मथुरा

इस वर्ष अमिताभ बच्चन के साथ ‘तीन’ में नजर आई अभिनेत्री विद्या बालन अभिनीत फिल्म ‘बेगम जान’ छह जनवरी, 2017 को रिलीज होगी। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि देश के विभाजन के दौरान वेश्यालय में विस्थापित महिलाओं को किस प्रकार की स्थितियों का सामना करना पड़ा था। ‘प्ले एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजित मुखर्जी ने किया है। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। विद्या को इस फिल्म में वेश्यालय की प्रमुख ‘बेगम जान’ के किरदार में देखा जाएगा। इसमें उनके अलावा नसीरुद्दीन शाह, रजत कपूर, गौहर खान, पल्लवी शारदा, इला अरुण, आशीष विद्यार्थी और चंकी पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘प्ले एंटरटेनमेंट’ ने इससे पहले ‘जय गंगाजल’ को प्रोड्यूस किया था, जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को पुलिस अधिकारी के किरदार में देखा गया था।                  साभार-khaskhabar.com  

Read More

कोलकाता । भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। बारिश के कारण चायकाल घोषित कर दिया गया है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 24.4 ओवर में 85/4 रन बना लिए। कप्तान रॉस टेलर (30) क्रीज पर हैं। मार्टिन गुप्टिल (13), टॉम लैथम (1), हेनरी निकोलस (1) व ल्यूक रोंची (35) आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने दो और मोहम्मद शमी व रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया। इससे पहले भारत की पहली पारी 104.5 ओवर में 316 रन पर सिमट गई। विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने नाबाद 54 रन बनाए। आज आउट होने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाजों में रवींद्र जडेजा (14), भुवनेश्वर कुमार (5) व मोहम्मद शमी (14) हैं। मैट हेनरी ने तीन, नील वेगनर, जीतन पटेल व ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 और मिशेल सेंटनेर ने 1 विकेट लिया है। भारत ने सुबह अपनी पारी 239/7 रन से आगे बढ़ाई। भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा (87) व अजिंक्य रहाणे  (77) ने अर्धशतक जमाए।                      साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुरदासपुर । पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब के सरहदी छह जिलों से लोगों का पलायन जारी है। सरकार के गांवों को खाली कराने के आदेश के बाद से ही इन करीब एक हजार से ज्यादा गांव वीरान हो चुके है। जानकार बताते है कि करीब 45 वर्षों बाद ऐसा हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों से घर खाली कराएं जा रहें है। ऐसा ही 1965 और 1971 की जंग में पंजाब के पाक सीमा से सटे इलाकों में हुए नुकसान को देखते हुए किया गया है। अमृतसर सहित कई क्षेत्रों में तो हालात यह है कि गांववालों ने सेना के साथ बंकर में रात गुजारी।  युद्ध के हालात, बॉर्डर पर ब्लैकआउट हालात भारतीय ईलाके में ही नहीं अपितु पाकिस्तान के सरहदी क्षेत्रों में भी तनावूपर्ण बताए जा रहें है। बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से ब्लैकआउट है वह कई गांवों में बिजली नहीं जल रहीं है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने भी अपने सैनिकों की छुट््िरटयां कैंसिल कर दी है और पांच बटालियन एलओसी की ओर भेजी है।  पहुंच रहीं है टीमें तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारण, पठानकोट व गुरदासपुर में बनाए गए शरणार्थी शिविरों को देखने के लिए सीनियर अफसरों की टीमें पहुंच रही है। आदेश के बाद बॉर्डर से लगते करीब 267 स्कूलों को भी पूर्णतया बंद कर दिया गया है।                         साभार-khaskhabar.com  

Read More

पेइचिंग । चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी का पानी रोक दिया है, वह यहां एक हाईड्रो प्रॉजेक्ट लगा रहा है। भारत के लिए यह बेहद चिंता की बात है क्योंकि चीन के इस कदम से भारत समेत कई देशों में ब्रह्मपुत्र के पानी के बहाव पर असर पड़ सकता है। चीन ने यह काम ऐसे वक्त में किया है जब उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से सिंधु जल समझौते के तहत होने वाली बैठक रद्द कर दी थी। साथ ही इस समझौते की समीक्षा करने का भी फैसला किया था। भारत ने ये फैसला पाक पर दबाव बनाने के लिए किया था। ऐसे में चीन का ताजा रुख इस आशंका को बढ़ावा देता है कि कहीं वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर जवाबी दबाव तो नहीं बना रहा। जानकारी के मुताबिक तिब्बत में यारलुंग जेंगबो नाम से जाने जाने वाली ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी पर चीन ने यह प्रॉजेक्ट लगाया है। चीन ने इस पर करीब 750 मिलियन यूएस डॉलर का निवेश किया है। यह जानकारी चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने प्रॉजेक्ट एडिमिनिस्ट्रेशन ब्यूरो के प्रमुख के हवाले से दी है। यह प्रॉजेक्ट तिब्बत के जाइगस में है। यह जगह सिक्किम के नजदीक पड़ता है। जाइगस से ही ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश में बहते हुए दाखिल होती है। वहीं चीन ने इसे अपना सबसे महंगा प्रॉजेक्ट बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्रॉजेक्ट साल 2014 में शुरू हुआ था और इसके 2019 में पूरा होने की उम्मीद है।                           साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन संख्या 62 पर शुक्रवार सुबह नोयडा से आगरा की तरफ जा रही ऑल्टो कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।  मिली जानकारी के मुताबिक थाना नौहझील क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 62 पर शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे नोयडा से आगरा की तरफ जा रही ऑल्टो कार यूपी85 एबी 2099 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से चलाते हुए कार का संतुलन खो जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गयी। कार में सवार अशोक कुमार निवासी फिरोजाबाद व उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची यमुना एक्सप्रेस-वे की टीम व सुरीर पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल तीनों को नोयडा स्थित निजी अस्पताल में भेजा, जहां डाक्टरों ने 50 वर्षीय अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया।  

Read More

मथुरा । करीब बीस दिन से अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहा धरना प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारियों की प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा से मिले और मंत्री द्वारा उनकी मांगो को पूरी करने का आश्वासन देने के बाद धरना प्रदर्शन प्रदेश के साथ-साथ मथुरा में भी स्थगित कर दिया गया। बताया गया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनकी मांगों को लेकर गंभीर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल को गांधी जयंती के दिन वार्ता के लिए बुलाया है, जिसमें मांगों की प्रतिपूर्ति के संबंध में निर्णय लिया जायेगा। यह जानकारी मिलने के बाद मथुरा में यह धरना आगामी निर्णय तक स्थगित कर दिया गया है। 

Read More



Mediabharti