मथुरा

मथुरा । श्रीधाम राधाकुंड में कार्तिक नियम सेवा महोत्सव का शुभारंभ हो होगा। इस महोत्सव में आसाम, त्रिपुरा, मणिपुर, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल एवं विदेशी भक्तों ने डेरा डाल लिया है। दामोदर माह एवं उद्यापन में भक्तगण पूरे एक माह के लिए बुधवार प्रातः स्नान व दोपहर में अनुष्ठान, जप एवं भागवत कथा आयोजन हुआ। गद्दी महंत प्रतिनिधि बाबा केशव दास ने बताया कि इस माह में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाएं ब्रज में की हैं। इसी नियम सेवा में 22 व 23 अक्टूबर को श्यामकुंड व राधाकुंड में मध्य रात्रि को लाखों श्रद्धालु स्नान करेंगे। इसके अलावा दीपावली, गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, श्रीगोपाष्टमी, उत्थान एकादशी, चातुर्मास व्रत आदि कार्यक्रम किये जाएंगे। राधारानी कुंड पर रोजाना दीपदान महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव को देखते हुए राधारानी कुंड की ओर विशेष प्रकाश की व्यवस्था की गई है। विदित हो कि कार्तिक नियम के अवसर पर राधाकुंड के राधा गोपीनाथ मंदिर में श्रीनित्यानंद महाप्रभु बैठक के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण सेवायत ब्रजमोहन एवं कृष्णा गोस्वामी एड. द्वारा किया गया। 

Read More

मथुरा । तानाशाही के खिलाफ आरंभ हुए छात्र आन्दोलन व इन्दिरा सरकार द्वारा थोपे गये आपातकाल के विरुद्ध समग्र क्रान्ति का उद्घोष कर लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध हुए जयप्रकाश नारायण की 115 वीं जयन्ती पर उप्र लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण समिति द्वारा आयोजित बैठक में भारतरत्न जयप्रकाश नारायण को श्रृद्धा-सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर बोलते हुये लोकतंत्र सेनानी विनोद टेंटीवाल ने आन्दोलन की याद ताजा करते हुए जेपी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता की चर्चा की। समिति के प्रदेश महासचिव चै. अतर सिंह ने आन्दोलन के रोचक घटनाक्रम से अवगत कराते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने मैग्सेसे पुरुस्कार से सुशोभित लोकनायक जयप्रकाश के साहस व नेतृत्व की अद्भुत क्षमता को नमन करते हुए भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। बैठक का संचालन समिति के महामंत्री ठा. मोरमुकुट सिंह ने किया। 

Read More

मथुरा । शहर के हृदय स्थल होलीगेट पर त्यौहार के मौसम में बीचो-बीच सड़क पर मिट्टियों के ढेर से चारो तरफ धूल उड़ रही है। आवागमन बुरी तरफ प्रभावित हो रहा है। डिवाइडर और मिट्टी ढेरों से सड़क की चैड़ाई बहुत कम रह गई है। इसके अलावा सड़क के दोनो ओर दुपहिया और चैपहिया वाहनों के खड़े होने से हर आधे घण्टे में जाम बना रहता है। शहर के होलीगेट पर डिवाइडर और अंडरग्राउण्ड विद्युत लाइन के लिये खुदाई बड़े ही धीमी गति से चल रही है। ठेकेदार के मजदूर इतना ढीला कार्य कर रहे हैं कि कई दिनों से लदे मिट्टी के ढेर अभी तक नहीं हटे है। मुख्य मार्ग और शहर का हृदय स्थल होने के कारण यहां प्रायः भीड़ लगी रहती है। वर्तमान में त्यौहार का अवसर है। बाजारों में उड़ती धूल से दुकानदार और राहगीर परेशान हैं। जिला प्रशासन आये दिन सौन्दर्यीकरण के चक्कर में अनियमित ढंग से चाहे जब कोई भी काम शुरू कर देता है। ये काम नियमानुसार सड़क पर चलते वाहनों को देखते रात्रि में होने चाहिए लेकिन आवागमन के दौरान दिन में ही इन कामों को अन्जाम दिया जाता है जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सरकारी काम इतना ढीला है कि एक महीने पहले डिवाइडर बने और अगले महीने बराबर से सड़क खोदकर अब बिजली की लाइन डाली जा रही है। सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी के अधिकारी भी इसका निरीक्षण नहीं करते। लोगों की परेशानी नहीं देखते जिससे शहर का प्रमुख बाजार पूरी तरह अवरूद्ध है। 

Read More

मथुरा । या हुसैन या हुसैन की दिलसाज सदाओं के बीच इमाम बाड़ा आगा मिर्जा से नौ मोहर्रम को बड़ी दुलदुल जुलजुनहा का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल अजादरों ने इमाम हुसैन के गम जंजीरों का मातम कर खुद को लहूलुहान कर लिया। चैक बाजार से भरतपुर गेट तक जंजीरों का मातम किया। जुलूस में मौ अब्बास, रेहान, जेन अब्बास ने नोहाख्वानी की। हुसैन जिंदाबाद हुसैन जिंदाबाद, ये भी जिंदाबाद था ये आज भी जिंदाबाद है तमाम अलाम में आज मातम हुसैन बेकस का हो रहा है। आदि बयान से फिजा गमंगीन हो रही थी। जुलूस अपने तयशुदा रास्तों से होता हुआ देर रात नक्करची टीला स्थित इमाम बाड़ा आगा मिर्जा पर खत्म हुआ। जुलूस में जगह-जगह अकीदत मदो ने तबरूक व शबीला, शर्बत आदि का इंतजाम किया था। जुलूस में डा फिदा अब्बास, रहीस हैदर, वाकर रिजवी, जहीर अब्बाास जैदी, जैन अब्बास जैदी, अब्बास भाई, मक्सूद अहमद, अफरोज रिजर्वी, नजफ, इकबाल रिजर्वी अली अब्बास व मौहर्रम कमेटी के सदर मु॰ हनीफ, सचिव अवरार खान वारसी, उपाध्यक्ष युनूस गाजी, कदीर खान, बाबू खां, यासीन शाह, निशान्त अहमद, मन्सूर अली, असलम शेख, शाहिद कुरैशी, नोशाद खान, आरिफ कुरैशी, अबरार हुसैन आदि मौजूद थे।

Read More

मथुरा । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी द्वारा आज डाॅ॰ राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि डैम्पीयर नगर गुप्ता कंुज स्थित लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। उपस्थितजनों ने लोहिया के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी। कार्यक्रम में वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता ने कहा कि आज लोहिया होते तो बहुत दुखी होते क्योंकि प्रदेश में जो सरकार है, वह लोहिया का तो नाम लेते है लेकिन उनके सिद्धान्तों के विपरीत कार्य कर रहे है। चारों ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। किसी भी विभाग में चले जाओं बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं होते हैं। सुविधा शुल्क न देने पर कार्य को लंबा लटका देते है। इसी तरह से केन्द्र की भाजपा की सरकार भी भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है। कार्यक्रम में वीरेन्द्र प्रताप गुप्ता, गनेश माहौर, रामलाल, लक्ष्मन सैनी, प्रवीन दीक्षित, मुनीन्द्र तौमर, रोहित गुप्ता, अशफाक अहमद आदि उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा । बरसाना के श्रीजी के गाँव में नवमी और दशमी को समूचा कस्बा मातारानी और रामलला के जयकारों से गूँज उठा। समूचे कस्बे को दुल्हन की तरह सजाया गया। रामनवमी के अवसर पर कस्बे में सोमवार को सांखरी खोर स्थित शीतला माता, सब्जी मंडी स्थित चामड़ देवी माता, सुदामा चैक स्थित पथवारी माता पर भव्य फूल बंगला, छप्पन भोग व रात्रि में माता के जागरण की धूम रही। वहीँ मंगलवार को पीली कोठी तिराहे पर रावण का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर राहुल गौड़, लोकेश भारद्वाज, महेश ठाकुर, हीरालाल, निर्भय गोस्वामी, टिंकू, मुकेश, मधुमंगल, बिहारी ठाकुर, शिवचरण सैनी, ओमा सैनी मौजूद थे।

Read More



Mediabharti