मथुरा

नई दिल्ली । सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फंसते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल के एक वीडियो मैसेज के पाकिस्तानी मीडिया में उछलने के बाद अब सत्ताधारी भाजपा ने उन पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल ने भारत की सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़े सबूत मांगकर भारतीय सेना का अपमान किया है। भाजपा के प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा, ‘क्या आपको भारतीय सेना के पराक्रम पर भरोसा नहीं है? हालांकि भाजपा के इस सवाल पर आम आदमी ने भी तुरंत पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल को आड़े हाथों लिया। प्रसाद ने पूछा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें देश की सेना के पराक्रम पर भरोसा नहीं है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है? अगर भरोसा है तो वह पाकिस्तान के झूठे प्रॉपेगैंडा से क्यों प्रभावित हो रहे हैं?’ सर्जिकल सट्राइक की खबर खुद डीजीएमओ ने प्रेस कॉन्प्रेंस कर दी थी। सरकार ने इस बात की जानकारी नहीं दी थी। रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘आज केजरीवाल पाकिस्तान के अखबारों के हेडलाइन में छाए हुए हैं। हमारी टिप्पणी करने का कारण है। भारत एक मुख्यमंत्री ने ऐसी बात कही है कि पाक को सवाल उठाने का मौका मिल गया है। इससे बड़ी पीड़ा और दुर्भाग्य की बात और कोई नहीं हो सकती।’ आप का पलटवा रवहीं भाजपा के वार के तुरंत बाद आप नेता आशुतोष ने ट्वीट कर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैला कर भारत माता और भारतीय सेना का अपमान कर रहा है और भाजपा अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधकर अंक बटोर रही है।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नवरात्रि में कुछ नियमों का पालन विशेष रूप से करना चाहिए। नवरात्रि के अनुष्ठान की शक्ति तत्व जागरण अनुष्ठान कहा जाता है और नवरात्रि ही एक ऐसा पर्व है जिसमें महाकाली, महालक्ष्मी और मां सरस्वती की साधना संपन्न कर अपना जीवन सार्थक किया जा सकता है। अपने पूजा स्थान में भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और मां सरस्वती के चित्रों की स्थापना करें और साज सज्जा फूलों आदि से करके पूजा करें। साधकों को चाहिए कि नौ दिन का व्रत करें। यदि इतना न हो सके तो प्रथम, चौथे व आठवें दिन का उपवास करें। नवरात्रि में अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र का पाठ ‘ऊँ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ अवश्य करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में कम से कम एक बार दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य ही करना चाहिए। यदि संस्कृत में पूर्ण रूप से उच्चारण न कर सकें तो हिंदी में भी पाठ कर सकते हैं। मां दुर्गा को तुलसी दल व दूर्वा चढाना निषिद्ध है। पूजा में लाल रंग का आसन प्रयोग करना उत्तम है। लाल रंग का ऊनी आसन होना चाहिए। यदि ऐसा आसन उपलब्ध नहीं है तो एक कंबल को चार पर्त करके बिछा लें फिर उस पर लाल रंग का कोई भी कपडा डाल दें। साधना के पश्चात् आसन को प्रणाम करके लपेट कर सुरक्षित रख दें। पूजा के समय यदि संभव हो तो लाल वस्त्र पहनें। लाल रंग का तिलक भी लगाएं। इससे विशेष ऊर्जा प्राप्त होगी। प्रात:काल प्रसाद के लिए मां भगवती को शहद मिलाकर दूध अर्पित करें। पूजा के बाद इस प्रसाद को ग्रहण करें तो आत्मा व शरीर को बल प्राप्त होता है। यह अनुभूत उपाय है। नवरात्रि में नौ दिन घर में सुबह शाम मां दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्य जलाएं। अष्टमी के दिन यज्ञ संपन्न करना चाहिए। नवरात्रि के नवें दिन सरस्वती के प्रतीक स्वरूप पुस्तकें वाद्य यंत्र, कलम आदि का पूजन करना चाहिए। नवरात्रि में वैसे तो प्रतिदिन कन्या पूजन कर सकते हैं परंतु अष्टमी व नवमी तिथियों को सभी कन्या पूजन करते हैं। कुमारी पूजन का पहला नियम यह है कि ज्ञान प्राप्ति के लिए ब्राह्मण कन्या, बल प्राप्ति के लिए क्षत्रिय कन्या, धन प्राप्ति के लिए वैश्य कन्या तथा शत्रु विजय तथा रोग मुक्ति के लिए शूद्र कन्या का पूजन करना चाहिए। यह नियम चारों वर्णों में परस्पर सद्भावना के लिए भी उपयुक्त है। स्वप्न में कार्य-सिद्धि व असिद्धि जानने के लिए-दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधि के। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वपने सर्वं प्रदर्शय॥  आरोग्य और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए - देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि में परमं सुखम्। रूपं देहि, जयं देहि यशा द्विषो जहि॥                 साभार-khaskhabar.com  

Read More

दुनिया अमिताभ की एक्टिंग की मुरीद है और अमिताभ किसी और की अदाकारी के मुरीद। सोचिए कौन है, जिसकी अदाकारी अमिताभ को पसंद आती है। वह अभिनेता है आमिर खान। अमिताभ ने कहा कि आमिर एक बड़े एक एक्टर बन सकते हैं, मैं नहीं। उनकी कई फिल्में मैंने देखी है। कलाकार के तौर पर वे परफेक्ट हैं, वे एक बड़े स्टार हैं। गौरतलब है कि दोनों ही सुपरस्टार एक साथ ठग ऑफ हिंदुस्तान में एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान और शाहरूख खान के बाद अब अमिताभ की जोड़ी आमिर खान के साथ भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का अंदाज इस बात से ही लगाया जा सकता है कि फिल्म यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जाएगी। इसका निर्देशन धूम 3 के निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य करेंगे।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक सोमवार और मंगलवार को होनी है। यह नवगठित मौद्रिक नीति समिति के साथ-साथ नए गवर्नर उर्जित पटेल की पहली बैठक होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी पहली समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद नहीं है, क्योंकि समिति को मुद्रास्फीति पर अधिक आंकड़े मिलने का इंतजार है।   भारतीय रेटिंग एजेंसी, क्रिसिल ने हाल के एक शोध पत्र में कहा है, ‘‘हो सकता है कि चाकू चलाने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक कुछ और समय इंतजार करे, क्योंकि महंगाई के जो रुझान हैं, वे तेज हो सकते हैं।’’   उसने कहा है कि महंगाई बढऩे का खतरा मुद्रास्फीति की अधिक दर की वजह से है, जिसमें लगातार 14 माह के दौरान दोहरे अंकों में वृद्धि देखी गई है। सेवाएं महंगी हुई हैं, खासकर ग्रामीण इलाकों में, जिसकी वजह से मूलभूत महंगाई अधिक है और तेल के मूल्य में भी आश्चर्यजनक ढंग से वृद्धि हुई है।    अमेरिकी एजेंसी फिच ग्रुप की कंपनी, इंडिया रेटिंग ने कहा है कि अगस्त में खुदरा महंगाई में तेजी से कमी आई है, जिसके कारण अगली तिमाही में खुद दर कटौती की स्थिति बनी है। इसके साथ ही अगले वर्ष मार्च तक खुदरा महंगाई दर को घटाकर पांच प्रतिशत पर लाने के लक्ष्य को हालिस करने लायक बना दिया है।   इंडिया रेटिंग ने कहा है कि थोक खाद्यान्न की महंगाई दर वर्ष 1996 से 2005 तक 5.3 प्रतिशत रही, लेकिन वर्ष 2006 से 2016 के बीच बढक़र यह 9.2 प्रतिशत हो गई।   एजेंसी ने कहा है कि स्पष्ट तौर पर महंगाई के मोर्चे पर खासकर खाद्य पदार्थों की महंगाई को लेकर संघर्ष की स्थिति है।    सितंबर के सरकारी आंकड़े से पता चलता है कि भारत का थोक मूल्य आधारिक वार्षिक महंगाई दर दो वर्षों में सर्वाधिक अगस्त में रही, जो उसके पिछले माह 3.55 प्रतिशत से बढक़र 3.74 प्रतिशत पर पहुंच गई।    लगातार 17 माह तक कम रहने के बाद पहली बार अप्रैल में थोक मूल्यों में चालू वित्त वर्ष में अगस्त तक 4.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो इसी अवधि में वर्ष 2015 में 0.23 प्रतिशत थी।   जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमूरा ने दिसंबर में रेपो रेट या आरबीआई के अल्पकालिक ऋण में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद जताई है।    छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के तीन सदस्यों को सरकार ने मनोनीत किया है। यदि उनका फैसला विभाजित होता है तो गवर्नर अपने वीटो का इस्तेमाल कर सकते हैं।     एमपीसी की सोमवार और मंगलवार को समीक्षा बैठक होनी है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । भारत के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को यहां ईडन गार्डंस स्टेडियम में दूसरी पारी के तीसरे ओवर में न्यूजीलैंड के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की एक गेंद को खेलने के दौरान हाथ के अंगूठे पर चोट लगने के बाद एक्सरे के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बोल्ट की गेंद पर पगबाधा आउट होने वाले धवन ने भारतीय पारी में 17 रनों का योगदान दिया। ड्रेसिंग रूम में वापसी करने पर भारतीय क्रिकेट टीम के चिकित्सक ने धवन को दर्द की शिकायत होने पर चोट की जांच कराने की सलाह दी। एक सूत्र का कहना है कि धवन अस्पताल में मुश्किल से केवल पांच मिनट तक रहे। अभी उनके अंगूठे की एक्सरे रिपोर्ट आनी बाकी है। उनके मैदान पर वापसी करने की संभावना पर संदेह जताया जा रहा है। अंगूठे पर चोट लगने से पहले धवन को उनके कंधे पर भी गेंद लगी थी। इस गेंद को बोल्ट ने ही डाला था। ऐसा माना जा रहा है कि वे तीन सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। फॉर्म में नहीं होने से धवन को इस टेस्ट में भी खिलाना मुश्किल था, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने गौतम गंभीर के बजाय उन पर ही भरोसा जताया। गंभीर को लोकेश राहुल के चोटिल होने से बुलाया गया था।   विराट कोहली-अनुराग ठाकुर ने लगाई झाड़ू भारत और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारतीय खिलाडिय़ों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत श्रमदान किया। खिलाडिय़ों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के साथ मिलकर झाड़ू लगाई। गांधी जयंती और स्वच्छ भारत अभियान की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर कोहली और ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत’ के सपने को पूरा करने में अपना सहयोग दिया। दोनों ने ईडन गार्डन मैदान की दर्शक दीर्घा में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।         साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । मतभेद के बाद अब अखिलेश आज से अपने पिता मुलायम सिंह से अलग रहेंगे। ज्ञातव्य है कि अभी तक अखिलेश और मुलायम साथ में लखनऊ के पांच विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले पर रहते थे। वैसे तो मुख्यमंत्री को सरकारी बंगला मिलता है लेकिन अखिलेश ने सरकारी बंगला नहीं लिया था, वे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। सरकारी बंगले को अखिलेश सिर्फ सरकारी काम काज निपटाने के लिए ही काम में लेते हैं। गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने पिछले दिनों अखिलेश को सपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इसके बाद से पिता-पुत्र के बीच बातचीत बंद हो गई थी और परिवार में कलह बढ गई थी। हांलांकि बाद में मुलायम सिंह ने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी लेकिन ऐसा लग रहा है कि पिता-पुत्र की राहें अब अलग हो गई है। अब अखिलेश ने अपने सरकारी बंगले चार विक्रमादित्य मार्ग वाला घर को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अखिलेश ने जल्द से जल्द चार विक्रमादित्य मार्ग वाला बंगला रेडी करने का आदेश दे दिया। इसी नवरात्रे में अखिलेश अपने नए बंगले में परिवार संग चले जाएंगे।          साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti