जैसलमेर । जैसलमेर में पाकिस्तान बॉर्डर स्टेट्स की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जैसलमेर पहुंच गए हैं। राजनाथ यहां बीएसएफ सेक्टर हेड क्वार्टर में पाक सीमा से लगे चार राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात के प्रतिनिधियों के साथ सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक ले रहे हैं। बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल मौजूद हैं।
सीमा पर तनाव को लेकर चर्चा
राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां बीएसएफ हैडक्वार्टर पर सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजूजू सहित चारों राज्यों के प्रतिनिधि व बीएसएफ के आला अधिकारी मौजूद थे।
देश की सुरक्षा सर्वोपरिराजनाथ ने कहा कि इन दिनों में भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ा है। ऐसी घड़ी में हमें संयम से काम लेना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा सील करने के लिए मॉनीटरिंग की जाएगी।
साभार-khaskhabar.com
Read More