मथुरा

डीएम ने सुद्धृढ व्यवस्था के दिये निर्देश मथुरा। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने 8 से 20 नवम्बर तक जनपद में आयोजित 6 जिलों की सेना भर्ती रैली के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी अपेक्षित व्यवस्थायें दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भर्ती हेतु आने वाले युवकों को दौड़ शारीरिक दक्षता स्थल से उनके गृह जनपदों के जाने हेतु निकास द्वार के निकट रोडवेज बसों की व्यवस्था की जाय।  बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने सेना अधिकारियों से अपेक्षित व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इस क्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को सेना अधिकारियों के साथ एसंेंबिल एरिया वाले ईगल ग्राउंड तथा उसके निकट कवर्ड क्षेत्र के दौड स्थल पर अपेक्षित व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर 5 नवम्बर तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विस्तृत कार्यक्रम बनाने और सेना अधिकारियों के साथ स्थल भ्रमण कर अपेक्षित व्यवस्थाओं के स्थान चिन्हित करते हुए सुद्धृढ प्रबन्ध करने के निर्देश दिये। आगरा के सेना भर्ती अधिकारी कर्नल कृष्ण नारायन ने जानकारी दी कि सेना भर्ती रैली के दौरान मथुरा के अलावा हाथरस, अलीगढ, कासगंज, फिरोजाबाद एवं मैनपुरी के युवक आयेंगे। 5 ट्रेड की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है जिसमें अब तक लगभग 67 हजार के पंजीयन हो चुके हैं और अगले 10 दिन अभी पंजीयन कार्य चलेगा जिसके आधार पर लगभग एक लाख के पंजीयन का अनुमान है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 10 हजार युवकों का बुलावा रहेगा जिनमें पूर्व अनुमान के आधार पर लगभग 70 प्रतिशत ही भर्ती हेतु आना संभावित होगा। उन्होंने रैली के दौरान अपेक्षित व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत करने के साथ कहा कि विभागीय अधिकारियांे के माध्यम से सभी कार्य 5 नवम्बर तक पूर्ण कर लिए जायें ताकि इसके उपरांत रिहर्सल कार्य हो सके। उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर से युवकों का आना प्रांरभ हो जायेगा, वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नम्बर लेकर आयेंगे उसे देखकर ही उनके एकत्रित होने वाले ईगल ग्राउंड मे प्रवेश दिया जाय। साथ ही जानकारी दी कि पंजीयन समाप्त होने के उपरांत 24-25 अक्टूबर को ही वे जिलाध्तहसीलवार विस्तृत कार्यक्रम बता सकेंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, नगर मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर प्रियदर्शी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ब्रजेश खन्ना, लोक निर्माण, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं सहित पालिका अधिशासी अधिकारी आदि ने बैठक में भाग लिया। 

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा राया के मौहल्ला शिवपुरी में दहेज की मांग को लेकर मंगलवार की रात्रि ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी सुसरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकद्मा दर्ज कराया है।  मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता लेखराज पुत्र स्व. रेशम सिंह निवासी नगला हरि ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रचना की शादी हरेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह, निवाशी बीरबला माँट हाल निवासी शिवपुरी राया के साथ 26 नवम्बर 2015 को शादी की थी। अपने समथ्र्य अनुसार दहेज में 10 लाख रुपये खर्च किये जिसमे 5 लाख रुपये नगद व 5 लाख रुपये का सामान भी दिया गया जिसके बाबजूद भी ससुरालीजन एक बोलेरो की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर मृतका के  पति हरेन्द्र, जेठ जितेंद्र, जिठानी विनीता ने मिलकर रचना की रस्सा से गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने पति सहित जेठ जिठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मोके से पति हरेन्द्र व जिठानी विनीता को हिरासत में लिया गया है। सूचना पर थाना प्रभारी विजय सिंह तहसीलदार देवेन्द्र पाल सिंह, सीओ महावन सुरेन्द्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया । पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Read More

मथुरा। आगरा निवासी एक व्यक्ति ने फ्लैट बुकिंग के लिए एक बिल्डर को 7 लाख 50 हजार रूपए दिए अब वह पैसे नहीं लौटा रहा है। जनपद के कस्बा फरह में स्थित फ्लैट के मामले में अमानत में खयानत का मामला एएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ है।  रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमपुरी आगरा निवासी कंुवर बाबू शर्मा से कल्पतरू बिल्ड टेक के एमडी जय किशन राणा तथा विपिन सिंह ने साढ़े सात लाख रुपए ले लिये। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

Read More

मथुरा। बरसाना पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने ग्राम पतारपुर से विष्णु पुत्र तेजपाल को 315 बोर के तमंचे और तीन कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति जिला बदर घोषित किए जाने के बाद भी अपने घर के पास मिला है। इस जिला बदर अपराधी ने गांव के ही हरी सिंह उर्फ बल्लो पुत्र लोकी राम की पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की थी। 

Read More

मथुरा। अपनी सरकारी राशन की दुकान में स्टाॅक से ज्यादा मात्रा में गेहूं, चावल, चीनी कालाबाजारी के लिए रखने पर पूर्ति निरीक्षक वीरेन्द्र गौतम ने आवेश जैन पुत्र संजय जैन निवासी सैल्समेन उचित दर दुकान भूतेश्वर हाल निवासी कृष्णाकुंज भूतेश्वर मथुरा के खिलाफ 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।   

Read More

चालक-मालिक ट्रक छोड़ भागे मथुरा। राशन कालाबाजारी के मामले रोज पकड में आ रहे है बीतीरात भी जिलाधिकारी को मिली सूचना के आधार पर जब सिटी मजिस्टेªट ने यकायक छापेमारी की तो मुख्य राजमार्ग 2 स्थित अनाज मंडी में सड़क किनारे खड़ा ट्रक संख्या यूपी 11 जी 3657 पकड़ में आ गया हालांकि मौके से चालक मालिक तो फरार हो गए लेकिन सरकारी बोरों में लदा गेहूं व चावल लोडेड ट्रक कब्जे में कर लिया गया। अभी तक इस कालाबाजारी के माल के मालिक के विषय में पता नहीं चल सका है। जिलापूर्ति अधिकारी पता करने में लगे हैं। आखिर ये माल किस आढ़त पर डिलीवरी होना था ये भी पता किया जा रहा है। पूरा भरा ट्रक सरकारी माल सहित पकड़े जाने को अधिकारी अच्छी सफलता मान रहे हैं। वहीं इस बात के भी पुख्ता सबूत मिल रहे हैं। कि जनपद में गरीबों के राशन की कालाबाजारी आम बात होती जा रही है कालाबाजारी रोकने के प्रयास में लगे पूर्ति विभाग के अधिकारी आए दिन रिपोर्ट दर्ज भी करा रहे है लेकिन कालाबाजारी में लगे माफिया अपने इरादों से बाज नहीं आ रहे।   

Read More



Mediabharti