मथुरा । राया थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई मिनी बस व ट्रक की टक्कर से बस ड्राइवर की मौत हो गई जबकि क्लीनर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की भाग्य नगर काॅलोनी निवासी महेशचन्द्र बैरागी 42 पुत्र मांगीलाल टूरिस्ट बस का ड्राइवर था। शनिवार रात्रि वह अपने एक साथी क्लीनर के साथ अपनी मिनी बस डीएल आईवीपी 2233 को लेकर आगरा टूरिस्ट सवारियों को लेने जा रहा था। जैसे ही वह राया क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 108/109 के पहुंचा तो वहां गिट्टी भरे ट्रक में बस ड्राइवर की लापरवाही से घुस गई। सूचना पर यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मचारी व राया पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल ड्राइवर महेश व उसके साथी क्लीनर को बाहर निकाला। महेश हालात कापफी गंभीर थी। दोनों पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार तडके महेश ने उपचार के दौरान दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Read More




