
जनता का अभिवादन करती लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी
राया। भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी के भाषणों को सुनने के लिए अपार भीड़ इकट्ठी हो गई। राया गोपाल बाग में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे बृज नगरी में आने पर बडा गर्व महसूस हो रहा है सह मेरा सौभाग्य है कि मैं धर्म की नगरी मथुरा से लोकसभा प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने मथुरा जनपद के विकास हेतु चुनाव लडने के लिए भेजा है। उन्होने कहा कि मैं शोले की बंसती न होकर मैं आप लोगों की बंसती हूॅ। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जाति धर्म के सभी लोगांे को एकजुट होकर चलती है। वहीं अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा जो पाॅच वर्ष भारत में विकास कार्य कराये गये। वह पिछले साठ साल से कांग्रेस नहीं करा पायी है। उन्होंने राया ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कहा कि इस समस्या को केन्द्र में सरकार बनते ही बाईपास के माध्यम से हल करा लिया जायेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कडे कानूनों का पालन किया जायेगा। वहीं यमुना शुद्धि करण के लिए जो अभी तक न तो राज्य सरकार और न हीं केन्द्र सरकार कर पायी है इसके लिए आप सभी जिले के लोगो को सहयोग करना पडेगा। जिससे यमुना का जल आचमन योग्य बन सके। जिसमें लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए युवाओं के सहयोग की बहुत आवश्यकता है। यदि मुझे यहाॅ से सांसद आप लोग चुनते हैं तो निश्चित ही नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के दावे को मजबूत करेगे। जिससे गाॅव में विकास होगा। देश का विकास होगा। इसलिए आप मुझे आने वाली 24 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या मंें कमल के फूल पर मौहर लगाकर मतदान करे। सभा की अध्यक्षता छेलविहारी अग्रवाल ने की संचालन चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह इंजीनियर ने किया। उपिस्थतों में मण्डल अध्यक्ष राकेश बंसल, जंनक सिंह, जिलााध्यक्ष डा0 डीपी गोयल, एसके शर्मा, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, अजय कुमार पोईया, ओमा गुरू, अजित सिंह, सुभाष अग्रवाल पूर्व चैयरमैन, रविन्द्र कुमार, प्रेमलता शर्मा, गौरव सिंह, यश शर्मा, अशोक वर्मा, लोकेश कुमार, पवन हिडोल, सुरेश व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतपाल चैधरी, प्रेमलता शर्मा, मुकुल द्विवेदी, एसएसडी प्रबन्धक महेन्द्र कुमार शर्मा, कैलाश शर्मा, पवन चैबे, महेश चन्द्र गर्ग ऐडवोकेट आदि लोग मौजूद थे।






Related Items
जनता पहचाने चुनावों से पहले बांटी जाने वाली ‘रेवड़ियों’ की असलियत
चुनावों में खराब प्रदर्शन की समीक्षा के लिए जनता के बीच जाए भाजपा
अयोध्या और वाराणसी के लोकसभा चुनाव परिणामों पर संतों की राय