मथुरा

मथुरा । लाला नवल किशोर चैकी क्षेत्र अंतर्गत जनरल गंज चैराहा के पास शुक्रवार पूर्वान्ह श्रृद्धालुओं से भरे टैम्पों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में टैम्पो पलट गया और उसमें बैठी सवारियां घायल हो गईं। घायल हुए लोगों में नगोई जिला विलासपुर छत्तीसगढ निवासी लाखन लाल (66) पुत्र मोतीलाल व उनकी पत्नी विमला (60) एवं बद्री प्रसाद (66) पुत्र विधवा हैं। यह तीनों टैम्पो में सवार होकर बंगाली घाट से गोकुल दर्शनों को जा रहे थे कि जनरल गंज चैराहा पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने टैम्पो में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More

मथुरा । कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के मथुरा आगमन को लेकर पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था मे जुट गया है। शुक्रवार को एसएसपी बबलू कुमार ने एसपीजी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचा। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार की रात को राहुल गांधी मथुरा रिफाइनरी के अतिथि गृह मे रुकेगें। वहीं कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

Read More

मथुरा । भारतीय गौ क्रंाति मंच व राज परिवार सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने हेतु देश के 676 जिलोंको निकली गौ प्रतिष्ठा भारत यात्रा के 112वें धर्मनगरी मथुरा के पड़ाव पर कल्याणं करोति स्थित सभागार में दिव्य गौ कथा का आयोजन हुआ। दिव्य गौ कथा का शुभारंभ प्रभुदत्त बह्मचारी आश्रम वृंदावन के भागवत प्रवक्ता गौपाल भैया, आचार्य विनय त्रिपाठी, सरदार गुरूचरण सिंह, सुभाष चन्द्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर कथा व्यास गोपाल मणि महाराज ने कहा की 80 करोड़ हिन्दुओं की धार्मिक आस्था का प्रतीक है। गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। यहां गोबर को लक्ष्मी माता के वास के रूप में वहीं गौ मूत्र को गंगा की तरह पवित्र समझा जाता है। गाय के दूध व उससे बनने वाली सामग्रियों से विभिन्न बिमारियों जैसे की कैंसर टीबी व अन्य भंयकर बीमारी का इलाज हो जाता है। वेद शास्त्रों में गौ को मॉ का सम्मान दिया गया है वहीं सरकार गाय को पशु मनाती है। हमारी भारत सरकार से मांग है की गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश नौटियाल, अध्यक्ष गौ क्रंाति मंच लखनऊ, हिमंाशु भाटिया सचिव राज परिवार सेवा संस्थान, सुभाष चन्द गुप्ता, गुरूचरण सिंह, आचार्य राधाचरण शर्मा, आचार्य विनय त्रिपाठी, गौपाल भैयाजी, निरूपम भार्गव संयुक्त सचिव, अनिल अग्रवाल, शशि भाटिया, राज भाटिया आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत  इसी संदर्भ में आज भारतीय गौ क्रंाति मंच के तत्वाधान एक प्रतिनिध मण्डल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रषित ज्ञापन जिलाधिकारी नितिन बंसल को सौंपा गया। 

Read More

मथुरा । कल से शुरू हो रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव में अगले सात दिनों तक सतरंगी छटा बिखरेगी। अग्रबंधुओं ने महोत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला प्रांगण में आयोजित पत्रकार वार्ता में दिनेश चन्द्र, नीरज अग्रवाल व गिरधारीलाल सर्राफ ने बताया कि शोभायात्रा स्वागत के लिए कलश यात्रा निकलेंगी, जिसमें अग्रसमाज की महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण करेंगी। अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्याम सुंदर बंसल ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ अग्र पताका फहराने के साथ होगा। समाज की खुशहाली के लिए वैदिक रीति से हवन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सैकडों बच्चे सहभागिता करेंगे। महोत्सव के मुख्य अतिथि प्रमुख उद्योगपति देवीदास गर्ग कसेरे, वाणिज्य कर सलाहकार उप्र रामकिशोर अग्रवाल, विशेष अतिथि डीएम नितिन बंसल, पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, सपा मथुरा-वृंदावन विस प्रत्याशी डा.अशोक अग्रवाल, भाजपा नेता रविकांत गर्ग, श्रीग्रुप के सुदीप अग्रवाल, कन्हैयालाल बजाज, धनेश मित्तल, बांकेलाल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल आदि होंगे। वार्ता में प्रदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, रवि प्रकाश, विनोद कुमार, अतुल अग्रवाल, आशीष गर्ग, सुभाष चन्द्र, दीनदयाल अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, आशीष चैधरी, अनुज गोयल, चै. धर्मेन्द्र, पुनीत अग्रवाल, तुषार आदि मौजूद रहे। 

Read More

मथुरा । रिफाइनरी पुलिस ने गश्त के दौरान तीन शराब तस्करों को अवैध शराब सहित पकडा है। उपनिरीक्षक रामनरेश यादव ने गत रात्रि भैंसा गांव जाने वाली रोड से योगेश पुत्र राम गोपाल, ओमवीर पुत्र बिहारी लाल व कुंवर पाल पुत्र हुकूम सिंह निवासीगण भैंसा थाना रिफाइनरी को पकडा। इन तीनों युवकों के पास से 60 क्वार्टर देशी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई।   

Read More

मथुरा । रिफाइनरी प्रोजेक्ट के वॉच टावर से तांबा का तार चोरी कर भाग रहे चोर को सीआईएसएफ  कर्मियों ने पकड लिया। बताया जाता है कि चोर ने सेंधमारी की घटना गत दिवस अंजाम दी। वह वॉच टावर के पास पहुंचा था, जहां से तांबे के तार चोरी कर भाग रहा था। इस बीच सीआईएसएफ  कर्मियों ने उसे रंगे हाथ पकडा। चोर का नाम राजकुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी मेहरकी थाना रिफाइनरी है। इस संबंध में सीआईएसएफ के निरीक्षक रमाकांत ने आरोपी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

Read More



Mediabharti