मथुरा

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मलेशिया में आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म 2017 में रिलीज होने की उम्मीद है। ‘नाम शबाना’ फिल्म ‘बेबी’ की श्रृंखला का हिस्सा है। इसमें मनोज वाजपेयी और दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे। तापसी ने अपने बयान में कहा, ‘यह मेरे लिए इस साल की खास फिल्मों में से एक है। मलेशिया में एक्शन दृश्यों की शूटिंग की जा रही है। फिल्म को बड़े पैमाने पर मलेशिया में फिल्माया जाएगा, जिसमें हमारे साथ फिल्म के लगभग सारे कलाकार मौजूद रहेंगे। यह निश्चित तौर पर अगले साल मेरे लिए बड़ी फिल्म साबित होने वाली है।’ दोनों कलाकार कुछ महत्वपूर्ण खतरनाक एक्शन दृश्यों की शूटिंग करेंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । महाराष्ट्र के बल्लेबाज स्वप्निल गुगाले और अंकित बावने ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के इतिहास में 594 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए यह साझेदारी की। 25 वर्षीय गुगाले 521 गेंदों पर 351 रन बनाकर नाबाद रहे वहीं 23 वर्षीय बावने ने 500 गेंदे खेलकर 258 रन बनाए। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन पारी की बदौलत महाराष्ट्र ने दो विकेट के नुकसान पर 635 रन पर पारी घोषित कर दी।   इससे पहले 1946-47 में विजय हरारे और गुल मोहम्मद ने बड़ौदा की ओर से होल्कर के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 577 रनों की साझेदारी की थी। यह साझेदारी क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है। इससे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 624 रनों की साझेदारी की थी। रणजी ट्रॉफी में इससे पहले तीसरे विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी सागर जोगियानी और रवींद्र जडेजा ने बनाई थी। सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए दोनों ने गुजरात के खिलाफ 2012-13 में 539 रनों की साझेदारी की थी। रणजी ट्रॉफी में गुगाले और बावने की साझेदारी 500 रन पार करने वाली चौथी साझेदारी रही। इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और जडेजा की जोड़ी ने ओडिशा के खिलाफ 2008-2009 में 520 रनों की साझेदारी की थी।   अभिमन्यु ईश्वरन व मनोज तिवारी ने जमाया शतक   जयपुर । बंगाल ने अभिमन्यु ईश्वरन (142) और मनोज तिवारी (110) के शतकों के मदद से उत्तर प्रदेश के खिलाफ सवाई मान सिंह स्टेडियम में जारी चार दिवसीय रणजी ट्रॉफी में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को बंगाल की पहली पारी 139.2 ओवर में 466 रन पर सिमट गई। ईश्वरन ने 285 गेंदों पर 21 चौके जमाए। कप्तान मनोज तिवारी ने 150 गेंदों की पारी में 15 चौके जड़े।  सुदीप चटर्जी ने 73 रन का योगदान दिया। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पांच और अंकित राजपूत ने चार विकेट झटके। जवाब में उत्तर प्रदेश ने स्टंप्स के समय तक 35 ओवर में 126/3 रन बना लिए। उमंग शर्मा ने नाबाद 57 और सरफराज खान ने नाबाद 43 रन बनाए। दोनों चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़ चुके हैं।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भले ही सेना के साथ मतभेद की खबरों को खारिज कर रहे हों, मगर सेना और सरकार के बीच का झगड़ा छिप नहीं पा रहा है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने शुक्रवार को अपने शीर्ष कमांडरों के साथ बैठक कर सरकार और सेना के बीच अनबन की खबर लीक होने का ठीकरा परोक्ष रूप से नवाज सरकार के सिर फोड़ा। राहील शरीफ की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में आतंकवाद से निपटने को लेकर देश के सैन्य और असैन्य नेतृत्व के बीच अनबन की खबर लीक होने पर ‘गंभीर चिंता’ जताई गई। बता दें कि यह खबर प्रकाशित होने के बाद खबर देने वाले स्थानीय अखबार ‘डॉन’ के रिपोर्टर के देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी। सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने रावलपिंडी जनरल हेडक्वार्टर्स में हुई कोर कमांडर कॉन्फ्रेंस की इस बैठक की अध्यक्षता की। सेना ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के घर पर हुई एक अहम सुरक्षा बैठक की फर्जी और मनगढ़ंत खबर देने पर अपनी गंभीर चिंता जताई और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन माना।’ खास बात यह है कि सेना के इस बयान में ‘लीक’ और ‘राष्ट्रीय सुरक्षा के उल्लंघन’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पत्रकार की खबर की पुष्टि होती है। इस बयान का मतलब यह निकाला जा रहा है कि पाकिस्तान सेना, नवाज की अध्यक्षता में हुई इस गुप्त बैठक की खबर को डॉन को लीक करने के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार मानती है। पाकिस्तान के शीर्ष अखबार डॉन ने पिछले हफ्ते अपनी एक खबर में कहा था कि हक्कानी नेटवर्क, लश्कर-ए-तैयबा और तालिबान जैसे आतंकी संगठनों को सेना के परोक्ष समर्थन को लेकर असैन्य सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान के बीच तनातनी हुई थी। खबर के बाद पत्रकार सीरिल अलमिदा के पाकिस्तान से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई थी जिससे देश के पत्रकार संघ ने काफी आक्रोश जताया था। प्रतिष्ठित अखबार ने ‘निहित स्वार्थ और गलत रिपोर्टिंग’ के आरोपों को खारिज करते हुए एक संपादकीय प्रकाशित किया जिसमें कहा गया कि सरकार और सेना के बीच तनातनी से जुड़ी अलमिदा की खबर ‘विधिवत सत्यापित की गई है और यह पूरी तरह सही रिपोर्टिंग है।’       साभार-khaskhabar.com  

Read More

पणजी । पांचों देशों के ब्रिक्स सम्मेलन के इतर शनिवार को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच शुरू हुई बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान कई अहम समझौतों पर दस्तखत किए गए। इसके बाद दोनों नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें पीएम मोदी ने रूस के साथ प्रगाढ़ दोस्ती का उल्लेख किया। उन्होंने रूसी कहावत का उल्लेख करते हुए कहा, एक पुराना दोस्त दो नए दोस्तों से बेहतर होता है। मोदी ने अपने संबोधन में रूस के साथ मैत्री को अहम बताते हुए दोनों देशों के बीच हुए समझौतों की भी जानकारी दी।  - भारत और रूस के बीच एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर और रेलवे से संबंधित कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर। - भारत और रूस ने केए-226टी हेलिकॉप्टरों के संयुक्त उत्पादन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। - भारत और रूस के बीच हुए गैस पाइप लाइन, हरियाणा में स्मार्ट सिटी और जहाज निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण समझौते। - भारत और रूस का रिश्ता सचमुच अनोखा है। रूस मेक इन इंडिया को सफल बनाने में भी हमारी मदद कर रहा है।  - भविष्य को ध्यान में रखते हुए हमने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आयोग बनाने पर सहमति जताई है। - भारत और रूस ने आर्थिक रिश्तों को बेहतर बनाना जारी रखा है। दोनों देशों के बीच व्यवसाय और उद्योग आज ज्यादा मजबूत है। - पीएम मोदी ने रूसी भाषा में कहा, भारत और रूस का भविष्य उज्ज्वल है। - भारत-रूस के बीच 200 मिलिटरी हेलिकॉप्टर कामोव पर करार।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । मथुरा ब्रजयात्रा को आए यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर थाना गोविन्द नगर क्षेत्र स्थित मसानी रोड पर पलट गई। इस घटना में करीब दो दर्जन से अधिक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। सूचना पाकर जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।   जानकारी के अनुसार शुक्रवार हरदोई से बृजयात्रा के  लिये आयीं तीर्थयात्रियों की एक बस नम्बर यूपी 30 एटी 1469 में सवार लोगों ने जन्मभूमि दर्शन करने के बाद वृन्दावन की ओर मंदिरों के दर्शन के लिये प्रस्थान किया तभी मसानी चैराहा पर अचानक अनियन्त्रित होकर बस पलट गई। बताते है कि इस बस में करीब 50 लोग सवार थे और वे वृन्दावन दर्शन कर बालाजी के दर्शनों के लिये जाने वाले थे। बस पलटते ही बस में सवार लोगों में आहाकार मच गया। क्षेत्रीय लोगों राहगीरों और पुलिस कर्मियों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट जिला घटना स्थल पर पहुंच गये और उन्होंने सभी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में राधे, सन्तोष सिंह, सुधा सिंह, पूजा सिंह, शीला, सविता सिंह, रीना सिंह, उर्मिला देवी, मधु शुक्ला, श्यामा देवी, रामप्यारी, मालती सिंह, रानी आदि घायल हो गये जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताते है कि पलटी हुई बस का बताया गया है। 

Read More

मथुरा । वृन्दावन कोतवाली के क्षेत्र राल में टैम्पों की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। बताया गया कि कमलदास निवासी नगला डोकरी बिहारवनराल सड़क पर खड़ा था तभी टैम्पो के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते कमलदास में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस सम्बन्ध में मृतक के पुत्र मुनेश ने टैम्पो संख्या यूपी 85-9527 चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More