मथुरा

मथुरा । थाना हाइवे क्षेत्र अन्तर्गत तारसी के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के अनुसार विजय सिंह आजाद पुत्र सुगम निासी जैंत आज सुबह अपनी बाइक से कही जा रहा था तभी तारसी चैराहे के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है कि मृतक एक अध्यापक था।  वहीं थाना हाइवे अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आती स्कारर्पियो कार के चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही से चलाकर बाइक सवार दो लोगों में टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत हो गई व दूसरा घायल हो गया। बताया गया कि स्कारर्पियो कार संख्या यूपी 85-एएम-2845 के चालक ने ओमप्रकाश और उसके मित्र प्रकाश की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे ओमप्रकाश की मौत हो गई और प्रकाश घायल हो गया। मृतक के साले मानवेन्द्र पुत्र नत्थाराम निवासी नगला पापड़ी महावन ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।   वहीं थाना वृन्दावन क्षेत्र अन्तर्गत जैंत के समीप दो ट्रकों की आमने-सामने की भिडंत में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक मृतक का नाम नहीं मिल पाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। 

Read More

मथुरा । हाइवे की अमर काॅलोनी निवासी नीलम पुत्री ओमप्रकाश ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज में कार न देने पर उसके साथ किये जा रहे उत्पीड़न को लेकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। इस सम्बन्ध में पति कप्तान सिंह ससुर नहारसिंह सास कृष्णा निवासीगण जैंत के लिखाफ मामला दर्ज हुआ है। 

Read More

मथुरा ।  श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत चैक बाजार में भरत मिलाप लीला का आयोजन किया गया। वन से लौटे भाई प्रभू श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी के दर्शन के लिए भरत और शत्रुघ्न आतुर हो उठे। उनकी आँखें राह पर टिकी रहीं। जैसे ही प्रभू के दर्शन हुए आंखें सजल हो गईं। रघुनंदन ने भाइयों को गले लगा कुशलक्षेम पूछीं। आततायी रावण का अंत करने के बाद प्रभू श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान रथ पर सवार हो चित्रकूट से आये। वहीं प्रभू श्रीराम के आगमन का समाचार सुन भरतजी की सवारी विकास बाजार, तिलकद्वार, द्वारिकाधीश होते हुए चैक बाजार पहुंची। इस अवसर पर गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, रामगोपाल शर्मा, संजय शर्मा, शैलू हकीम, नारायण हरि गुप्ता, नरेन्द्र दरवे वाले, जौली अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, संजय, उमेश प्रैस वाले, बनवारी लाल गर्ग, सर्वेश शर्मा, अशोक गुडेरा, अशोक बंसल, अजय मास्टर, धर्मेंद्र अग्रवाल विसावर वाले, चरतलाल, गौरशरण आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विपुल पारिक ने बताया कि गुरूवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मंच पर श्रीराम के राज्य तिलक की लीला होगी।

Read More

मथुरा । टाउनशिप क्षेत्र स्थित ताराधाम कॉलोनी में सतीश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयदशमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलोनीवासियों ने बीती देर सायं रावण के पुतले को धूं-धूं कर जला दिया। पुतले में रखे पटाखों की आवाजें आकाश में गूंजने लगीं। इस मौके पर प्रमुख रूप से एससी शर्मा, डा.कपिल प्रताप सिंह, प्रमोद शर्मा, हरवीर सिंह, बनी सिंह यादव, उमेश अग्रवाल, जितेन्द्र यादव, अभय अग्रवाल, गजेन्द्र, अभिषेक, उत्कर्ष प्रताप सिंह, अमित, नितिन, सत्यम कुमार, आदर्श, ऋषा, तृप्ति, रश्मि, दीपक, अंशिका, जितिन, जानकी, रिशू, लकी, खुशी, आकाश आदि मौजूद रहे।

Read More

राया । कस्बे के मथुरा रोड स्थित गौसना गांव की सड़क का बुरा हाल हो गया। पूर्व में बनी सड़क आज जर्जर हालत में है। जिससे वाहन स्वामी एवं राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदित हो कि यहां से लोड हुए ट्रक यहां से गुरजते रहते है। जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।  मथुरा रोड स्थित गौसना गांव के मुख्य मार्ग की सड़क से बड़े-बड़े ट्रक भरे माल सहित गुजरते रहते है। जिनकों काफी धीमी स्पीड से गुजरना पड़ता हैं क्योंकि यहां बनी सड़क में एक-एक फुट के गहरे गड्ढे हो गए है। यह भरे ट्रक कभी भी बड़े हादसा होने की चेतावनी देते नजर आते रहते है। आपको बता दे कि जिला प्रशासन द्वारा निर्देश देने के बाद इसे एक-दो माह पूर्व बनवाया गया था लेकिन इन गड्ढों को उस समय भी छोड़ दिया गया था, जो आज विकराल रूप ले चुके है। रात्रि के समय यहां कोई भी हादसा हो सकता है। 

Read More

मथुरा । गायत्री तपोभूमि के तत्वावधान में वेदमूर्ति पं.श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में लोक कल्याण, वातावरण परिष्कार एवं जन जागरण के लिए 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की शुरूआत बुधवार से हो गई है। गायत्री साधक रवीन्द्र तिवारी के उद्बोधन एवं वेद मंत्रों के उच्चारण के बाद जिला पंचायत अध्यक्षा ममता चैधरी एवं पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता  ने कलश पूजन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में सैकडों महिला-युवतियों ने सिर पर मंगल कलश धारण किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्षा ममता चैधरी ने कहा कि गायत्री परिवार भारतीय संस्कृति के संरक्षण में अहम भागीदारी निभा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम में मनोज फौजदार, सुजीत चैधरी प्रधान, हरवीर प्रधान, केपी चाहर, महेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, हरनाम दीक्षित, धीरज पटेल, डा.नंदन सिंह, परमानंद एडवोकेट, धर्मवीर यादव, चन्द्रभान सिंह, सत्यवीर सिंह, बदन सिंह, टीकम सिंह, प्रदीप अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, विशन सविता आदि मौजूद रहे।

Read More



Mediabharti