मथुरा

जगह-जगह आतिशबाजी व मिठाई बांट फूंका पाकिस्तान का पुतला मथुरा : भारतीय फौज ने एलओसी के पार पीओके में पाकिस्तान की ओर से आए आतंकियों पर जबरदस्त हमला बोला। जिनमें आतंकवादियों को भारी नुकसान पहुंचा है और कई आतंकवादी मारे गए हैं। सेना द्वारा आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए की गई इस कार्रवाई से कृष्ण की नगरी में खुशी की लहर दौड गई।  ब्रजवासियों ने सेना को इस कार्य के लिए सराहा। शहर व देहातों में खुशी का यह आलम था कि लोगों ने जगह-जगह आतिशबाजी फोड मिठाईयां बांटी और पाकिस्तान का पुतला भी फूंका।  सेना के मुताबिक आतंकियों के 3-4 लॉन्चपैड पर सेना ने हमला बोला जिसमें आतंकियों को तगड़ा नुकसान पहुंचा। इसे बुधवार रात्रि को अंजाम दिया गया। यहां आतंकियों से बरामद हथियारों पर पाकिस्तान के निशान मिले। गुरूवार सुबह जब कृष्ण की नगरी में लोग सो कर उठे तो उन्हें सेना द्वारा पाक सीमा के अंदर घुसकर आतंकियों को मारने की जानकारी मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड गई और घरों से बाहर निकल आये। हर जगह हर समुदाय के लोग सेना के जवानों की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। उनका कहना था कि देर से ही सही लेकिन सेना द्वारा उरी हमले का पाक से बदला ले लिया गया है। इस संबंध में बार के पूर्व सचिव भानुप्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि सेना द्वारा किया गया हमला पाक के ऊपर करारा तमाचा है। इससे दुनिया में हमारी सेना व देश का अच्छा संदेश जायेगा। हाजी अंसार, मकसूद भाई, सभासद इकबाल कुरैशी, जमील कुरैशी समते हर मुस्लिम भाई ने सेना की इस कार्यवाही को सराहते हुए कहा कि हम सब सेना के साथ हैं। पाकिस्तान के मंसूबे कभी पूरे नहीं होने दिये जायेंगे। कश्मीर हमारा था, हमारा रहेगा। प्रगतिशील जाट महासंघ के जिलाध्यक्ष डा०कपिल प्रताप सिंह, माध्यमिक संघ के पूर्व अध्यक्ष डा०महीपाल ङ्क्षसह, रालोद के युवा नेता रवि पचेहरा बाबा ने कहा कि यह कार्यवाही काफी पहले हो जानी थी लेकिन सेना द्वारा की गई यह कार्यवाही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सारे कूटनीतिक रिश्ते खत्म कर देने चाहिए। अब भी अगर पाक नहीं माने तो इससे भी बडी कार्यवाही की जानी चाहिए। 

Read More

मथुरा : जिलाधिकारी नितिन बंसल ने कहा है कि श्रमिक कल्याण बोर्ड का खजाना भरा हुआ है। शासन-प्रशासन श्रमिकों के कल्याण के लिए दृढ संकल्पित है। जितने भी श्रमिक पंजीकरण कराने आगे आएंगे उतनों को त्वरित गति से सरकारी लाभ दिया जाएगा। सरकार जन्म से मृत्यु तक लाभ दे रही है। श्रमिक पंजीकरण कराएं। वह श्रम विभाग द्वारा आयोजित साइकिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। श्रम विभाग ने बीएसए डिग्री कालेज में साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया। इसमें सीडीओ मनीष वर्मा ने कहा श्रम विभाग ने कर के रूप में आठ करोड़ रुपये वसूल किया है। जितने आवेदन आते हैं उतने हर महीने निस्तारित किए जाते हैं, लेकिन श्रमिक पंजीकरण कराने के लिए कम ही आते हैं। उन्होंने भवन निर्माण श्रमिकों से श्रम विभाग में पंजीकरण कराने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव ने श्रमिकों से पूछा कि किसी से सुविधा शुक्ल तो नहीं लिया जाता। इसके उत्तर में हर ओर से नहीं-नहीं सुनाई देने पर सभी ने खुशी जताई। सपा नगराध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिस श्रमिक के पास पंजीकरण के लिए 100 रुपये भी नहीं हों वह मेरे पाए आएं उनकी फीस मैं जमा कराऊंगा। उत्तर भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिकों के इस समारोह में 200 पात्रों को डीएम, सीडीओ, सपा जिलाध्यक्ष तुलसी राम शर्मा, सहायक श्रमायुक्त एके सिंह आदि ने अतिथियों संग समाजवादी पार्टी के रंग में रंगी साइकिलें दीं। समारोह का संचालन श्रम प्रतर्वन अधिकारी एके सिंह ने तथा आभार व्यक्त एएलसी एके सिंह ने किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी शर्मा व आरके बाजपेयी, गिर्राज, विवेक शर्मा, गुरजीर्त ंसह, शिवकुमार, सतेंद्र, अशोक कुमार ने योगदान दिया। बीओसी प्रभारी डीएस दीक्षित ने बताया कि स्वीकृत 826 साइकिलें पात्र श्रमिक सहायक श्रमायुक्त कार्यालय से कार्य दिवस में टोकन लेकर प्राप्त कर लें।

Read More

-मंगलवार रात्रि दो मुस्लिम युवकों ने दिया था दुराचार की घटना को अंजाम मथुरा : मगोर्रा कस्बा में नाबालिग के साथ मुस्लिम युवक द्वारा किये गए बलात्कार के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। गुरूवार को कस्बे में हुई पंचायत में सभी ने एक स्वर से कुरैशी समाज का बहिष्कार करते हुए इस घृणित कार्य की निंदा की और सात दिन के अंदर दूसरे आरोपी को भी पकडने का अल्टीमेटम पुलिस को दिया। अन्यथा की स्थिति में प्रदर्शन, थाने का घेराव किया जायेगा और इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बताते चलें कि मंगलवार रात्रि मगोर्रा कस्बे में दो मुस्लिम युवकों द्वारा दूसरे समुदाय की एक लडकी के घर में घुसकर बलात्कार घटना से कस्बे का माहौल गरमा गया। लोगों ने एक युवक को यूनिस को पकड लिया था और बंधक बनाकर उसकी मजामत की गई। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद युवक को उनसे छुडाया गया। जबकि दूसरा युवक अनीश भागने में सफल रहा। बुधवार को ग्रामीणों द्वारा कस्बे में महापंचायत के ऐलान के बाद स्थिति और गरमा गई। पुलिस द्वारा महापंचायत को टालने की कोशिशें भी नाकामयाब हुईं। गुरूवार को सुबह से ही आसपास क्षेत्रों से पंचायत के लिए ग्रामीणों का आना शुरू हो गया। मामले की नजाकत को समझते हुए खुद जिलाधिकारी नितिन बंसल व एसएसपी बबलू कुमार मौके पर पहुंच गये। जनपद के साथ-साथ आगरा फिरोजाबाद से भी अतरिक्त फोर्स व पीएसी भी तैनात कर दी गई। जिला प्रशासन हर स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए था। दोपहर दो बजे जनता इंटर कॉलेज में पंचायत शुरू हुई, जिसमें दीपक चौधरी, रणवीर सिंह पाण्डव, चेतन मलिक, चन्द्रपाल प्रधान, पीतम प्रधान, पुष्पेन्द्र सिंह सहित सैकडों लोग मौजूद थे। यहां सभी ने एक स्वर में इस घृणित कार्य की निंदा करते हुए कहा कि यह असहनीय है और ऐसे कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। उन्होंने कुरैशी समाज का बहिष्कार करते हुए कहा कि कोई भी इनसे किसी तरह का रिश्ता नहीं रखेगा। उन्होंने दूसरे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को सात दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर समय सीमा के अंदर युवक पकडा नहीं गया तो थाने का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जायेगा और इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने आश्वस्त किया कि हम सात दिन से पहले ही आरोपी को पकड लेंगे। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति है। एतियात के तौर पर पुलिस बल व पीएसी को तैनात किया गया है।

Read More

मथुरा : राया कस्बा की कॉलोनी पाठक नगर में एक माह पहले एक मकान में घुसे बाबरिया गिरोह के एक दर्जन बदमाशों ने एक किशोरी की हत्या कर दी थी और यहां से लाखों की नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे। डकैतों के हमले में मकान स्वामी, उनका पुत्र व दो किराएदार दंपत्ति बुरी तरह घायल हो गये थे। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें बदमाशों को पकडने के लिए लगाई गईं लेकिन मथुरा पुलिस को तो काई सफलता हांसिल नहीं हुई लेकिन बुधवार को पलवल पुलिस ने आधा दर्जन बदमाशों को पकडा, जिन्होंने मथुरा की डकैती का इकबाल किया। इंस्पेक्टर राया व स्वाट टीम प्रभारी ने वहां जाकर बदमाशों से पूछताछ की। अब उन्हें रिमांड पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।  बताते चलें कि विगत २७/२८ अगस्त की रात्रि कस्बा राया की पाठक नगर कॉलोनी निवासी रामदेव शर्मा पुत्र चंदन शर्मा के मकान में घुसे एक दर्जन बदमाशों ने कमरों में सो रहे रामदेव शर्मा, उनकी पत्नी योगेश्वरी देवी, पुत्र गोपाल, पुत्री कुसुमलता को लाठी-डंडों से मारना-पीटना शुरू कर दिया था। बदमाशों की मारपीट से 14 वर्षीया रामदेव की पुत्री कुसुमलता की मौत हो गई थी और घायल रामदेव शर्मा, उनकी पत्नी योगेश्वरी देवी, पुत्र गोपाल, योगेश (33) पुत्र ओमप्रकाश, पिंकी (32) पत्नी योगेश, रंजित की पत्नी प्रीति (25) घायल हो गये थे। बदमाशों को पकडने के लिए एसएसपी द्वारा कई टीमों का गठन किया गया लेकिन एक माह तक पुलिस इनके सुराग तो लगा पाई लेकिन गिरफ्तार करने में नाकामयाब रही। बुधवार को हरियाणा राज्य के जनपद पलवल की क्राइम ब्रांच के सीआईए टीम ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने मथुरा की डकैती का इकबाल किया। पलवल पुलिस द्वारा मथुरा पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद राया इंस्पेक्टर विजय सिंह व स्वाट टीम प्रभारी हर्षवर्धन पलवल पहुंचे। उन्होंने इन बदमाशों से पूछताछ की तो चार बदमाशों ने राया की घटना को करना बताया। इन बदमाशों ने अपने नाम अफरसर, हारून, कलीम, असगर निवासीगण मेवात हरियाणा बताया। इंस्पेक्टर राया विजय सिंह ने बताया कि ये छमार जाति के मुस्लिम हैं और यह बाबरिया गैंग् की तरह ही वारदात को अंजाम देते हैं। इन चारों ने ही अपने अन्य साथियों के साथ घटना केा अंजाम दिया था। इनके मथुरा के सूत्र की तलाश की जा रही है। इन्हें रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

Read More

मथुरा : थाना गोवर्धन क्षेत्र अंतर्गत कस्बा अडींग में एक नाबालिग लडकी के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना अंतर्गत कस्बा अडींग निवासी बोतल उर्फ बनी सिंह पुत्र लक्ष्मण २६ सितम्बर को अपने पास ही बने एक मकान में नाबालिग लडकी को अकेली देख घर में घुस गया और उसके साथ बलात्कार कर फरार हो गया। लडकी के परिजन जब घर आये तो उसने रो-रोकर घर वालों को सारी घटना बताई तो परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने पीडि़त लडकी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करते हुए उसे पकडकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Read More

मथुरा : ६२वीं उप्र सिनिकट पुरूष फ्री स्टाइल एवं ग्रीकोरोमन, १९वीं महिलाओं की फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप एवं उप्र केसरी कुश्ती प्रतियोगिता १३ से १६ अक्टूबर तक स्पोर्ट स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित की जायेगी। जनपद में उक्त कुश्तियां मथुरा जिला कुश्ती एसोसिएशन के तत्वावधान में ७ अक्टूबर को गणेशरा स्थित स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित होंगी। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह पहलवान, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा व सचिव जनार्दन पहलवान ने बताया कि ७ अक्टूबर को मथुरा के गणेशरा स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहलवानों को आधार कार्ड/वोटर कार्ड/पासपोर्ट व चार फोटो लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शारीरिक वजन ७ अक्टूबर को दोपहर १२ बजे से २ बजे तक होगा। जिला केसरी में भाग लेने वाले पहलवानों का वजन ८४ किग्रा से ऊपर होना अनिवार्य है।

Read More



Mediabharti