मथुरा । श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत चैक बाजार में भरत मिलाप लीला का आयोजन किया गया। वन से लौटे भाई प्रभू श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी के दर्शन के लिए भरत और शत्रुघ्न आतुर हो उठे। उनकी आँखें राह पर टिकी रहीं। जैसे ही प्रभू के दर्शन हुए आंखें सजल हो गईं। रघुनंदन ने भाइयों को गले लगा कुशलक्षेम पूछीं। आततायी रावण का अंत करने के बाद प्रभू श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान रथ पर सवार हो चित्रकूट से आये। वहीं प्रभू श्रीराम के आगमन का समाचार सुन भरतजी की सवारी विकास बाजार, तिलकद्वार, द्वारिकाधीश होते हुए चैक बाजार पहुंची। इस अवसर पर गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रामगोपाल शर्मा, संजय शर्मा, शैलू हकीम, नारायण हरि गुप्ता, नरेन्द्र दरवे वाले, जौली अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, संजय, उमेश प्रैस वाले, बनवारी लाल गर्ग, सर्वेश शर्मा, अशोक गुडेरा, अशोक बंसल, अजय मास्टर, धर्मेंद्र अग्रवाल विसावर वाले, चरतलाल, गौरशरण आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विपुल पारिक ने बताया कि गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मंच पर श्रीराम के राज्य तिलक की लीला होगी।
Read More




