मथुरा

मथुरा। सेवानिवृत अपर निदेशक स्वास्थ्य मेरठ मंडल और आगरा के पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी चंदनवन निवासी डॉ.सी.एम.मवार को उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए नागरिक सुरक्षा निदेशालय उ.प्र. ने ‘मौहल्ला रक्षा सहायता समिति’ के अंतर्गत मथुरा का सभापति नियुक्त किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक मौहल्लों में संभ्रांत नागरिकों को लेकर सहायता समूह गठित कर नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण और मूलभूत समस्याओं का निराकरण कराना है । डॉ .मवार को सामाजिक कार्यो का अच्छा अनुभव है और वर्तमान में सेंट जोंस एम्बुलेंस ब्रिगेड के डिप्टी कमिश्नर और वरिष्ठ नागरिक फोरम के प्रदेश महासचिव है। डॉ.मवार की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनो,चिकित्सकों और वरिष्ठ नागिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।  

Read More

दबंगों का सार्वजनिक स्थान पर कब्जा  कलैक्टर गंज में दुकानदारों ने विकास प्राधिकरण व नगर पालिका के क्षेत्र में किया अवैध कब्जा  बिना स्वीकृति के हो रहे निर्माण मथुरा। कुछ लोगों की शिकायत पर पत्रकारों द्वारा शहर में सर्वेकर अतिक्रमण व अवैध कब्जों की जो जानकारी दी है वह चैकाने वाली है। बताया गया है कि विकास मार्केट में एक व्यक्ति द्वारा वरान्डे को लोहे का जाल लगाकर अपने कब्जे में लिया हुआ है। जिसके कारण लोगों को आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि यह दुकान के सामने बने बरामदे सार्वजनिक हैं फिर भी कुछ दबंगों ने इन्हें अपने कब्जे में ले रखा है। ऐसा ही एक मामला कलेक्टर गंज का भी है वहां पर वर्षों पहले नगर पालिका ने दुकानों का निर्माण बरामदे सहित करवाया था। जो बरामदा सार्वजनिक था लेकिन आज अधिकतर दुकानदारों ने सार्वजनिक बरामदे को अपना शटर चढ़ाकर अपनी दुकान सीमा में मिला लिया है, जो पूरी तरह से नियम के विरुद्ध है। कलेक्टर गंज नगर पालिका क्षेत्र में भी बताया गया है कि जहां पर निर्माण बिना स्वीकृति के हो रहे हैं। चार सितम्बर को पत्रकार ने विप्रा सचिव को व नगर पालिका ईओ को भी अवैध निर्माण की जानकारी दी थी जिसमें विकास प्राधिकरण सचिवन ने बताया कि स्वीकृति के लिए भी निर्माण मानकों के अनुसार होना चाहिए और स्वीकृति के लिए नियमानुसार प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से कुछ शुल्क भी जमा किया जाता है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग क्या कार्यवाही करते है। 

Read More

मथुरा। हत्या, लूट, काले तेल की चोरी सहित विभिन्न अपराधों में लिप्त गैंगस्टर, कुख्यात काला तेल माफिया मनोज अग्रवाल को रिफाइनरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  इस माफिया की गिरफ्तारी उसके गोवर्धन रोड स्थित दफ्तर में बने विशेष बंकर को काटकर पुलिस द्वारा की गयी है। इसी से पता चलता है कि मनोज अग्रवाल कितना बड़ा माफिया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार बीपीसीएल के मैनेजर पर गोली चलाने के आरोप में मनोज और बच्चू को गिरफ्तार किया गया है। बच्चू निवासी पीलुआ सादिकपुर चैकी ओल को तो पुलिस ने रात ही हिरासत में ले लिया जबकि शुक्रवार साढे चार बजे मनोज अग्रवाल निवासी बेरी को गोवर्धन चैराहा स्थित हाईवे प्लेटेनियम स्थित उसके दफ्तर से बड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुयी है। गुरूवार बीपीसीएल के मैनेजर पर इन्होंने फायरिंग की थी। गोली उसकी गाड़ी में लगी जिससे रिफाइनरी क्षेत्र में भारी चर्चा है। बताया गया कि पिछले वर्ष इसी क्षेत्र से कोलतार के 184 ड्रम चोरी हुये थे। इसका मास्टर माइंड बच्चू था। बताते हंै कि इस सब का विरोध रिफाइनरी के अधिकारी, कर्मचारी करते थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें शिकायत बनाया गया। सीओ कुंवर अनुपम सिंह का कहना था कि उससे पूछताछ चल रही है। मनोज अग्रवाल को उसके दफ्तर मंे बने विशेष बंकर जिसमें गोदरेज के दो गेट थे और 4 एमएम की सरिया से बंकर बनाया गया था जिसे काटकर पुलिस ने उसमें छुपे मनोज को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एक संयुक्त मजिस्ट्रेट भी शामिल थे। बीपीसीएल के मैनेजर पर तेल माफियाओं ने की फायरिंग   मथुरा। थाना रिफाइनरी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीपीसीएल के मैनेजर पर फायरिंग करने का मामला रिफाइनरी थाने में दर्ज हुआ है। आशीष गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश जो बीपीसीएल में मैनेजर है, उस पर कल सात बजे अज्ञात लोगों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों ने बताया कि बीपीसीएल के डिपो मैनेजर पर गोली चलाने वाले तेल माफिया हैं। इन्हीं पर आरोप है। पुलिस ने दो तेल माफियाओं को हिरासत में भी लिया है। बताया गया कि इस फायरिंग में मैनेजर तो बच गये लेकिन उनकी गाड़ी में गोलियां लगी हैं। घटना से रिफाइनरी क्षेत्र के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

Read More

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप मथुरा। जिला कारागार में नारकोटिक्स एक्ट के मामले में निरूद्ध कैदी की शुक्रवार केा अचानक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। जिला कारागार में गत 23 जुलाई से निरूद्ध राया के मौहल्ला व्यापारियान निवासी 27 वर्षीय रहीश कुरैशी के शुक्रवार को सीने में दर्द उठा, उसके बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। तो वहां उपचार के दौरान उसने दमतोड़ दिया। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद परिवारीजनों के अनुसार मृतक रहीश मुंह से झाग निकल रहे थे और शरीर नीला पड़ा हुआ था। उनका जेल प्रशासन के लोगों पर सीधा-सीधा आरोप लगाया है कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। आपको बता दे कि मृतक जिला कारागार में नारकोटिक्स एक्ट के तहत बंद था।   

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा मगोर्रा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दस बजे कोटा एक्सप्रेस से मथुरा-भरतपुर रेलवे मार्ग पर चलती ट्रेन से एक संदिग्ध व्यक्ति ने हाथ में बैग व सूटकेस लेकर छलांग लगा दी। ट्रेन से कूदने के बाद वह रेल लाइन के पास बने गडढों में खड़े झाड़ का फायदा उठाते हुये गुम हो गया। इस व्यक्ति के छलांग लगाने के बाद ट्रेन भी रूकी वहीं गेट नं. 260 के चैकीदार की जानकारी पर स्थानीय लोगों ने इसका पीछा भी किया। वहीं व्यक्ति को संदिग्ध मानकर पुलिस के सौ नम्बर पर भी सूचना दी गयी लेकिन मौके पर मगोर्रा पुलिस करीब एक घंटे बाद पंहुची। वहीं हाईवे पुलिस ने तो मौके पर जाना ही उचित नहीं समझा। घटना के विषय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर एसपी देहात तक को जानकारी दी गयी लेकिन पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति को खोजने में नाकामयाब ही साबित हुयी जबकि इस प्रयास में ग्रामीण भी सहयोग को तैयार थे। आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति या तो किसी का सामान लेकर ट्रेन से कूदा है या उसका मकसद कोई और रहा है। साथ ही इस घटना ने रेलवे सुरक्षा की भी पोल खोल दी है जबकि रेलवे पुलिस के अधिकारी ट्रेन में अच्छी सुरक्षा व्यवस्था का दावा करते हैं लेकिन किसी भी रेल सुरक्षा कर्मी ने इस व्यक्ति को पकड़ने में कोई पहल नहीं दिखाई। वहीं पुलिस का खुले स्थान में संदिग्ध को न पकड़ पाना व्यवस्था की पोल खोलता है।   

Read More

मथुरा। रिक्शा चलाकर मजदूरी करने वाले एक युवक की शुक्रवार बीमारी चलते मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार राममिलन 22 वर्ष पुत्र रामेश्वर निवासी संजरा थाना बड़ा कोटा सागर मप्र गोविंद नगर क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाने का कार्य करता था। दो दिन पूर्व उसकी अचानक मौत हो गयी। जिसे अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम भेज दिया गया। आज उसकी शिनाख्त परिवारीजनों ने की।

Read More



Mediabharti