मथुरा

मथुरा । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी द्वारा आज डाॅ॰ राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि डैम्पीयर नगर गुप्ता कंुज स्थित लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। उपस्थितजनों ने लोहिया के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता ने कहा कि आज लोहिया होते तो बहुत दुखी होते क्योंकि प्रदेश में जो सरकार है, वह लोहिया का तो नाम लेते है लेकिन उनके सिद्धान्तों के विपरीत कार्य कर रहे है। चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसी भी विभाग में चले जाओं बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं होते हैं। सुविधा शुल्क न देने पर कार्य को लंबा लटका देते है। इसी तरह से केन्द्र की भाजपा की सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। कार्यक्रम में वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता, गनेश माहौर, रामलाल, लक्ष्मन सैनी, प्रवीन दीक्षित, मुनीन्द्र तौमर, रोहित गुप्ता, अशफाक अहमद आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा । बरसाना के श्रीजी के गाँव में नवमी और दशमी को समूचा कस्बा मातारानी और रामलला के जयकारों से गूँज उठा। समूचे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया। रामनवमी के अवसर पर कस्बे में सोमवार को सांखरी खोर स्थित शीतला माता, सब्जी मंडी स्थित चामड़ देवी माता, सुदामा चैक स्थित पथवारी माता पर भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग व रात्रि में माता के जागरण की धूम रही। वहीँ मंगलवार को पीली कोठी तिराहे पर रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर राहुल गौड़, लोकेश भारद्वाज, महेश ठाकुर, हीरालाल, निर्भय गोस्वामी, टिंकू, मुकेश, मधुमंगल, बिहारी ठाकुर, शिवचरण सैनी, ओमा सैनी मौजूद थे।

Read More

मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण की कोषस्थली भरतमिलाप के दिन राम मय हो जाती है। चहुओर जयश्रीराम के जयकारे गुंजते है। भगवान श्रीराम के चैदह वर्ष के वनवास के बाद आज के दिन श्रीराम अयोध्या वापस आते हैं कोसी नगर मंे ही मानव श्रंृखला बनाकर पुरवासी पुष्पक विमान के सामने खडे हो जाते है। सबके मन मंे एक ही ललक होती है। वरिष्ठ पत्रकार भूमेश रूहेला बताते है कि भरतलाल सोचत हैं कि अपने प्रभू श्रीराम के दर्शन सबसे पहले हम करें। लेकिन 14 वर्ष से रामजी की खडंाऊ की सेवा कर रहे। भरत एंव शुत्रुघन को यह समाचार मिलता है तो वह नगे पैर ही अपने प्रभू श्रीराम की एक झलक पाने को दौड पडते है। लेकिन पुरवासियों की लम्बी कतार होने के कारण पुरवासियों के सिर पर कदम रखकरके पुष्पक विमान की ओर दौड देते है। और जल्द अपने भाई के समक्ष पहुचकर दोनो भाई एंव सीता माता की स्वागत कर आगवानी करते है। समूचे नगर को रंगबिरंगी लाईटों से सजाया जाता हैं। भरतमिलाप चैक पर भरत एंव शघ्त्रुघन को मानव श्रृखला के ऊपर चलता देख उपस्थित लाखों लोगो की आखें ठहर जाती है। रामलीला अध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिह एवं मत्री प्रमोद कुमार बठैनिया बताते हैं। कि मानवा श्रृखला की कतार में लगे जिन भक्तों के सिर पर प्रभू के चरण पड जाते है। वह धन्य हो जाते है। कोसीकलां में पुष्पक विमान रामलीला संस्थान के श्रगारियों द्वारा ही बनाया जाता है। जिसकी तैयारियां लगभग डेढ माह पूर्व से शुरू की जाती है। संस्थान के श्रृगारी बताते हैं कि पुष्पक विमान में लगभग 51 प्रकार के फूलों का प्रयोग किया जाता है व लगभग 400 सीट थर्माकाॅल जिनको काटकर मोर, हाथी, हिरन, खरगोस, आदि की आकृतियां वनायी जाती है। पुष्पक विमान की ऊचाई धरातल से लगभग 22 फुट होती है। पुष्पक विमान की लम्बाई लगभग 34 फुट होती है। पुष्पक विमान में ही रंगबिरंगे पानी के फब्बारे चलते है जिनको चलाने के लिए लगभग पांच मोटरो का प्रयोग किया जाता है। पुष्पक विमान पर विराजमान प्रभू श्रीराम का सिहांसन चहुओर घूमकर भक्तों को दर्शन देते है। पुष्पक विमान थाना रोड स्थित गयालाल स्मृति भवन से चलकर लगभग साढे चार किलोमीटर का सफर तय कर भरत मिलाप चैक पर पहुचता है। जहां श्रीराम- भरत का मिलन होता है। पालिकाध्यक्ष भगवत प्रसाद रूहेला नगर के प्रथम नागरिक होने के बास्ते समूचे नगर पर निगाह बनाये रहते है। पालिका द्वारा सभी व्यवस्थाऐं दुरूस्त करा दी गयी है। विजय शर्मा, मनोज माथुर, दीपक अनन्त, धर्मवीर अग्रवाल, जीतू बंसल, प्रदीप माथ्ुार, नितेश ठाकुर, गौरव ठाकुर, धैर्य माथुर,धैर्य अग्रवाल,  लगभग 11 बार श्री भरतलाल के चरणों को अपने सिर पर स्र्पश करा चुके है।।

Read More

मथुरा । कोसीकलां नगर समीपवर्ती गांव अजीजपुर में नाबालिक से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  गावं अजीजपुर में नाबालिक के भाई ने थाना कोसीकलां में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि पडोस में रहने वाले सुनील पुत्र बच्चू ने बीती रात घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसकी बहन के साथ जबरन बलात्कार करने की कोशिश की विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके गम्भीर चोटें आयी है। कोसी पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है। 

Read More

मथुरा । पंचायती सुनारान सेवा समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वर्णकार समाज के कुल प्रवर्तक राजर्षि अंबरीश महाराज की जयन्ती आगामी 16 अक्टूबर को ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित सौनी धर्मषाला के सभागार में परंपरागत धूमधाम से मनायी जावेगी। ट्रस्ट के मंत्री अमर सिंह वर्मा के अनुसार उक्त अवसर पर कार्यक्रम का आरंभ सांय 7.30 बजे से आरंभ होगा।

Read More

मथुरा । तानाशाही के खिलाफ आरंभ हुए छात्र आन्दोलन व इन्दिरा सरकार द्वारा थोपे गये आपातकाल के विरुद्ध समग्र क्रान्ति का उदघोष कर लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध हुए जयप्रकाश नारायण की 115 वीं जयन्ती पर उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति की द्वारा श्रद्धा-सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये विनोद टेंटीवाल ने आन्दोलन की याद ताजा करते हुए जेपी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता की चर्चा की। चै. अतर सिंह ने आन्दोलन के रोचक घटनाक्रम से अवगत कराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिमित के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने मैग्सेसे पुरुस्कार से सुशोभित लोकनायक जयप्रकाश के साहस व नेतृत्व की अद्भुत क्षमता को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीसिंह ने लोकतंत्र की महत्ता और उसे सुरक्षित बनाये रखने में युवा पीढ़ी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को जयप्रकाश नारायण की जीवनी पढ़ने का आवाहन किया। बैठक का संचालन समिति के महामंत्री ठा. मोरमुकुट सिंह ने किया।

Read More

मथुरा । छाता थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पैप्सी फैक्ट्री में कार्य करते समय बुधवार को एक टैक्नीशियन की मौत हो गई। इस घटना से फैक्ट्री कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिवारीजनों ने इस घटना के बाद जमकर फैक्ट्री में हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची थाना छाता पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा लेकिन परिजन अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री प्रबंध तंत्र  और मृतक के परिवार के मध्य आपसी सुलह के लिए बातचीत चल रही है।  पेय पदार्थ बनाने वाली पैप्सी फैक्ट्री में बुधवार काम करते समय शेरगढ़ के शहजादपुर निवासी कर्मचारी मोहन की मशीन में फंस जाने से मौत हो गई। फैक्ट्री कर्मचारियों के अनुसार इंजीनियर की लापरवाही से मजदूर की जान चली गई। टैक्नीशियन के पेट में सरिया घुस गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री पर जमकर हंगामा काटा। ओवर टाइम के दौरान हुये हादसे से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मृतक मोहन टैक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। घटना के जानकारी होने पर पुलिस एवं फैक्ट्री के अधिकारी मौके पर पहंुचे। जैसे-तैसे उसके शव को निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक फैक्ट्री के प्रबन्ध तंत्र और मृतक टैक्नीशियन के परिवार के मध्य बातचीत चल रही थी। पुलिस  भी शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले सकी थी। 

Read More

मथुरा । थाना गोविंद नगर क्षेत्र अंतर्गत पुष्प बिहार कालोनी से गत दस दिन पूर्व लड़की भगाये जाने की घटना के बाद अभी तक पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़े न जाने से नाराज लोगों और लड़की के परिजनों ने गोविंद नगर थाने का घेराव कर दिया। लोगों का कहना था कि घटना के दस दिन भी पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा है।

Read More

मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र अन्तर्गत तारसी के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार विजय सिंह आजाद पुत्र सुगम निासी जैंत आज सुबह अपनी बाइक से कही जा रहा था तभी तारसी चैराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है कि मृतक एक अध्यापक था।  वहीं थाना हाइवे अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आती स्कारर्पियो कार के चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर बाइक सवार दो लोगों में टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। बताया गया कि स्कारर्पियो कार संख्या यूपी 85-एएम-2845 के चालक ने ओमप्रकाश और उसके मित्र प्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ओमप्रकाश की मौत हो गई और प्रकाश घायल हो गया। मृतक के साले मानवेन्द्र पुत्र नत्थाराम निवासी नगला पापड़ी महावन ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।   वहीं थाना वृन्दावन क्षेत्र अन्तर्गत जैंत के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने की भिडंत में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा । हाइवे की अमर काॅलोनी निवासी नीलम पुत्री ओमप्रकाश ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज में कार न देने पर उसके साथ किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस सम्बन्ध में पति कप्तान सिंह ससुर नहारसिंह सास कृष्णा निवासीगण जैंत के लिखाफ मामला दर्ज हुआ है। 

Read More