन रूप देने के बाद अन्य शहरों में यह अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मथुरा, गोकुल, वृंदावन केे बाद यह मुहिम शेरगढ पहुंचेगी और लोगों को यमुना के प्रति जागरूक करेगी। उन्होंने लोगों से यमुना में गंदगी न डालने की अपील करते हुए कहा कि यमुना को प्रदूषण से मुक्त कराने के लिए सभी को एकजुटता का परिचय देना होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कृष्ण गंगा घाट पर सदस्यता अभियान चलाया और सैकडों लोगों को मिशन की सदस्यता ग्रहण कराई और इस कार्य में अपने तन-मन और अपने संसाधनों के माध्यम से जुटने की अपील की। इस मिशन की खासियत यह है कि इस मिशन के माध्यम से न तो किसी भी प्रकार का कोई चंदा लिया जा रहा है और न ही किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार का चंदा देने दिया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ पंकज पंडित, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, मुकेश ठाकुर, दीपक राज, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, त्रिलोकी पंडित, बब्बू पंडित, भोला पंडित, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, केशव चतुर्वेदी, दीपक, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि उपस्थित थे।






Related Items
क्या 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन कर देना चाहिए?
भारत में अमेरिकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो नियंत्रण
पश्चिमी मीडिया की दोहरी नीति से आतंक हो रहा है मजबूत