मथुरा

नई दिल्ली । भारत और रूस के बीच आपसी सहयोग बढाने की दिशा में कई ऐसे कदम उठाए जाने वाले हैं, जो आने वाले वक्त में देश के लिए ‘गेमचेंजर’ साबित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गोवा में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की मेजबानी कर रहे होंगे, उस वक्त कई नए समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। पुतिन गोवा में ब्रिक्स समिट से इतर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। उसी दिन 39000 करोड़ रुपये वाली इस डील पर दस्तखत किए जा सकते हैं। यह एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम 400 किमी की दूरी से आ रहे दुश्मन के विमान, मिसाइलों और ड्रोन को एक साथ ट्रैक सकेगा। रूसी राष्ट्रपति शुक्रवार को गोवा पहुंच रहे हैं।। यहां होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के इतर भारत-रूस वार्षिक बैठक भी होगी। पुतिन और मोदी ब्रिक्स सम्मेलन से पहले वार्ता करेंगे। पहले रूस और भारत के नेताओं के बीच छोटे फॉर्मेट में बातचीत की संभावना है और बाद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। उम्मीद है कि रूस और भारत कुल 18 समझौतों पर दस्तखत करेंगे। 1. एस-400 ट्राइअम्फ: मिसाइल डिफेंस सिस्टम लंबी रेंज की क्षमता वाले एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 ‘ट्राइअम्फ’ की खरीद के लिए दोनों देशों के बीच कई अरब डॉलर के करार पर हस्ताक्षर होंगे। भारत तीन प्रकार की मिसाइलों पर निशाना साधने में सक्षम पांच डिफेंस सिस्टम हासिल करने में दिलचस्पी रखता है। इसमें अपनी तरफ आ रहे दुश्मन के विमानों, मिसाइलों और यहां तक कि ड्रोनों को 400 किलोमीटर तक के दायरे में मार गिराने की क्षमता है। अगर भारत समझौते पर हस्ताक्षर करता है तो यह चीन के बाद इस मिसाइल सिस्टम का दूसरा बड़ा ग्राहक होगा। एस-400 पहले केवल रूसी रक्षा बलों के लिए ही उपलब्ध था। 2. ब्रह्मोस का मिनिएचर वर्जन: एलओसी की सुरक्षा होगी मजबूत भारत और रूस मिलकर ब्रह्मोस मिसाइल का छोटा वर्जन डिवेलप करने जा रहे हैं। ब्रह्मोस मिसाइल के नए वर्जन के लिए फॉर्मल कॉन्ट्रैक्ट गोवा में मोदी और पुतिन के बीच होनेवाली द्विपक्षीय बैठक में हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि यह 300 किलोमीटर रेंज की क्रूज मिसाइल का बहुत ही छोटा वर्जन होगा। सूत्रों ने बताया कि यह जमीन, सबमरीन और हवा में इस्तेमाल किया जा सकने वाला होगा। ब्रह्मोस का नया वर्जन इतना छोटा और सहूलियत वाला होगा कि इसका इस्तेमाल तीन लोगों की छोटी टीम भी कर सकेगी। इस हिसाब से यह दुश्मनों के लिए घातक हथियार साबित हो सकता है। तीन लोगों की टीम द्वारा दागी जा सकने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का एकदम छोटा वर्जन पूरी तरह इंडिपेंडेंट और पोर्टेबल होगा। यह आर्मी के बहुत काम आ सकता है, जिसे अक्सर नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाली गोलीबारी का जवाब देना पड़ता है। मिसाइल की फ्लेक्सिबिलिटी और यूज में आसानी को देखते हुए इसका इस्तेमाल दुश्मन के इलाके में प्रोटेक्टेड या छिपे ठिकानों जैसे टेरर लॉन्चपैड या ट्रेनिंग सेंटर को नष्ट करने में किया जा सकता है। 3. कामोव हेलिकॉप्टर: पुराने चेतक और चीता की लेंगे जगह  हल्के मिलिटरी चॉपर्स की नई सीरीज तैयार करने के लिए भारत के एचएएल और रूसी कामोव के बीच एक नए ज्वाइंट वेंचर को औपचारिक जामा पहनाया जाएगा। भारत और रूस ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत 1 बिलियन डॉलर लागत वाले 200 कामोव 226टी लाइट यूटिलिटी हेलिकॉप्टर्स के जॉइंट प्रोडक्शन पर समझौते को आखिरी रूप देंगे। ये हेलिकॉप्टर सेना के बेड़े में पुराने पड़ चुके चीता और चेतक हेलिकॉप्टरों की जगह लेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट को साथ विकसित करने के लिए भी वर्क शेयर एग्रीमेंट को भी फाइनल कर दिया गया है। रूस की भारत के लिए युद्धपोत बनाने के संबंध में समझौता करने की भी योजना है। 4. कूटनीतिक रिश्तों की बेहतरी पर भी जोर पुतिन और मोदी की बातचीत के बाद दोनों नेता संयुक्त बयान जारी करेंगे, जो विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों को सुलझाने की दिशा में उनके साझा प्रयासों को झलकाएगा। दोनों पक्ष अपने कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के 70 साल पूरे होने के मौके पर भविष्य के अपने कदमों के एक खाका को भी मंजूरी देंगे। पुतिन यह कह चुके हैं कि वह ड्रग्स, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए कटिबद्ध हैं। वहीं, भारत को उम्मीद है कि दो प्रमुख संगठनों ब्रिक्स और बिम्सटेक के गोवा में होने वाले सम्मेलनों में पाकिस्तान को अलग-थलग किया जाएगा। इन देशों से आतंकवाद के खिलाफ सख्त बयान की उम्मीद है। ब्रिक्स और बिम्सटेक आउटरीच सम्मेलन 15 और 16 अक्टूबर को गोवा में होना है। ब्रिक्स में उभरती अर्थव्यवस्थाएं ब्राजील, रूस, भारत, चीन और साउथ अफ्रीका हैं। भारत ने उम्मीद जताई कि ब्रिक्स सम्मेलन में इस बात पर चर्चा होगी कि जो देश आतंकवादियों को पनाह देते हैं, उनसे कैसे निपटा जाए। आतंकवाद के खिलाफ कानूनी फ्रेमवर्क के लिए संधि पर भी जोर होगा। बिम्सटेक में भी बातचीत का प्रमुख मुद्दा आतंकवाद रहेगा, क्योंकि पूरा क्षेत्र इससे प्रभावित है। 5. परमाणु क्षेत्र में सहयोग पुतिन कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट के तीसरे और चौथे यूनिट का उद्घाटन कर सकते हैं। पुतिन के सहयोगी यूरी यूशकोव ने कहा कि परमाणु क्षेत्र में साझेदारी दोनों देशों के बीच सहयोग की धुरी होगी। पुतिन भी भारत को खास सामरिक साझेदार बता चुके हैं। परमाणु सहयोग के मुद्दे पर पुतिन ने कहा कि इसका दोनों देशों के आर्थिक साझेदारी में खास स्थान है। उन्होंने कहा कि जब कुडनकुलम प्लांट के सभी यूनिट पूरी क्षमता के साथ काम करने लगेंगे तो भारत में ऊर्जा की सप्लाई बढ़ेगी और ऊर्जा के क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत होगी।                          साभार-khaskhabar.com  

Read More

अब तक दाउड इब्राहीम के किरदार को कई फिल्मों में देख चुके आप। लेकिन अब दाउद की बहन पर भी फिल्म बनाई जा रही है, इसकी शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।  निर्देशक अपूर्व लखिया की फि़ल्म हसीना- द क्वीन ऑफ मुंबई की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में श्रद्धा मुख्य किरदार निभाएंगी। यह फिल्म एक मायने में और भी खास है। फिल्म में श्रद्धा के भाई सिद्धान्त भी स्क्रीन शेयर करेंगे। हाल ही में श्रद्धा ने फिल्म के मुहूर्त की फोटो शेयर की। सिद्धान्त दाउद का किरदार निभा रहे हैं। वे नेगेटिव किरदार में होंगे। वहीं श्रद्धा के लिए भी यह फिल्म आसान नहीं होगी। वे 17 से लेकर चालीस सा तक की हसीना पारकर का किरदार परदे पर साकार करेंगी।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । शादियों और त्योहारी सीजन में सोने के गहने खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की घटती मांग और कमजोर ग्लोबल रूख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव 260 रूपये की गिरावट के साथ 30,150 रूपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। इंडस्ट्रियल यूनिट्स की ओर से कमजोर उठान के चलते चांदी भी 160 रूपये की गिरावट के साथ 42590 रूपये प्रति किलोग्राम रही।  बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमतो में नरमी देखी गई है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता के भाव 260-260 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30,150 रूपये और 30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. सोने की गिन्नी भी 100 रूपये गिर कर 24,300 रूपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई है।   दिल्ली बाजार में चांदी तैयार 160 रूपये टूट कर 42,590 रूपये और साप्ताहिक डिलीवरी 295 रूपये की गिरावट के साथ 42,090 रूपये प्रति किलो पर बंद हुई हालांकि चांदी सिक्का के भाव1,000 रूपये की तेजी के साथ लिवाल 73,000 रूपये और बिकवाल 74,000 रूपये प्रति सैकडा पर बंद हुए।    याद रहे,अभी शादियों का सीजन है और करवाचौथ, अहोई और धनतेरस, दीवाली, भैयादूज जैसे त्योहार आने के चलते सोने की मांग और बढने की संभावना है और इसी के चलते सोने के दामों में अब तेजी आने की भी आशंका है।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय टीम ने गजब का खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है। भारत को जीत दिलाने में स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने खास भूमिका निभाई। जहां प्रशंसक जीत के खुमार में डूबे हुए हैं, वहीं भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी ऑफ स्पिनर पिच को लेकर अटपटा बयान दे विवाद खड़ा कर दिया। उन्हें बयान को लेकर फैंस की नाराजगी तो झेलनी पड़ी ही, साथ ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी उन पर पलटवार कर डाला। हरभजन ने अश्विन व जडेजा के लगातार विकेट लेने के बाद ट्वीट किया था कि अगर उन्हें और अनिल कुंबले को ऐसी स्पिनरों की मददगार पिचों पर खेलने को मिलता तो उनके विकेटों की संख्या बहुत ज्यादा होती। भज्जी ने अश्विन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि उन्हें क्यूरेटरों की मदद की वजह से इतने विकेट मिल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जब से अश्विन ने टीम इंडिया में कदम रखा है तब से ही भज्जी को वापसी करने में काफी दिक्कत हो रही है। इंदौर टेस्ट में जीत के बाद जब कोहली से पूछा गया कि क्या वे इस जीत का श्रेय स्पिनरों की मददगार पिचों को देते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कमेंट किसने किया। जब उन्हें बताया गया कि भज्जी ने स्पिनरों की मददगार पिचों को लेकर ट्वीट किया था तो उन्होंने कहा कि अगर पिच स्पिनरों की मददगार हो तो भी आपको अच्छी गेंदबाजी करनी होती है। स्पिन सिर्फ पिच की मदद से नहीं की जाती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कंधे का किस तरह इस्तेमाल करते हैं और गेंद को कितना टर्न करवाते हो। मुझे याद है कि जब हम टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड से हारे थे तो उनके स्पिनर अचानक क्वालिटी गेंदबाज बन गए थे और हमें चुका हुआ बताया गया था। कोहली ने कहा कि न्यूजीलैंड के वही स्पिनर्स इस सीरीज में भी खेले, लेकिन विकेट क्यों नहीं ले पाए। हमारे तेज गेंदबाजों ने हर जगह विकेट लिए। किसी व्यक्ति को सीमेंट पिच पर बल्लेबाजी के लिए बोला जाए, अगर उनकी मानसिकता होगी तो वो वहां भी खेल लेगा। अश्विन हमारी टीम के अनमोल खिलाड़ी हैं और उनके योगदान को इस तरह कम करके नहीं देखा जाना चाहिए। कोहली की कप्तानी में अश्विन ने 16 टेस्ट खेलकर 106 विकेट झटके हैं।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मॉस्को । रूस ने बुधवार को अंतरमहाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर दिया है। दरअसल सीरिया संकट पर रूस और अमेरिका के बीच का तनाव विश्व युद्ध में बदलने के पूरे आसार नजर आ रहे है। रूस की मिलिटरी तैयारियां तो कुछ ऐसा ही संकेत दे रही हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन काफी कठोर फैसले लेने के मूड में नजर आ रहे है। इसी के मद्देनजर पुतिन ने रूस के उच्च अधिकारियों, राजनेताओं और उनके परिवार को अपने अपने होमलैंड लौटने को कह दिया है। रूस की सेना ने जापान के उत्तर में तैनात अपनी सबमरीन से न्यूक्लियर वॉरहेड ढोने की क्षमता वाले एक रॉकेट का परीक्षण किया है। रूस की एजेंसियों के मुताबिक रूस के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक घरेलू साइट से भी मिसाइल छोड़ी गई हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक भी रूस ने पोलैंड और लिथुवानिया के साथ लगी सीमा पर भी न्यूक्लियर क्षमता वाली मिसाइलों की तैनाती भी कर दी है। हालांकि रूस के इस कदम को अंतरराष्ट्रीय समझौतों को तोडऩे वाला बताया जा रहा है लेकिन सीरिया संकट को लेकर रूस इस बार पूरी तरह आर पार के मूड में नजर आ रहा है रूस किसी समझौते के मूड में नहीं दिख रहा।             साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली बार अपने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों के हमले भी बढने की आशंका जताई जा रही है। तीन दिन चले ऑपरेशन के बाद कल जम्मू कश्मीर के पंपोर में आतंकी मारे गये। रात को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ी बैठक की है। उधर त्योहारों पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए लाल किले में एनएसजी के कमांडो को तैनात कर दिया गया है। आतंकी हमलों की बढ़ती घटनाओं को लेकर राजनाथ सिंह के घर कल रात हाईलेवल मीटिंग हुई जिसमें रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, अजीत डोभाल सहित आईबी और रॉ के प्रमुख शामिल हुए। खुफिया विभाग ने दो दिन पहले ही अलर्ट किया है कि आतंकी और बड़े हमले कर सकते हैं। संसद पर भी हमले की आशंकी जताई गई है। इन्हीं खुफिया रिपोर्ट के बाद एनएसजी की एक टीम को दिल्ली में लाल किले में तैनात कर दिया गया है। ताकि पुरानी दिल्ली के इलाके में अगर कोई अनहोनी होती है तो तुरंत एक्शन हो सके। श्रीनगर से सटे पंपोर में दो दिन बाद कल रात एनकाउंटर खत्म हो गया। ईडीआई बिल्डिंग में 10 अक्टूबर को आतंकी घुसे थे और कल रात दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि पंपोर में सफल ऑपरेशन के लिए सेना और सुरक्षा बलों को बधाई। हमारे जवान हर तरह के खतरे और धमकी से निपटने में सक्षम हैं।              साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti