मथुरा

पटना । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की जेल से रिहाई के बाद बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के लिए मुशिकलें बढ़ती जा रही हैं। पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद कैफ की एक तस्वीर मंगलवार को शहाबुद्दीन के साथ वायरल हुई थी और अब बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप के साथ उसकी तस्वीर वायरल हो गई है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टियों को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। बीजेपी ने पत्रकार हत्याकांड के आरोपियों की तस्वीर मंत्री और शहाबुद्दीन के साथ वायरल होने पर सरकार और लालू के बेटे पर निशाना साधा है।   नीतीश के सुशासन की खुल गई पोल :BJP भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चैरसिया ने कहा कि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद नीतीश के कथित सुशासन की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के सामने पुलिस प्रशासन बौना साबित हो रहा है।  गिरिराज ने अलग ही अंदाज में कसा तंज  केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने अपने अंदाज में कहा, रोपे फूल बबूल का तो आम कहां से होय। 11 साल बाद जेल से रिहा हुआ शहाबुद्दीन कोई सूफी संत तो है नहीं। अपराधी है तो उसके साथ अपराधी ही होगा।  तेजप्रताप ने दी सफाई वहीं, शहाबुद्दीन के शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी के साथ अपनी फोटो पर लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने सफाई दी है कि उनके साथ हजारों लोग तस्वीर खिंचवाते हैं और वे सभी को नहीं जानते।   शहाबुद्धीन के साथी भी शूटर की फोटो हुई थी वायरल  मंत्री तेज प्रताप के साथ मोम्मद कैफ की जो तस्वीर वायरल हुई है, उसमें उसे मंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित करते देखा जा रहा है। हालांकि, यह तस्वीर कब की है, इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को भागलपुर जेल से शहाबुद्दीन की रिहाई के समय जब पूर्व सांसद पत्रकारों से बात कर रहे थे तब फोटोग्राफ और वीडियो फुटेज में उनके पीछे कथित शार्पशूटर कैफ को देखा गया।   बिहार पुलिस कर रही है मामले की जांच इधर, सीवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि पुलिस प्रशासन मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जावेद की उन तस्वीरों की जांच कर रही है, जो भागलपुर से सीवान आ रहे शहाबुद्दीन के काफिले के दौरान ली गई और अखबारों व वीडियो फुटेज में दिखी। उन्होंने कहा कि पत्रकार हत्या मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि शहाबुद्दीन के करीबी माने जाने वाले लड्डन मियां को पत्रकार हत्याकांड के सिलसिले में 20 मई को सीवान के एक बाजार से गिरफ्तार किया गया था। वहीं, हत्या के मामले में पुलिस को कैफ की तलाश है।                             साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। थाना रिफाइनरी अन्तर्गत अंगनपुरा के जंगलों से आज संदिग्ध अवस्था में एक महिला को क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। देखने से यह महिला विक्षिप्त प्रतीत हो रही थी। बाद में पता चला कि यह दाऊजी के गांव छोली निवासी बीरी सिंह मास्टर के पुत्र लाखन सिंह की पत्नी गीता है। इसके परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी उन लोगों ने बताया कि इसका आगरा में इलाज चल रहा है।  मानसिक रूप से यह ठीक नहीं है। गांव के लोगों ने उसे कपड़े पहनने को दिये। रिफाइनरी थाना प्रभारी अरविन्द पाठक और पुलिस मौके पर पहंुच गयी और परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया।

Read More

मथुरा। आशा कार्यकत्री वेलफेयर एसोसियेशन के आहवान पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना व प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्र्रियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उनकी कहना था कि प्रोत्साहन राशि के बजाय उन्हें वेतन दिया जाये। भविष्य सुरक्षा के मददेनजर आशा वर्कस की पेंशन स्वास्थ जीवन बीमा कबर के सेवा लाभ दिए जाये। आशाओं के लिये अलग-अलग कमरें बनाये जाये जिनमें उनके बैठने-उठने की व्यवस्था कि जाये तथा उनका मानदेह वेतन प्रतिमाह 8 हजार रूपये किया जाये। आशाओं को ठा. बच्चू सिंह, नंदकिशोर, सुरेन्द्र यादव, लोक निर्माण विभाग के ओमप्रकाश पाल, ने अपना समर्थन दिया। आशा कार्यकत्र्रियों का कहना था कि यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन चलेगा। 

Read More

सीसी टीवी कैमरे चालू रखने के दिए बैंक प्रबंधकों को निर्देश  मथुरा। जनपद के बैंकों की सुरक्षा हेतु तथा लूट की बढ़ती घटनाओं को लेकर आज एसएसपी ने शहर के सभी बैंकों का सघन निरीक्षण कर बैंक प्रबंधकों को सीसी टीवी कैमरे चालू रखने तथा ज्यादा देर तक खड़े वाहनों के बारे में पुलिस को जानकारी देने के निर्देश दिए।  प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने शहर के सभी बैंको का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैंक मैनेजरो को बैंको के सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, बैंको में ग्राहको द्वारा फोन प्रयोग न करने, सशस्त्र गार्ड रखने के लिए सख्त हिदायत देते हुए निर्देश दिये गये तथा बैंको के आस पास वाहन ज्यादा देर वाहन न खड़े करने के निर्देश दिये गये तथा पुलिस को बैंको के पास ज्यादा गस्त करने के लिए आदेशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार द्वारा निरीक्षण के दौरान बैंको के पास लगी दुकानों, ठेलियो, को हटवाया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग की गई। एसएसपी द्वारा सभी थानाध्यक्षो को समय समय पर बैंको की चैंकिग हेतु आदेश दिए हैं। आज एसएसपी बबलू कुमार ने शहर के स्टेट बैंक मुख्य शाखा, पीएनबी बैंक बागबहादुर रोड़, इलाहाबाद बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस बैंक एवं नगर की अन्य बैंक शाखाओं का सघन निरीक्षण किया।

Read More

मथुरा। थाना व कस्बा कोसीकलां के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पर जाम खुलवाने के दौरान हमला करने वाला रहीश उर्फ डिस्को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे कोसी क्षेत्र में सनसनी है। बताया गया कि कस्बा कोसी में लगे जाम को खुलवाते समय घंटाघर क्षेत्र में उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार लगे हुये थे। तभी शातिर अपराधी रहीश ने उनके सिर पर ईट मारी जिससे कस्बा चैकी इन्चार्ज बुरी तरह घायल हो गये। उनको उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैसे ही इस घटना का पता पुलिस को चला तो मौके पर थाने की फोर्स पहंुच गयी। कस्बे में सनसनी फैल गयी। सीओ छाता पीयूष सिंह और इंस्पेक्टर कोसीकला मय फोर्स के वहां पहंुच गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि रहीश उर्फ डिस्को पूर्व में भी जेल जा चुका है। कस्बा चैकी इन्चार्ज द्वारा सख्ती बरतने और इस पर लगाम कसने के कारण इसने जाम खुलवाते समय यह हमला बोला सीओ ने बताया कि अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। 

Read More

क्षेत्रवासियों ने किया विधायक का स्वागत  मथुरा। उप्र कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता व विधायक प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि से श्रीपतिपुरम में रिशाल सिंह चाहर के मकान से विक्रम सिंह एडवोकेट के मकान तक 80 मी0 3.21 लाख रुपये की लागत से, श्रीपतिपुरम में देवेन्द्र सिंह के मकान से पूरन सिंह के मकान तक 73 मी0 3.31 लाख रुपये की लागत से व चन्दनवन फेस-2 में उत्तम सिंह के मकान से डा. जितेन्द्र सिंह के मकान होते हुये अनीस के मकान तक 59 मी0 1.72 लाख रुपये की लागत से तीन सड़कों का रविवार को शिलान्यास किया। ये मार्ग पूर्ण रूप से जर्जर था तथा सड़कों में पानी भर जाता था, जिसके कारण वाहनों एवं स्थानीय निवासियों के आवागमन में अत्यधिक परेशानियाॅ आती थी। जिसके निजात हेतु विधायक प्रदीप माथुर ने अपनी विधायक निधि से 7.24 लाख रुपये की लागत से उपरोक्त सड़को के निर्माण कराये जाने के लिये स्वीकृति कराई। स्थानीय नागरिकों द्वारा विधायक श्रीमाथुर का स्वागत किया गया एवं स्थानीय नागरिकों को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि उपरोक्त क्षेत्र के निवासियों को मार्ग के निर्माण कार्य हो जाने से स्थानीय निवासियों को आवगमन में सुविधा होगी। इस मौके पर दिनेश प्रधान, दिलीप चैधरी, कनौजिया सभासद, हरवीर प्रधान, राकेश ठेनुआ, डा. जितेन्द्र सिंह, कैप्टन सत्यवीर सिंह सोलंकी, रामभरोसी चैधरी, यद्धुवीर सिंह एड., कर्मवीर छौंकर, चन्दर चैधरी, तेजवीर सिंह, मुरारी लाल, उत्तम सिंह, दिनेश मौर्या, पप्पू पंडित, विक्रम सिंह एड., कैप्टन डम्बर सिंह, राजेन्द्र चैधरी, तथा आदि व्यक्ति भी उपस्थित रहें।  

Read More



Mediabharti