मथुरा। केडी मेडिकल कालेज की इंट्रोडेक्शन पार्टी में माहौल खुशनुमा रहा। सीनियर्स मेडिकल छात्रा दिव्या चड्ढा और दिव्यांश सिंह ने जहां कालेज के माहौल पर अपने विचार व्यक्त किए वहीं अभिभावक राजीव रस्तोगी ने कहा कि उन्होंने के.डी. मेडिकल कालेज के बारे में जो खूबियां सुनी थीं, वह अक्षरशः सत्य हैं। छात्र प्रशांत गौतम ने भी संस्थान, डाक्टर्स और प्रोफेसर्स की मुक्तकंठ से सराहना की। डा. शालिनी गांधी ने आभार माना। आरके एजूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने कहा कि केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर एक संस्थान से कहीं अधिक एक परिवार है, जहां सभी बच्चों को अपने सीनियर्स का सम्मान करते हुए हिलमिल कर उच्च तालीम हासिल कर अपने सपनों को साकार करना है। केडी मेडिकल कालेज-हास्पिटल और रिसर्च सेण्टर की डीन डा. मजुला बाई केए. ने सिर्फ केडी मेडिकल कालेज ही नहीं आर.के. एजूकेशन हब के सभी शिक्षण संस्थानों की उपलब्धियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि यहां उन्हें बिल्कुल पारिवारिक माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
Read More




