मथुरा

मथुरा। आज शुक्रवार चंुगी चैराहा स्थित गांधी पार्क वृन्दावन में यमुना सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य के पक्ष में विशाल सर्वदलीय सभा आयोजित की गई। जिसमें अनेकों संत-महंत सहित सभी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन के वशिष्ठ लोग मौजूद थे। सभी ने केसी घाट पर चल रहे यमुना सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य में रोड़ा बनने वालों का घोर विरोध किया। इस दौरान सभी लोगों को एलसीडी के माध्यम से रिवर फ्रंट डेवलपमेन्ट द्वारा केसी घाट पर चल रहे विकास कार्य की थ्रीडी विडियों भी दिखाई गई। वहीं मंच पर यमुना रक्षक दल ने एलान किया जल्द ही दल पदाधिकारी इलाहाबाद हाई कोर्ट एवं दिल्ली एनजी टी कोर्ट में पक्षकार बनेगा और इस विकास कार्य को रूकने नहीं देगा। इस मौके पर महंत स्वामी फूलडोल दास महाराज, संत जयकृष्णदास महाराज, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती महाराज, स्वामी चित्प्रकाशनन्द महाराज, नवल गिरी महाराज, देव स्वरूपानंद महाराज, डाॅ॰ अशोक अग्रवाल, विधायक प्रदीप माथुर, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, पंडित उदयन शर्मा, श्रीदास प्रजापति, देवेन्द्र शर्मा, यदुराज सिंह यादव, आचार्य बद्रीश, सौरभ गौड, राजेश पंडित, योगेश द्विवेदी, नारायन यादव, अवनीश यादव आदि सभी राजनैतिक दल एवं सामाजिक संगठन के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने आधार परियोजना की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और निर्देश दिये कि विभागों से कार्ययोजना प्राप्त कर एजेन्सियों को सौपते हुए तेजी से प्रगति सुनिश्चित की जाय। उन्होंने  उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने आपूर्ति निरीक्षकों से राशन कार्ड लिंक होने की पूरी सूचना लेकर जहॅंा खराब प्रगति है उन्हें पूरा करायें।  जिलाधिकारी गुरूवार को कलैक्टेªट सभागार में आधार एवं ई- परि योजनाओं की  प्रगति समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आधार परियोजना के अन्तर्गत मनरेगा में 70 प्रतिशत, आॅगनवाड़ी के 05 वर्ष तक के 2 लाख 90 हजार से अधिक बच्चों में केवल 76833 के ही कार्ड बनने और परिषदीय विद्यालयों में 05 से 18 वर्ष के 1.40 लाख में केवल 23 हजार छात्रों के ही आधारकार्ड बनने की खराब प्रगति पर निर्देश दिये कि इसमें तत्काल सुधार किया जाय और अपर जिलाधिकारी राजस्व आधार कार्ड एजेन्सियों के साथ अलग से बैठक कर  पहले वास्तविक स्थिति लेें और उसके हिसाब से एजेन्सियों को कार्ययोजना बनाकर देते हुए उसकी नियमित समीक्षा करके प्रगति लायें। उन्होंने जन्म-मृत्यू प्रमाण-पत्र, खतौनी नकल, समाज कल्याण के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों सम्बन्धी ई-प्रगति समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि समय सीमा का इसमें पूरा ध्यान रखा जाय और समाज कल्याण की विभिन्न पेंशन एवं अन्य योजनाओं के लिये अलग पोर्टल हो जाने पर पुराने मामले लाभार्थियों को अवगत कराते हुए निरस्त करके नये पोर्टल में लेकर तीन दिन के अन्दर निस्तारण की कार्यवाही की जाय। डी0एम0 ने आगे बैठकों में सूचना विज्ञान अधिकारी, सभी एजेन्सियों एवं सभी विभागीय अधिकारियों को बुलाये जाने के भी निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी राजस्व रविन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आई0ए0एस0 अनन्दु झा, सभी उप जिलाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण बैठक में उपस्थित रहे। 

Read More

एसएसपी ने चलवाया चैकिंग अभियान मथुरा। जनपद में जब पांच दिन के बाद बैंके खुलीं तो लोगों की भारी भीड़ यहां देखी गई। कई दिन के बाद जब बैंकों के खुलने को लेकर आईजी, डीआई व हर जनपद के एसएसपी से लेकर उनके अधीनस्थ खुद सड़कों पर दिखाई दिये। पुलिस का पूरा अमला बैंकों के अलावा हर भीड़ भाड वाली जगह पर संदिग्ध लोगों व वस्तुओं की चैकिंग करते नजर आये। जनपद के एसएसपी बबलू कुमार ने भी कई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसएसपी के निरीक्षण से बैंकों में हडकंप मच गया। बताते चलें कि त्यौहारों के चलते बैंकों की पांच दिन की छुट्टियां जब खत्म हुईं तो बैंकों में भारी भीड़ उमड़ पडी। पुलिस प्रशासन को यह अंदेश भी था और आईजी जोन ने इस संबंध में सभी पुलिस कप्तानों को पहले ही निर्देशित कर दिया था कि इस भीड में कोई लूट की वारदात न हो जाये। इसलिए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में फोर्स के साथ बैंकों की चैकिंग के अलावा भीड भाड वाले इलाकों में भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की चैकिंग करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह स्वयं व डीआईजी इस दौरान किसी भी जनपद के थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर सकते हैं। जनपद में के  तेजतर्रार एसएसपी बबलू कुमार ने भी सभी थाना चैकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि चैकिंग के दौरान कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उनकी इस बात का असर क्षेत्र में देखने को भी मिला। सुबह से लेकर सायं तक पुलिस बैंकों की चैकिंग के अलावा रोड पर हर जगह चैकिंग करती नजर आयी। इतनी भारी पुलिस देख लोगों में यह जानने की उत्सुकता रही कि आखिर क्या हुआ है। एसएसपी बबलू कुमार स्वयं भी बैंकों की चैकिंग व अधीनस्थों को परखने के लिए निकल पडे। उन्होंने  भारतीय स्टेट बैंक मैन ब्रांच, भूतेश्वर रोड स्थित एसडीएफसी बैंक, कृष्णानगर क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंकों का स्थलीय जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने हाइवे क्षेत्र स्थित कई थानों की चैकिंग व्यवस्था परखी। कप्तान की रोड पर निकलने की सूचना पर हर थाने का पुलिस फोर्स पूरी तरह अलर्ट रहा। पुलिस द्वारा चैकिंग में कोई कोताही नहीं बरती गई। अगर इसी तरह पुलिस चैकिंग शुरू कर दे तो बदमाश घटना करने के बाद निकल नहीं सकता। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पूछताछ करने को पकडा।

Read More

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत राल में अनयंत्रित टैम्पो पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गये। घायलों में एक स्थिति गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार राधाकुण्ड से छटीकरा के लिए आ रही एक टैम्पो जिसमें एक दर्जन से अधिक सवारियां भरी हुईं थी जैंत क्षेत्र अंतर्गत राल में टैम्पो चालक की लापरवाही के कारण पलट गया। दुर्घटना देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को टैम्पो से निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन इस दौरान एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त 70 वर्षीय कमलदास पुत्र हीरा सिंह निवासी नगला डोकरी जैंत के रूप में हुई। टैम्पो की चपेट में आकर एक मोपेड सवार वृद्ध 65 वर्षीय मुंशी पुत्र पूरन निवासी राल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा टैम्पो बैठे तीन अन्य सवारियां भी घायल हो गईं। इनमें मुंशी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने हीरा सिंह की तहरीर पर टैम्पो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Read More

वृन्दावन : एक तरफ ‘आस्तिक’ धर्म और आस्था को लेकर दुनियाभर में धार्मिकस्थलों पर जाकर शीश नवाते हैं वहीं, धर्म को न मानने वाले ‘नास्तिकों’ की नजर में यह मात्र मनोरंजन का साधन और अन्धविश्वास को बढ़ावा देने वाला होता है। इसी नेपथ्य में यहां आयोजित होने वाले नास्तिकों के एक सम्मेलन को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है और फिलहाल इसे रद्द माना जा रहा है। 

Read More

आगामी 15 अक्टूबर को देशभर में शरद पूर्णिमा पूरे धूमधाम से मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा की रात में की गई पूजा और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, शरद पूर्णिमा आश्विन मास की पूर्णिमा को आती हैं। मान्यता है कि सालभर में सिर्फ इसी दिन चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। शरद पूर्णिमा को कौमुदी व्रत, कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। शरद पूर्णिमा की रात में की गई पूजन और आराधना से साल भर के लिए लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनोबल में वृद्धि, स्मरण शक्ति व खूबसूरती में वृद्धि होती है। मां लक्ष्मी इस दिन विशेष प्रसन्न होती है। इस दिन उनसे मनचाहा वरदान पाना आसान होता है। अत: शरद पूनम पर मां लक्ष्मी की आराधना अवश्य करें। किरणों से बरसता है अमृत-  कहते हैं शरद पूर्णिमा की रात को चांद की किरणों से अमृत बरसता है। इसी वजह से इस दिन उत्तर भारत में खीर बनाकर रातभर चांदनी में रखने का रिवाज है। मान्यता है कि च्यवन ऋषि को आरोग्य का पाठ और औषधि का ज्ञान अश्विनी कुमारों ने ही दिया था। यही ज्ञान आज हजारों साल बाद भी परंपरा के रूप में संचित है। अश्विनी कुमार आरोग्य के दाता हैं और पूर्ण चंद्रमा अमृत का स्रोत। इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि इस पूर्णिमा को आसमान से अमृत की वर्षा होती है। शरद पूर्णिमा की रात को घरों की छतों पर खीर रखने का प्रचलन भी है। कहा जाता है कि ऐसा करने से चंद्रमा की अमृत की बूंदें भोजन में आ जाती हैं, जिसका सेवन करने से सभी प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं।  लक्ष्मी-कुबेर और शिव की करें खास पूजा-अर्चना -  शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी को मनाने का मंत्र  ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः  शरद पूर्णिमा की रात कुबेर को मनाने का मंत्र  ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धन धान्य समृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा।।  शरद पूर्णिमा की रात इस मंत्र से पाएं सौभाग्य का आशीर्वाद "पुत्रपौत्रं धनं धान्यं हस्त्यश्वादिगवेरथम् प्रजानां भवसि माता आयुष्मन्तं करोतु मे।"  शरद पूर्णिमा पर भगवान शिव की इस मंत्र से पूजा करें-  शिवलिंग का जल स्नान कराने के बाद पंचोपचार पूजा यानी सफेद चंदन, अक्षत, बिल्वपत्र, आंकडे के फूल व मिठाई का भोग लगाकर इस आसान शिव मंत्र का ध्यान कर जीवन में शुभ-लाभ की कामना करें - यह शिव मंत्र मृत्युभय, दरिद्रता व हानि से रक्षा करने वाला भी माना गया है-  पंचवक्त्र: कराग्रै: स्वैर्दशभिश्चैव धारयन्। अभयं प्रसादं शक्तिं शूलं खट्वाङ्गमीश्वर:।।  दक्षै: करैर्वामकैश्च भुजंग चाक्षसूत्रकम्। डमरुकं नीलोत्पलं बीजपूरकमुक्तमम्।।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

बाहुबली सीरिज की दूसरी फिल्म पहली की बनिस्पत कहीं अधिक भव्य और दमदार होगी। एक्शन भी ऐसे कि पहली फिल्म के एक्शन छोटे पड़ जाएंगे। कुछ इसी तरह का कहना है कि फिल्म के अभिनेता राणा दग्गुबाती का। राणा बताते हैं कि बाहुबली-2 में एक्शन के दृश्य ऐसे होंगे जिससे पहली फिल्म छोटी जान पड़ेगी। इन्हें जबरदस्त ढंग से शूट किया गया है और ये चकित कर देने वाले हैं। फिल्म अगले साल 28 अप्रेल को रीलिज होगी। वे कहते हैं कि आगामी दूसरी किस्त में मारधाड़ के दृश्य, पहले के मुकाबले अधिक भव्य और बेहतर हैं. ‘बाहुबली-दि कनक्लूजन’ एसएस राजमौली निर्देशित फिल्म का अंतिम भाग है। इसमें राणा, प्रभास और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । फ्रेंच कार कंपनी रेनो ने लगभग 50000 कि्वड कारें वापस मंगाई हंै जिनमें ईंधन प्रणाली में सुधार किया जाना है और एक होज क्लिप लगाया जाना है। कि्वड इस कंपनी की भारत के बाजार में एंट्री लेवल की छोटी कार है।  कंपनी ने एक बयान में कहा कि रेनो इंडिया 18 मई 2016 से अक्टूबर 2015 के बीच उत्पादित 0.8एडिशन (800 सीसी) की कि्वड कारों की जांच कर रही है। बयान के मुताबिक कंपनी ने कहा कि प्रभावित कारों की जांच मुफ्त में की जाएगी। इन कारों में एक फ्यूल होज क्लिप लगाई जाएगी और पूरी ईंधन प्रणाली की कार्यविधि पर ध्यान दिया जाएगा ताकि ईंधन आपूर्ति में किसी तरह की समस्या का समाधान किया जा सके।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों में से एक गौतम गंभीर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। गंभीर ने दो साल बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में वापसी की। जो उनके इस जन्मदिन बेहद खास बना रही है। हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ गंभीर ने बेहद ही शानदार बल्लेबाजी कर अपनी शानदार फॉर्म में होने के संकेत भी दिए। आपको याद होगाा कि गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में साल 2003 में डेब्यू किया। लेकिन उनका करियर उतार चढ़ाव भरा रहा। 2007 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में गंभीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम इंडिया की जीत में बेहद अहम रोल निभाया था। गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के लिए 147 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया है । जिसमें उन्होंने 85.25 के स्ट्राइक रेट के साथ 5238 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 11 शतक और 34 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने हर तरह की विकटों पर रन बनाए हैं।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More

ईटानगर । अब बीजेपी अरुणाचल प्रदेश की सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। बीजेपी नेता पेमा खांडू की सरकार में बतौर मंत्री शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि अरुणाचल में पेमा खांडू के नेतृत्च वाली पीपीए सरकार है। अब बीजेपी के तामियो तागा अरुणाचल सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। अब पूर भारत में बीजेपी की सत्ता वाले 15 राज्य हो जाएंगे। ज्ञातव्य है कि भारत में कुल 30 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन 30 राज्यों में से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड में बीजेपी की सत्ता है। इनमें से कुछ राज्यों में से बीजेपी की सत्ता सीधे तौर पर तो कुछ में सहयोगी की भूमिका में है। इनमें से 7 राज्यों में बीजेपी की सत्ता गठबंधन के साथ है। जैसे जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ, महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ, नगालैंड में पीपल्स फ्रंट के साथ, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथए सिक्किम में सिक्किम डेमोक्रैटिक फ्रंट के साथ है। अब अरुणाचल पेमा खांडू की सरकार के साथ गठबंधन होगा। ज्ञातव्य है कि पेमा खांडू ने इस माह के पहले सप्ताह में पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान खांडू ने बीजेपी को सरकार में शामिल होने का न्योता दिया था। ज्ञातव्य है कि अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस में अंदरूनी घमासान हो गया था, जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More