मथुरा

मथुरा ।  श्री गिर्राज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा पर14 अक्टूबर को गिर्राज तलहटी में होने वाले अद्वितीय छप्पनभोग महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव की शुरूआत 13 अक्टूबर गुरूवार को होने वाले जड़ी-बूटियों के अद्भुत अभिषेक व गिर्राज महराज की संगीतमयी परिक्रमा के साथ होगी। इस महा आयोजन के लिए आन्यौर परिक्रमा मार्ग को फूलों की घाटी के रूप में तब्दील करने का काम शुरू कर दिया गया है। छप्पनभोग की व्यवस्थाओं के संबंध में श्री गिर्राज सेवा ट्रस्ट द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शरद पूर्णिमा पावन बेला में गिर्राज तलहटी में होने वाले विशाल एवं भव्य छप्पनभोग स्थल पर कुछ ऐसे प्रयोग किये जा रहे हैं, जिससे महारास की लीला के दृष्य साकार हो सकें। गिर्राज महाराज का दुग्ध पंचामृत केशर एवं जड़ी बूटियों से अभिषेक किया जायेगा। अभिषेक पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के साथ किया जायेगा। अभिषेक सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर एक बजे तक चलता रहेगा। दानघाटी से गिर्राज तलहटी, गिर्राज तलहटी से गुरू शरणानंद आश्रम तक पांच तोरण द्वार बनाने का कार्य पूरा कर दिया गया है। प्रत्येक द्वार पर विद्युत एवं फूलों का कार्य चल रहा है। श्री गिरवर निकुंज में साधु एवं वैष्णव सेवा का कार्य किया जायेगा। इसी स्थल पर छप्पनभोग सामिग्री बनाने का कार्य चल रहा है। 14 अक्टूबर को इसी स्थल पर बृज के प्रमुख संत एवं वैष्णवों की सेवा ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा की जायेगी। छप्पनभोग सामिग्री की व्यवस्था के लिए ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा मथ्ज्ञुरा के प्रसिद्ध रमेष हलवाई द्वारा वैष्णव पद्धति से छप्पनभोग बनाया जा रहा है। गिर्राज छप्पनभोग 2111 टोकरियों में अद्भुत ढंग से सजाया जा रहा है। गिरवर निकुंज से छप्पनभोग स्थल तक छप्पनभोग सामिग्री को मानव श्रृंखला द्वारा पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है। श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक में निणछय लिया गया कि छप्पनभोग कार्यक्रम को अद्भुत एवं अनोखा रूप दिया जायेगा। बैठक में प्रदीप मैंदा वाले, सुरेश लोहे वाले, दीनदयाल, विष्णु स्वरूप, मुकेश कुमार, डब्बू, एनएन भाटिया, अशोक सर्राफ, देवेन्द्र बंसल, चंद्रकिशोर, जयंती प्रसाद, दिलीप सर्राफ, पुरूषोत्तम सर्राफ, विजय माहेश्वरी, विपिन अग्रवाल, महेश बंसल, कृष्णदास, दिनेशचंद अग्रवााल, राम अग्रवाल आदि सभी उपस्थित थे। 

Read More

हर महिला की चाह होती है कि वे खूबसूरत और दुबली पतली दिखें। अगर आप भी मोटापा कम करना चाहती हैं, तो आप दालचीनी और शहद को अपने दिन में एक बार जरूर सेवन करें। शहद और दालचीनी के सबसे अच्छा तरीक है कि आप इस की चाय बनाकर पीयें। इस चाय को पीने के बाद आपकी बॉडी कर मेटाबॉलिज्म भी बढाती है। जिससे आपको कोई बीमारी जल्दी नहीं आयेगी। ऐसे में शहद और दालचीनी से बनी चाय का सेवन कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं- शहद में हजारों गुण मौजूद होते हैं। शहद आपके मेटाबॉलिज्म को सही रखने में मदद करता है। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और मोटापा कम होता है। शहद कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा बनने नहीं देता। इससे आप एक्टिव रहते हैं। दालचीनी और शहद के पावडर का पेसट बनाएं और इसे रोटी पर चुपड कर खाने से बहुत फायदा होता है। शहद व दालचीनी की चाय का नियमित सेवन करते हैं तो आपके शरीर को एनर्जी और मेटाबॉलिजम के लिए एक बार में कुछ ही कैलरी की जरूरत होती है। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल बढा हुआ है और आप उसे कम करने के लिए कोई उपाय खोज रहे हैं तो दालचीनी का इस्तेमाल आपके लिए लाभकारी रहेगा।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी का मंगलवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। शिल्पा के एक करीबी सूत्र ने मीडिया को बताया, ‘आज सुबह करीब नौ बजे शिल्पा के पिता का उनके घर में निधन हो गया।’ उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह जुहू के पवन हंस में किया जाएगा। सीने में दर्द उठने से सुरेंद्र को जल्दी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके परिवार में पत्नी सुनंदा और दो बेटियां शिल्पा और शमिता हैं। शमिता भी फिल्म अभिनेत्री हैं। ज्ञातव्य है कि पिछले साल सुरेन्द्र शेट्टी डांस रिएलिटी शो ‘झलक रीलोडिड’ के सेट पर सुनंदा और शिल्पा के साथ शमिता का हौसला बढ़ाने आए थे। शमिता शो के फाइनल में परफॉर्म कर रहीं थीं। शिल्पा के पिता दवाइयों के लिए वॉटर प्रूफ कवर बनाने वाली कंपनी के मालिक थे। फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस शिल्पा कई महीनों से पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रख रही थीं। कुछ सालों पहले किन्हीं वजह से उन्हें लकवा मार गया था।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । सरकारी उपक्रम भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 16वें फाउंडेशन माह के मद्देनजर डिजिटल इंडिया अभियान के समर्थन में इंटरनेट से वंचित उपभोक्ताओं के लिए 16 रूपये के विशेष वाउचर पर 30 दिनों की वैधता वाले 60 एमबी डाटा की पेशकश की है। यह ऑफर 31 अक्टूबर की अवधि तक उपलब्ध रहेगा।    बीएसएनएल के निदेशक आरके मित्तल ने बताया कि बीएसएनएल द्वारा प्रदत्त डाटा सेवाओं की तुलना किसी भी वर्तमान अन्य डाटा सेवा देने वाले टेलीकाम ऑपरेटर से नहीं कि जा सकती है क्योंकि हमारी सेवायें उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर दी जाती है। 16वें फाउंडेशन माह के दौरान उपभोक्ताओं को मात्र 16 रूपये के विशेष वाउचर पर 60 एमबी डाटा निशुल्क दिया जा रहा है।               साभार-khaskhabar.com  

Read More

हरारे । जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक को राष्ट्रीय टीम को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। स्ट्रीक पूर्व कोच डेव व्हाटमोर का स्थान लेंगे जिन्हें जून में हटा दिया गया था। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से इसकी पुष्टि की है। जिम्बाब्वे टीम का कोच बनने की रेस में स्ट्रीक के पूर्व साथी ऑलराउंडर एंडी ब्लीगनट और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज पीटर कस्र्टन भी शामिल थे। व्हाटमोर की गैरमौजूदगी में टीम के मुख्य कोच का कार्यभार संभालने वाले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटीनी गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी लांस क्लूजनर बल्लेबाजी कोच के तौर पर अपना काम जारी रखेंगे। स्ट्रीक इससे पहले 2009 से 2013 तक टीम के साथ गेंदबाजी कोच के तौर पर काम कर चुके हैं। 2011 में जिम्बाब्वे को टेस्ट क्रिकेट में वापसी कराने में स्ट्रीक ने अहम भूमिका निभाई थी। 42 वर्षीय स्ट्रीक को 1993 से 2005 के बीच जिम्बाब्वे की ओर से खेलने का मौका मिला था। स्ट्रीक ने 65 टेस्ट में 216 विकेट लेने के साथ 1990 रन बनाए थे। इसके अलावा स्ट्रीक ने 189 वनडे में 239 विकेट लिए और 13 अर्धशतकों की मदद से 2943 रन बटोरे।                   साभार-khaskhabar.com  

Read More

पंपोर । जम्मू एवं कश्मीर के पंपोर की एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकवादियों से बुधवार को तीसरे दिन भी मुठभेड़ जारी है। आतंकियों के इस इमारत में घुसे हुए 50 घंटे से ज्यादा हो गए हैं। अब सुरक्षाबल अभियान को अंतिम चरण ले जाते हुए ईडीआई की इमारत में प्रवेश कर गए हैं। अब तक की कार्रवाई में 2 आतंकी मारे गए है। इमारत में अभी भी 2-3 आतंकियों के घुसे होने की आशंका जताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने मंगलवार रात को अभियान रोक दिया था, जिसे बुधवार सुबह फिर शुरू किया गया। इससे पहले सोमवार तडक़े करीब पांच बजे तीन से चार आतंकी ईडीआई परिसर में घुसे थे। यह इमारत झेलम नदी के किनारे पर स्थित है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इमारत में घुसकर बैठे तीन आतंकवादियों में से 2 मारा जा चुका हो सकता है। सेना एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार पूरी रात सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया। मंगलवार को भी दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। देर शाम सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर रॉकेट लांचर से हमला किया, जिसमें एक आतंकी मारा गया, लेकिन उसका शव अभी बरामद नहीं किया जा सका है। मुठभेड़ में दो सुरक्षाबल भी घायल हुए हैं। कश्मीरी युवाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इस इमारत में छिपकर बैठे आतंकियों को बाहर निकालने या मार गिराने की कोशिश में सुरक्षाबलों ने अब तक 50 से ज़्यादा रॉकेट, मशीनगनों तथा अन्य विस्फोटकों का इस्तेमाल किया है। सोमवार को शुरुआती गोलीबारी में सेना का एक जवान जख्मी हो गया था, तभी से सेना ने 9 पैरा यूनिट की स्पेशल फोर्स को भी ऑपरेशन के लिए तैनात कर रखा है। इसी यूनिट के कमांडो ने ही पिछले माह पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ इतने लंबे वक्त तक इसलिए खिंच गई है, क्योंकि इस इमारत में आतंकवादियों को छिपने के लिए ‘बंकर’ जैसी सुरक्षा मिल रही है। यह भी लगता है कि उनके पास काफी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद है और उनके इरादे यहीं टिके रहने और मुठभेड़ को लंबा खींचने का है। इमारत को कई बार आग लग जाने के बावजूद आतंकवादी बाहर नहीं आए हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के कब्जे में कोई बंधक नहीं हैं, क्योंकि राज्य में आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से व्याप्त तनाव के माहौल की वजह से इमारत में पिछले तीन महीने से कोई क्लास नहीं लगाई जा रही थी। इमारत उड़ाने की तैयारी  आतंकियों को जिंदा दफन करने के लिए सेना ने इमारत को उड़ाने की योजना भी बना ली है। इसके लिए सेना ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया है। केसर की खेती के लिए मशहूर पाम्पोर में सोमवार को सुबह 6:30 बजे आतंकवादी इस इमारत में घुसे थे। इसी इंस्टीट्यूट में फरवरी में भी बड़ा हमला हुआ था, और उस हमले में ढेर कर दिए गए तीन आतंकवादियों के अलावा पांच सैनिक शहीद हुए थे, और एक नागरिक भी मारा गया था। सूत्रों ने बताया था कि सोमवार सुबह इमारत में घुसे आतंकवादी झेलम नदी में नाव के जरिये कश्मीर में घुसने में कामयाब हुए थे। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आतंकवादियों ने उद्यमिता विकास संस्थान (ईडीआई) होस्टल की इमारत के कुछ हिस्सों को आग लगा दी, ताकि सुरक्षाबलों का ध्यान इस ओर जाए। जैसे ही सुरक्षाबल वहां पहुंचे, भारी मुठभेड़ शुरू हो गई।                     साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti