मथुरा

मथुरा । जनवद की स्वाट टीम व हाईवे पुलिस की भरतपुर रोड पर कुख्यात गैंग के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकेें कब्जे से अवैध हथियारों से भरी गाड़ी को बरामद किया हैं। पुलिस को मिली इस सफलता पर एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।  शनिवार दोपहर पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता मे एसएसपी मोहित गुप्ता एसपी सिटी अशोक कुमार, एसपी क्राइम राजेश सोनकर क्षेत्राधिकारी कुं. अनुपम सिंह  ने बताया कि जनपद की स्वाट टीम प्रभारी हरीश वर्धन को मुखबिर से सूचना मिली की चुनावों में अशान्ति फैलाने के लिए असलाहों का जखीरा  भरतपुर रोड से मथुरा लाया जा रहा है। स्वाट टीम प्रभारी हरीश वर्धन ने सूचना से आलाधिकारियों को अवगत कराया और थाना प्रभारी हाईवें को साथ लेकर भरतपुर रोड पर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी।  कुछ ही देर बाद पुलिस को एक गाड़ी आती दिखाई दी जिसें पुलिस ने रोकनें का इशारा किया तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर ठोक दिया।  पुलिस ने जवावी कार्यवाही करते हुए वीरेश कुमार वाडई पुत्र रामस्रूप वाडई निवासी मैनपुरी व राधा स्वामी उर्फ राधे राधे पुत्र मंशाराम निवासी फिरोजाबाद को हिरासत में ले लिया तथा इनके दो साथी मौके से भाग गये। एसएसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह राजा सिंह मुगेंर बिहार गैंग के सदस्य है जो हथियारों की खरीद पिफरोख्त करते है। इसी के साथ यह गैग चोरी अके वाहनों की भी खरीद पिफरोत करता हैं।  पुलिस ने इनके कब्जें से एक रायपल, 4 पिस्टल, क रिवाल्वर, 3 पौनिया, एक बन्दूक, 10 तंमचें, व आधा दर्जन से अधिक कारतूस बरामद किये हैं। तथा इनके कब्जें से एक स्कारिपयों भी बरामद की जो लूट गई बताई जा रही हैं। इनके गैंग का सरगना राजासिंह मुगेंर व सचिव यादव पुत्र पफोरन सिंह यादि निवासी फिरोजाबाद पुलिस को चकमा देकर भाग गये। पुलिस इनकी तलाश कर रही हैं। एसएसपी मोहित गुप्ता ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपयें की राशि नगद पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।़  

Read More

मथुरा । गत 05 जनवरी को सीओ मांट और एसडीएम द्वारा एक खनन का ट्रैक्टर रूकवाने पर ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को जबरन टक्कर मारकर ले जाने के मामले में अब खनन निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। थाना नौहझील के गांव बरौंठ में गत पांच जनवरी को आयशर ट्रैक्टर चालक प्रेमपाल ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन करके ले जा रहा था। सूचना पर सीओ मांट और एसडीएम मांट ने ट्रैक्टर को रोकना चाहा तो चालक ने जान से मारने की नीयत से दोनों अधिकारियों में टक्कर मारकर ट्रैक्टर को भगा ले गया। इस मामले में कल खनन निरीक्षक सुभाष सिंह ने ट्रैक्टर चालक प्रेमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा । राया गांव सीयरा निवासी पूजा पुत्री रतीमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक बाइक और एक लाख रूपये की मांग पूरी न करने पर उसको प्रताड़ित कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में करन सिंह पुत्र सुरेन्द्र फौजी निवासी लालपुर राया आदि तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।

Read More

मथुरा । चुनाव आने के साथ ही पुलिस तेजी से सक्रिय हो गयी है। तीन अलग अलग स्थानों पर जिला बदर अपराधियों के सीमा में रहने पर उनके खिलाफ कार्यवाही कर गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस ने सुरीर, हाईवे के पालीखेड़ा और गोवर्धन के पैंठा गांव के तीनों जिला बदर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली सुरीर अंतर्गत गांव डडीसरा निवासी राहुल पुत्र सुभाष जो जिला बदर था, सीमा में पाये जाने पर उसे उपनिरीक्षक जाकिर अली ने गिरफ्तार किया है। वहीं थाना हाईवे के पालीखेड़ा में भारत पुत्र लक्ष्मण निवासी पालीखेड़ा को दरोगा अर्जुन सिंह ने हिरासत में लिया है। गोवर्धन के पैंठा गांव निवासी मदन पुत्र नत्थीलाल जिलाबदर घोषित था, उसे जिले की सीमा में पाये जाने पर एसएचओ देवेन्द्र नाथ मिश्रा ने उसे गिरफ्तार किया है।

Read More

मथुरा । थाना हाईवे अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर डीजल डालकर एक खोखे मंे आग लगा देने के मामले में खोखा संचालक खुर्शीद पुत्र अली मौहम्मद निवासी नगला शिवजी हाईवे ने जाहिद पुत्र पप्पू निवासी औरंगाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी हैं।   

Read More

मथुरा । राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी सैकुलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी मैनागढ़ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एसयू चतुर्वेदी एवं उत्तर प्रदेश महामंत्री अंकित चतुर्वेदी की अध्यक्षता में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। अध्यक्ष ने बताया कि उनकी पार्टी प्रदेश में 250 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। साथ ही आज मथुरा जिले में मथुरा जनपद की पांचों सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए है। जिनमें मथुरा से अंकित चतुर्वेदी, गोवर्धन से अखिलेश शास्त्री, छाता से नवीन चतुर्वेदी, मांट से हेमू गुर्जर, बलदेव से पप्पू सिंह को घोषित किया है इसी दौरान अध्यक्ष ने आगरा कमला नगर से मनोज कुमार को घोषित किया गया है। इस अवसर पर मुख्य संयोजक आयुष भार्गव ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज एवं भ्रष्टाचार और दलित उत्पीड़न थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह पार्टी लोहियाजी एवं जैन नारायणजी की नीतियों का अनुसरण करने वाली है। यह पार्टी प्रदेश में आई तो प्रदेश से भ्रष्टाचार गुंडाराज हट जाएगा।   

Read More

मथुरा । प्रशासन भले ही शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा कर रहा हो, लेकिन असलाह जमा कराने की स्थिति पर नजर डालें तो सवाल उठने लगते हैं। अभी तक 10 फीसद असलाह भी जमा नहीं हो पाए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार शस्त्रों के जमा किए जोन की कार्यवाही चलर ही है। जल्द ही सभी असलाह जमा कर लिए जायेंगे। इधर, जिले में धारा-144 लागू कर दी गई है। अब कोई भी बिना अनुमति के सभा या रैली नहीं कर सकेगा। रात 10 से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं हो सकेगा। बताया कि मतदान के दिन कोई भी प्रत्याशी या राजनीति दल का सदस्य पोलिंग बूथ से 100 मीटर दूर तक नजर नहीं आएगा। कोई भी अपने साथ हथियार, ईट-पत्थर लेकर नहीं घूम सकेगा।

Read More

मथुरा । चुनावों को लेकर स्वस्थ्य विभाग ने भी अपनी कमर कस ली है। उसने चुनावी ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर भी संबंधित महकमा पूरी तरह अलर्ट है। 15 सौ से ज्यादा किट तैयार कराई जा रही है। पूरे जिले में दर्जनभर से अधिक एंबुलेंस सक्रिय रहेंगी। सभी सीएचसी प्रभारियों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के पांचों विधान सभा क्षेत्रों में 11 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। सर्दी के मौसम में चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी न हो, इस पर पूरा जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग करीब 15 सौ से ज्यादा स्वास्थ्य किट तैयार करा रहा है। इसमें बुखार के लिए पैरासीटामोल गोली, उल्टी के लिए डोमपेरीडोम, दस्त के लिए मेट्रोजिल के अलावा एंटीबायोटिक गोली, घाव के लिए मरहम, पट्टी, कॉटन, बैंडेड, दर्द के लिए गोली आदि होंगी। चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को यह किट दी जाएगी। इसके अलावा जिले के सातों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक-एक एंबुलेंस तैनात रहेगी। जिला अस्पताल में दो तथा दो एम्बुलेंस रिजर्व में रहेंगी। इन एंबुलेंस में दवा आदि की सभी व्यवस्थाएं रहेंगी। इसके लिए भी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। सीएमओ ने जिले भर के सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वे हर समय अपने अस्पताल पर तैनात रहें। बिना परमीशन के कोई भी मुख्यालय को नहीं छोड़ेगा।

Read More

मथुरा । पहले चरण में 11 फरवरी को होने वाले मथुरा की पांचों विधानसभाओं में मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झौंक दी हैं। 5 सुपर जोनल मजिस्टे्रट के साथ-साथ 205 सेक्टर मजिस्टे्रट व 34 जोनल मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 20 उडनदस्ता दल, 15 निगरानी दल के अलावा अन्य टीमों को निगरानी में लगाया गया है। शनिवार को कलैक्टे्रट में आयोजित मतदान की तैयारियों संबंधी वार्ता में जानकारी देते हुए डीएम नितिन बंसल ने बताया कि प्रत्येक विस में एक-एक सुपर जोनल मजिस्टे्रट की तैनाती की गई है। वहीं छाता में 43, मांट में 61, गोवर्धन में 40, मथुरा में 24 व बल्देव में 37 सेक्टर मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए हैं। जोनल मजिस्टे्रट के रूप में छाता, मांट गोवर्धन में 8-8 व मथुरा में 4 एवं बल्देव में 6 मतदान अधिकारियों को लगाया गया है। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विस में 4-4 उडनदस्ता दल तैनात रहेंगे। स्टेटिक निगरानी दल की संख्या 3-3 होगी। व वीडियो निगरानी दल 1-1 हर विधानसभा में रहेगी। इसके अलावा लेखा टीम व सहायक व्यय प्रेक्षकों की संख्या 1-1 रहेगी। बताया कि निर्वाचन के लिए कलैक्टे्रट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम प्रभारी डिप्टी कलक्टर डा़ बसंत अग्रवाल को बनाया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे चालू रहेगा, इसमें 4 फोन लगेंगे। जिनके नंबर 9761080999, 7310620926, 9760068823 व 0565-2470218 है। इसके अलावा कंट्रोल रूम प्रभारी का नंबर 9319098447 है। इन नंबरों पर कोई भी अपनी सूचनाध्शिकायत दर्ज करा सकेगा।  

Read More

मथुरा । विधानसभा चुनाव का बिगुल फुंक चुका है। प्रशासन भी हर तरह से अपनी तैयारियों के दावे कर रहा है लेकिन अभी तक मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। सैकड़ों केंद्रों पर बिजली तक की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा शौचालय भी नहीं बन पाएं हैं। चुनाव आयोग के सख्त निर्देश हैं कि मतदान केंद्र पूरी तरह से सभी सुविधाओं से लैस होना चाहिए। पानी, शौचालय, टेलीफोन, फर्नीचर, छाया, रैंप और बिजली की व्यवस्था होना जरूरी है। कोई भी मतदान केंद्र ऐसा न बना हो, जहां वाहन ले जाने की व्यवस्था न हो। जिला प्रशासन इन सुविधाओं के लिए काफी दिनों से तैयारियों में लगा हुआ है लेकिन अभी तक सभी केंद्रों पर इसकी पूर्ति नहीं हो पाई है। कई बूथों पर अभी शौचालय नहीं बन पाया हैं तो कहीं अभी फर्नीचर, पानी और रैंप की पूरी व्यवस्था नहीं है। कई केंद्र ऐसे हैं, जिनके मतदान केंद्रों पर प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं है। शौचालय भी क्षतिग्रस्त हैं।

Read More