मथुरा

मथुरा। मंडलायुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के रोल प्रेक्षक चंद्रकांत की अध्यक्षता में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से यहां कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला अध्यक्ष सचिवों की बैठक आयोजित होगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष सचिवों से बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को रोल प्रेक्षक आयुक्त के प्रथम भ्रमण कार्यक्रम की प्रति सहित निर्देशित किया है कि वे 6 अक्टूबर से अपरांह 2 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में पुनरीक्षण संबंधी अभिलेखों की अद्यतन स्थति के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Read More

मथुरा।  गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को राजीव भवन में  साफ सफाई का एक अभिनव अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत बिना शासकीय व्यय भार के अधिकारियोंध्कर्मचारियों के माध्यम से पत्रावलियों के व्यवस्थित रख-रखाव, साज-सज्जा, श्रमदान व अपेक्षित मरम्मत कार्य आपसी सहयोग से हांगे।       मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुए निर्णय को अमलीजामा पहनाने के लिए जिला विकास अधिकारी ने धनराशि की आवश्यकता वाले मरम्मत व अन्य प्रेरणादायक कार्यों हेतु जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से राजीव सक्सैना, डीआरडीए से राघवेंद्र बिहारी माथुर,समाज कल्याण कार्यालय से राहुल,डीपीआरओ कार्यालय से महेंद्रसिंह,विकलांग अधिकारी कार्यालय से पप्पूसिंह, जिला विकास कार्यालय से मानसिंह व महेंद्रसिंह की कमेटी गठित की है। उन्होंने राजीव भवन परिसर के सभी कार्यालय अध्यक्षों से समिति को पूर्ण सहयोग प्रदान करने के साथ ही पूरे अक्टूबर माह चलने वाले अभियान को सफल बनाने में अमूल्य योगदान करने की अपील की है। सके।            

Read More

मथुरा 4 अक्टूबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 8 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे से यहॉं राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। लोक अदालत की मुख्य विषय वस्तु यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण, नगर पालिका विवाद, है। इसके अतिरिक्त सक्सैशन, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, धारा-138 एन.आई.एक्ट, भरण पोषण, वैवाहिक, व्यवहारिक, स्टाम्प, बैंक वसूली, उपभोक्ता फोरम, राजस्व, चकबंदी, भूमि अधिगृहण, आदि वादों का भी न्यायालयों व्दारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारण किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त 15 अक्टूबर को लघु लोक अदालतों का भी आयोजन होगा।

Read More

नितिन बंसल ने गुणवत्ता परक निस्तारण के दिए निर्देश  मथुरा। सदर में आयोजित तहसील दिवस के दौरान आज 70 शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज करायीं। जिलाधिकारी नितिन बंसल ने एक-एक कर सुनवायी करते हुए निर्देश दिये कि शिकायतों का विभागीय अधिकारी पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें और कार्यवाही से शिकायतकर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने हिदायत दी कि किसी भी शिकायत की आगे पुनरावृत्ति न हो। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के साथ तहसील दिवस में पहुॅचकर शिकायतों की सुनवायी करते हुए निर्देश दिये कि तहसील दिवस को सभी  अधिकारी गंभीरता से लें और इनमें स्वयं प्रतिभाग कर शिकायतों का तत्परता से, अधिकतम एक सप्ताह के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने हिदायत दी कि शासन के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कोई अधिकारी अपना प्रतिस्थानी भेजकर उदासीनता का परिचय कतई न दें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को बुलाकर पारदर्शी सुनवायीध्जांच के साथ अधिकतम एक सप्ताह में शिकायत निस्तारण करने के निर्देश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास विभाग से संबंधित शिकायतां की सुनवायी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निस्तारण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट करने के आदेश दिये। उप जिलाधिकारी डा. वैभव सिंह ने तहसील दिवस की कार्यवाही का संचालन किया। मुख्य चिकित्सधिकारी डा विवेक मिश्र, डीडीओ, पीडी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

Read More

दीपावली-गोवर्धन पूजा पर्व पर डीएम नितिन बंसल द्वारा 29 से 31 तक मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट नितिन बंसल ने दीपावली एवं गोवर्धन पर्व पर इडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, मथुरा रिफाइनरी स्थित एलपीजी प्लांट, ओएमएस प्रथम व द्वितीय यूनिट एवं पेट्रोलियम टर्मिनल की एक-एक कि0मी0 मीटर बाहर की परिधि में किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ चलाये जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार दीपावली व गोवर्धन पूजा पर्व पर जनता द्वारा हर्षउल्लास से पटाखों व अन्य विस्फोटक सामग्री का प्रयोग किया जाता किंतु जनपद में इडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, मथुरा रिफाइनरी के स्थित रहते सुरक्षा की दृष्टि से इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड, मथुरा के संपूर्ण क्षेत्र एलपीजी प्लांट, ओएमएस प्रथम व द्वितीय यूनिट एवं पेट्रोलियम टर्मिनल की एक-एक कि0मी0 मीटर बाहर की परिधि में 29 से 31 अक्टूबर तक इन त्यौहारों के अवसर पर पटाखों तथा अन्य विस्फोटक सामग्री के चलाये जाने पर प्रतिबंध लगाये जाने की आवश्यकता है। इस क्रम में उन्होंने जनहित में इस सीमा के चारों ओर बाहर से एक-एक किलो मीटर परिधि में किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ चलाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read More

मथुरा। नगर में प्राचीनतम एवं सैकडो बर्ष पुरानी रामलीला महोत्सव समिति के तत्वाधान में प्रथम बार भगवान श्रीराम की भव्य ऐतिहासिक रामबरात निकाली गई। जिसमें सर्व समाज के लोगों के साथ-साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बढ चढकर हिस्सा लिया। भगवान श्रीराम की रामबरात का शुभारम्भ मुख्य अतिथि छाता विधानसभा के बसपा प्रत्याशी मनोज पाठक ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर व तिलक कर किया। इससे पूर्व एक विशाल सभा के दौरान मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने कहा कि इस भौतिकवाद में भगवान श्रीराम की सेवा मात्र से ही मनुष्य अपने समस्त धर्म पापों की वैतरणी से पार हो जाता है। इसलिए प्रत्येक मानव को मर्यादा भगवान श्रीराम के आदर्शो से प्ररेणा लेकर समाज को राम राज बनाने में अपना उचित योगदान देना होगा। इसके उपरान्त रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुशील भारद्वाज के नेतृत्व में प्रबन्धक सन्तोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष ललित गुप्ता, सरंक्षक हेम कुमार गुप्ता द्वारा राम बरात के मुख्यअतिथि मनोज पाठक को पगडी एवं दुप्पटा पहनाकर भव्यस्वागत किया गया। रामबरात के विशिष्ट अतिथि श्रीजी इन्टरनेशनल के चेयरमेन पूर्व प्रधान ठा. मोहनश्याम सिंह एवं छाता नगर पंचायत पूर्व चेयरमेन चै. जगपाल सिंह एवं छाता देहात प्रधान चै. जसवंत सिंह का भी पगडी एवं दुप्पटा पहनाकर समिति के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रामबरात की विशाल सभा के दौरान विशिष्ट अतिथि ठा. मोहनश्याम सिंह एवं पूर्व चेयरमेन जगपाल सिंह ने अपने विचारों क माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शो का वर्णन किया। इस मौके पर रामलीला महोत्सव समिति के सुशील भारद्वाज एड0, उपाध्यक्ष ठा. बीरीसिंह जादौन, राजेश गुप्ता डीडराईटर, मीडिया प्रभारी राजु गुप्ता, प्रबन्धक सन्तोष कुमार, कोषाध्यक्ष ललित गुप्ता, मेला प्रभारी चै. अवतार सिंह, चै. गजेन्द्र सिंह एड0, हेमन्त गुप्ता, धीरज भार्गव, प्रमोद जोन्टी, टीकम सिंह, चन्द्रप्रकाश वाष्र्णेय उर्फ चन्दू,आदि उपस्थित रहें। रामबरात सभा की अध्यक्षता पूर्व कानूनगों पं गंगाश्याम शर्मा द्वारा एवं संचालन पूर्व चेयरमेन हेम कुमार गुप्ता ने किया। 

Read More



Mediabharti