मथुरा

मुंबई । टेलीफोन सेवा देने वाली कंपनी वोडाफोन प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए सुपरऑवर ऑफर लेकर आई है। इसके तहत उपभोक्ता 16 रुपये में एक घंटे तक असीमित डेटा का लाभ उठा सकते हैं। यह सेवा सभी सर्कल में सोमवार से प्रभावी हो जाएगा। इस अनूठी पेशकश पर वोडाफोन इंडिया के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, सुपर ऑवर के साथ हम उन सभी बाधाओं को दूर करना चाहते हैं जो उपभोक्ताओं को इंटरनेट का इस्तेमाल करने से रोकती हैं। आप हर घंटे मामूली से शुल्क पर जितना चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं और जी भरकर डाउनलोडिंग कर सकते हैं। 9 जनवरी 2017 से शुरू होने वाले वोडाफोन सुपर ऑवर के साथ एक घंटे के लिए पाएं : -अनलिमिटेड 4जी/3जी डेटा मात्र 16 रुपये में -अनलिमिटेड लोकल वोडाफोन टू वोडाफोन वॉइस कॉल्स मात्र 7 रुपये में -अनलिमिटेड 2जी डेटा मात्र 5 रुपये में सुपर ऑवर 4जी/ 3जी पैक की कीमत 16 रुपये से शुरू होती है, जो विभिन्न सर्कलों में अलग-अलग है। 4जी/ 3जी ऑफर बिहार, झारखण्ड, एमपी एवं छत्तीसगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आन्ध्रप्रदेश और तेलंगाना में उपलब्ध नहीं है। सुपर ऑवर को डिजिटल चैनल या रीटेल टच पॉइन्ट्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत और इंग्लैंड के बीच 15 जनवरी से तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज शुरू होगी। पहला मैच कानपुर में खेला जाएगा। शुक्रवार को इन दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीमों की घोषणा की गई। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोडऩे के कारण टेस्ट के बाद इन दोनों फॉर्मेट में भी विराट कोहली को कप्तानी दी गई है। इस बीच, कोहली ने कहा है कि धोनी ने कई बार उन्हें भारतीय टीम से बाहर होने से बचाया। कोहली वर्ष 2008 में श्रीलंका में वनडे में डेब्यू करने के बाद अधिकतर समय धोनी की कप्तानी में ही खेले हैं। शुरुआती दिनों में कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन धोनी ने उन पर पूरा भरोसा दिखाया और उनका स्थान सुरक्षित रखा। कोहली ने कहा कि धोनी वो इंसान थे जो शुरू में मेरे मार्गदर्शक थे और जिन्होंने मुझे मौके दिए। उन्होंने मुझे एक क्रिकेटर के रूप में उभरने का पर्याप्त समय दिया और कई बार मुझे टीम से बाहर होने से बचाया। कोहली ने साफ किया कि कप्तान के रूप में धोनी की जगह लेना आसान नहीं होगा। कोहली ने कहा कि निश्चित तौर पर उनकी जगह भरना आसान नहीं है। जब आप महेंद्र सिंह धोनी के बारे में सोचते हो तो दिमाग में पहला शब्द कप्तान आता है। आप धोनी को किसी अन्य तरह से नहीं जोड़ सकते। मेरे लिए वे हमेशा मेरे कप्तान रहेंगे।  ‘भारत दौरा है असली चुनौती’ सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से जीत के बाद स्वीकार किया कि उनकी टीम को असली चुनौती अगले महीने के भारत दौरे में मिलेगी जहां उसे चार टेस्ट खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 से भारत में कोई टेस्ट नहीं जीता और इस बीच उसे सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2013 में भारत का दौरा किया था तब उसे चारों टेस्ट में हार झेलनी पड़ी थी। स्मिथ ने पाकिस्तान पर जीत के बाद संवाददाताओं से कहा भारत के खिलाफ बेहद चुनौतीपूर्ण और मुश्किल सीरीज होगी। हम इसको लेकर किसी तरह के मुगालते में नहीं हैं। वह बहुत कड़ी श्रृंखला होगी और यदि हमें उन्हें चुनौती देनी है तो अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलनी होगी। भारत दौरा हमारे लिए असली चुनौती होगा और उससे खिलाडिय़ों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। स्मिथ ने कहा कि यदि उनकी टीम को भारत को कड़ी चुनौती देनी है तो उन्हें जल्द से जल्द परिस्थितियों से तालमेल बिठाना होगा। उन्होंने कहा, हमारी टीम में कई नए खिलाड़ी हैं और इससे मदद मिलेगी लेकिन उन्हें भारतीय परिस्थितियों में खेलने का भी अनुभव नहीं है और यह भी एक चुनौती है। वहां की परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न हैं। वहां के विकेट पर खेलना ऑस्ट्रेलिया में खेलने से पूरी तरह भिन्न है। हमारे खिलाडिय़ों को वहां सफल होने के लिए परिस्थितियों से जल्द से जल्द तालमेल बिठाना होगा। स्मिथ ने कहा कि मौजूदा टीम के अधिकतर सदस्य भारत दौरे पर जाएंगे। हमारे कुछ खिलाड़ी पहले भी वहां खेल चुके हैं और हम जानते हैं कि उनके खिलाफ उनकी धरती पर खेलना कितना मुश्किल है। उनकी टीम बहुत अच्छी है। हम टीम में निश्चित तौर पर कुछ और खिलाड़ी जोड़ेंगे। हमें वहां बेजोड़ क्रिकेट खेलनी होगी। पहला टेस्ट 23 से 27 फरवरी के बीच पुणे में खेला जाएगा।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं और समाजवादी पार्टी में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा में बैठक और मुलाकातों का दौर चल रहा है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव साथ रविवार सुबह लखनऊ पार्टी दफ्तर पहुंचे। कुछ देर पार्टी कार्यालय में रुकने के बाद दोनों दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दिल्ली पहुंचने से पहले मुलायम सिंह ने कहा कि जब सपा में कोई विवाद है ही नहीं, तो समझौता कैसा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियां शुरू करने को कहा। मुलायम सिंह यादव अखिलेश पर कड़ा रूख अपना सकते हैं। वे चुनाव आयोग को अखिलेश के हलफनामे का जवाब दे सकते हैं और साइकिल पर दावा ठोक सकेत हैं। बता दें कि लखनऊ पार्टी दफ्तर पर अखिलेश समर्थकों ने कब्जा कर लिया था। गौरतलब है कि बीते दिनों लखनऊ में मुलायम सिंह के घर पर बैठकों का दौर चला। आजम खान समेत कई वरिष्ठ नेता पिता पुत्र को मनाने की कोशिश में जुटे रहे। इस दौरान एक भी नेता मीडिया से मुखातिब नहीं हुए। अंबिका चौधरी ने काफी पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक है। पार्टी एक हो जाएगी। बैठक में क्या बातें हुई, इस सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह, राम गोपाल, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा से काफी खफा हैं।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जोरदार तैयारी के साथ उतरने को आतुर बहुजन समाज पार्टी ने आज अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। बीएसपी की इस सूची में भी 101 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी अब कुल 403 में से 401 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषण कर चुकी है। बसपा की तरफ से आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सोनभद्र जिले की दो सीटें एसटी या सामान्य होने की स्थिति स्पष्ट होते ही उनके उम्मीदवार भी जल्द सूचित कर दिए जाएंगे। अगले महीने से कुल सात चरणों में शुरू होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दलित-मुस्लिम-ब्राह्मण के समीकरण के बल पर अपनी नैया पार लगाने के प्रति आश्वस्त बहुजन समाज पार्टी ने पहली सूची गुरुवार को जारी की थी। आपको बता दें कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 229 समाजवादी पार्टी के पास, 80 बहुजन समाज पार्टी के पास, 47 बीजेपी के पास, 28 कांग्रेस के पास और 9 राष्ट्रीय लोक दल के पास हैं।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । कलक्टेªट सभागार में शनिवार दोपहर बाद डीएम नितिन बंसल एवं एसएसपी ने चुनावों को लेकर मीडिया को जानकारी दी। शनिवार दोपहर जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा कि चुनावों की अधिसूचना 17 जनवरी जारी की जाएगी, नामांकन 24 जनवरी तक जमा किए जाएंगे तथा नामांकनों की जांच 25 जनवरी को होगी तथा जो प्रत्याशी अपना नाम वापस 27 जनवरी को ले सकेगा। डीएम ने कहा कि इन चुनावों में पांचों विधान सभा में कुल मतदान केन्द्र 1096, मतदेय स्थल 1881, मतदाता 17 लाख 32 हजार 364 है जिनमें निर्वाचन क्षेत्र में चिन्हित किए गए 12923 मतदाता दिव्यांग है। इन चुनावों के लिए निर्वाचन कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है तथा जिसके प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलक्टर डा. बसंत अग्रवाल हैं। इस कंट्रोल रूम पर 24 घंटे अधिकारी मौजूद रह सूचना व शिकायत को दर्ज करेंगे। आदर्श आचार संहिता के लिए अपर जिलाधिकारी वि.एवं राजस्व रविन्द्र कुमार को नियुक्त किया गया है। जनपद में आचार संहिता के उल्लंघन पर 20 फ्लाइंग स्क्वाट, 15 स्टेटिक टीम, पर्याप्त संख्या में वीडियो निगरानी टीम तथा वीडिया अवलोकन टीम का गठन किया गया है। बिना परमीशन से कोई भी अपना प्रचार नहीं कर सकेगा तथा 10 गाड़ियों का ही काफिया रैली में होगा। लाउंड स्पीकर माइक के लिए भी परमीशन जरूरी है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण सेल हेतु 20 उड़नदस्ता दल 15 स्टेटिक टीम निगरानी टीम, पांच निगरानी टीम तथा पांच ही अवलोकन टीम प्रत्याशियों द्वारा व्यय किए जाने वाले धन पर निगरानी के तौर पर लगाई गई है। पेड न्यूजों पर भी ध्यान रखने के लिए विशेष टीम लगाई गई है। पांचों विधान सभा चुनावों में सहायक व्यय प्रेक्षक एक नियुक्त किए गए है तथा जोनल मजिस्टेªट 34 है, सैक्टर मजिस्टेªट 205 है तथा सुपर जोनल मजिस्टेªट पांच नियुक्त किए गए है। सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों के पास 19000 शस्त्र लाइसेंस है, जिनमें से 16000 वर्तमान में मौजूद है, इनकी जांच के लिए पुलिस व सीडीएम को आदेश भी डीएम ने दिए है। मतदाता सूची को सही करने के लिए बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए गए है। 11  फरवरी को चुनाव होंगे जिनके लिए ईवीएम मशीन मंडी समिति से 10 फरवरी को बूथ स्थलों के लिए रवाना की जाएगी।  पत्रकारवार्ता में प्रमुख रूप से अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) रवीन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी, रालोद के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भंरगर, भाजपा के जिला संयोजक हेमंत अग्रवाल, भाकपा के सचिव गफफार अब्बास, सपा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, बसपा के जिला प्रभारी गिर्राज प्रसाद गोला, बसपा के नगर अध्यक्ष कोसीकला नरेन्द्र कुमार, समाजिक कार्यकर्ता नेम सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार आदि बैठक में उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा । जिलाधिकारी नितिन बंसल ने  जनवरी 2017 को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में जिलाधिकारी नितिन बंसल ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नियमों के अनुसार ही प्रचार प्रसार कराने को कहा तथा आदर्श आचार संहिता को पालन करने की हिदायत दी जिससे सभी को समान अवसर प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी शनिवार को यहां कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने हिदायत दी कि सभी पूरी तरह निष्पक्ष होकर भारत निर्वाचन आयोग के प्रति निष्ठा रख चुनाव संपन्न करायें। साथ ही जनपद में कंही भी किसी दलध्राजनैतिक व्यक्तियों के फोटो सहित लगे बैनर, फ्लैक्स वाल राइटिंग आदि प्रचार सामग्री तत्काल हटवा दें और स्वयं के आचरण सहित अपने अधीनस्थों के भी निष्पक्ष आचरण की कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होंने निर्देश दिये कि  सभी दल पार्टी के स्टार प्रचारक तथा अन्य किसी व्यवस्थाओं का लाभ लेने के लिए आॅनलाइन सुविधा पोर्टल के तहत आवेदन करें तथा समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम समाधान पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करायें।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने उडन दस्ता व स्ट्रैटिक टीमों को बिना अनुमति, 3 से अधिक वाहनोें के काफिले सहित पार्टी झंडे बैनर लगाकर चलने वाले वाहनों की चैकिंग और अवैध सामग्री मिलने पर नियमानुकूल कार्यवाही के साथ सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अवैध कार्य करने वालों को पकडने के अच्छे कार्य के हिसाब से टीमों का आकलन होगा और किसी वाहन मंे मानक से अधिक धन मिलने पर उसका हिसाब लिया जाय। संदिग्ध प्रतीत होने पर जिलाधिकारी सहित उन्हें व आयकर अधिकारियों को सूचना देकर नियमितः कार्यवाही की जाय। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के आधार पर बताया कि मथुरा में प्रथम चरण के दौरान 17 जनवरी से 24 जनवरी तक नामांकन, 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी और 27 जनवरी को नाम वापसी तथा 11 फरवरी को मतदान, मतगणना 11 मार्च को होगी इसकी अधिसूचना 17 जनवरी को जारी होगी उसके हिसाब से नामांकन आदि सभी कार्यवाहियों के लिए कम समय के रहते सुनिश्चित किया जाय कि जब भी किसी प्रशिक्षण आदि की अल्पसमय पर सूचना मिले तो सभी कार्मिक अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। 

Read More

मथुरा । थाना वृन्दावन में नवनिर्मित बहुमंजिला इमारत से एक मजदूर अचानक गिर गया और उसे अस्पताल ले जाते समय रास्तें ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूकमणि बिहार में एक बहुमंजिला इमारत में निर्माण कार्य चल रहा हैं। शनिवार प्रातः आगरा निवासी मजदूर देवेन्द्र प्रतिदिन की भांति मजदूर कार्य कर रहा था कि मजदूर देवेन्द्र आठवी मंजिल पर जैसे ही पहुंचा की अचानक वह अंिनयंत्रित हो गया और आठवी मंजिल से नीचें आ गिरा। साथी मजदूर को नीचें गिरता देख अन्य मजदूर भी तुरन्त नीेंचें दोड़ और नीचें पड़ें देवेन्द्र को आनन फानन में अस्ताल ले जाने लगें लेकिन देवेन्द्र ने रास्तें में ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घटना स्थल का निरीक्षण कर मजदूर के शव को कब्जें में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं सूचना पर मजदूर के परिजन भी मौके पर आ गये।

Read More

मथुरा । दिल्ली के सर्रापफा कारोवारी के रिश्तेदार के यहाॅ दिल्ली आयकर विभाग की टीम ने 15 घंटें कार्यवाही करते हुए व्यापारी रिश्तेदार से कडत्री पुछताछ की जिसमें करोड़ों रूपयें लेनदेन का मामला खुलासा होने की बात आयकर अधिकारियों ने कहीं हैं। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार देरसायं मथुरा निवासी विनोद अग्रवाल निवासी घीयामंडी के घर अचानक पलिस वल के सादा छपामार कार्यवाही की। जिसें देखकर एकवार तो विनोद अख्रावाल भी घवड़ा गयेें लेकिन जब आयकर अधिकारियों ने घर आने का कारण बताया तो विनोद अग्रवाल ने टीम का सहयोग करना शुरू कर दिया आयकर टीम के अधिकारियों ने पहलें विनोद अग्रवाल की गहनता से तलाशी ली जब उन्हें घर में कुछ नहीं मिला तो विनोद अग्रवाल से कई घंटों तक लम्बी पुछताछ की इसी दौरान टीम ने विनोद के पुत्र मोहित अग्रवाल को भी बुलाया लिया और उससें भी कई घंटें पुछताछ की। टीम ने करीब 15 घंटें की कड़ी छानवीन के बाद वापस लोट गई। आयकर टीम को मोहित अग्रवाल से करोड़ों रूपयें के लेनदेन होने की अहम जानकारी हाथ लगी हैं। टीम जरूत पड़नें पर पुनः दिल्ली बुलाने की कहकर वापस लौट गई।

Read More

मथुरा । थाना राया क्षेत्र के गांव शेरनी व गांव बरारी के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और उससे मौवाइल व सोने के आभूषणों को लूट कर भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए भेजा हैं। वहीं बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के गाॅव बरारी निवासी मुनिया पुत्र कालीचरण इगलास से बरारी लौट रहा था कि गाॅव शेरनी के पास बाइक पर आये और उसें ओवर टैंक करते हुए रोक लिया और वाइक रूकतें ही बदमाशों ने उससें लूटपाट शुरू कर दी विरोध करने पर बदमाशों ने बनिया में गोली मार दी जिससें वह घायल हो गये। बदमाश उससें 60 हजार रूपयें नगद, एक मोबाइल फोन व सोने के आभूषणों को छोड़ कर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया मौके पर पहुंचें उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह ने बताया कि घायल कारे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा बदमाशों की तलाश के रेंज स्कीम लागू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Read More

मथुरा । वृन्दावन कोतवाली क्षेख की रिपोटिंग चैकी पलिस ने वाहन चैकिग के दौरानइ हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही कार सें अग्रेंजी शराब की 15 पेटी बरामद कर तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।  शनिवार को जैत चैकी प्रभारी हरेन्द्र कुमार मिश्रा ने वाहन चैकिंग के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही कार संख्या एचआर29/एएफ-3830 को रोक लिया, पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से 15 पेटी हरियाणा मार्का अग्रेंजी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार देव जाखड़ पुत्र ईश्वर निवासी मुजेसर, नरेश पुत्र लक्ष्मण निवासी होडल, राकेश पुत्र तोताराम निवासी होडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। पकड़े गये शराब तस्करों ने बताया कि वह उक्त शराब हरियाणा पलवल से तस्करी करके वृन्दावन करके ला रहें थे कि रास्ते में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की वाहन चैकिंग आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसा जायेगा।

Read More