मथुरा

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को मजबूती का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.38 बजे 43.47 अंकों की मजबूती के साथ 28,415.70 पर जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 10.35 की बढ़त के साथ 8,736.95 पर कारोबार करते देखे गए।   बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 26.1 अंकों की बढ़त के साथ 28,398.33 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,743.85 पर खुला।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

ग्रेटर नोएडा । बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने टेस्ट करिअर का धमाकेदार आगाज किया था। धवन ने मार्च 2013 में मोहाली मेें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही टेस्ट में तूफानी 187 रन ठोके थे। हालांकि इसके बाद अनफिट होने की वजह से उन्हें कुछ समय टीम से बाहर रहना पड़ा था। वे बाद में वापसी करने में सफल रहे थे लेकिन इन दिनों आउट ऑफ फॉर्म हैं। इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से कानपुर में शुरू होने जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए 30 वर्षीय धवन पर भरोसा जताया है। हालांकि धवन के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना आसान नहीं रहेगी। धवन को लोकेश राहुल और मुरली विजय से कड़ी चुनौती मिलेगी। वैसे धवन इस प्रतिस्पर्धा को भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा मानते हैं। उन्हें इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आता। बुधवार को दिलीप ट्रॉफी के फाइनल के बाद पत्रकारों से बात करते हुए गब्बर के नाम से लोकप्रिय धवन ने कहा कि मैं यह बात जानता हूं कि पारी की शुरुआत करने वाले दो स्थानों के लिए तीन खिलाड़ी हो सकते हैं बल्कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद है। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए और आम तौर पर खेल में खिलाड़ियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होना अच्छा है। राहुल ने हालिया समय में सिर्फ टेस्ट मैचों में ही नहीं बल्कि टी20 क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। धवन ने कहा कि अंतिम एकादश से बाहर रखा जाना हमेशा निराशाजनक होता है लेकिन यह आपकी वापसी के लिए प्रेरणा का भी काम करता है। धवन को पिछले दिनों पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट की टीम से बाहर कर दिया गया था। धवन ने कहा कि मैं निश्चित रूप से दुखी होता हूं लेकिन यह प्रेरणा की तरह काम करता है। जब मैं भारतीय टी20 टीम से बाहर हुआ था तो भी मुझे बुरा लगा था लेकिन साथ ही मुझे टीम में अच्छा करने और वापसी करने की प्रेरणा मिली। धवन अब तक 22 टेस्ट में 1446, 74 वनडे में 3078 और 22 टी20 में 416 रन बना चुके हैं।                        साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बाहुबली आरजेडी नेता शहाबुद्दीन की जमानत रद्द करने की मांग करने वाली याचिका आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जाएगी। वकील प्रशांत भूषण आज सुप्रीम कोर्ट में सिवान के चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंद्रा बाबू की तरफ से दाखिल करेंगे। शहाबुद्दीन पर चंद्रा बाबू के तीन बेटों की हत्या करवाने का आरोप है। वहीं, पटना उच्च न्यायालय से राजद नेता शहाबुद्दीन को जमानत मिलने के बाद बैकेफुट पर दिख रही नीतीश सरकार भी अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। कथित तौर पर सरकार ने इसके लिए नीतिगत फैसला ले लिया है। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल (युनाइटेड) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि बिहार की नीतीश सरकार अब मोहम्मद शहाबुद्दीन की जमानत पर पटना उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करेगी। उल्लेखनीय है कि बिहार में चर्चित तेजाब हत्याकांड में दो भाइयों की हत्या मामले के चश्मदीद गवाह राजीव रोशन की हत्या मामले में पटना उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन शनिवार को भागलपुर जेल से रिहा हुए। इसके बाद विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर आरोप लगा रहा है कि सरकार की सहूलियत से और पूरी योजना के बाद शहाबुद्दीन को जेल से बाहर निकाला गया। भाजपा शहाबुद्दीन पर अपराध नियंत्रण अधिनियम लगाने की भी मांग कर रही है।                         साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के परिवार का कलह अब आग में तब्दिल हो गया है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह, बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल के बीच कलह चल रही है। मुलायम सिंह इस मामले में फंसे हुए हैं। एक तरफ है बेटा अखिलेश और दूसरी तरफ छोटा भाई शिवपाल सिंह। अब मुलायम सिंह ने इस झगडे को सुलझाने की जिम्मेदारी रामगोपाल को दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलायम परिवार के झगडे को सुलझाने का फॉर्मूला तय कर लिया गया है। इस फॉमूर्ले के अनुसार रामगोपाल इस झगडे को सुलझाने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि रामगोपाल यादव भी मुलायम सिंह के कुनबे से ही हैं और मुलायम सिंह के भाई हैं। रामगोपाल की मुलायम सिंह से इस झगडे को सुलझाने को लेकर बात हुई। इसके बाद रामगोपाल यादव आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ में आज रामगोपाल अपने भतीजे अखिलेश यादव से मुलाकात कर इस संबंध में बात कर सकते हैं। वैसे इस मामले में शनिवार को पूरे परिवार की बैठक होगी।  माना जा रहा है कि यादव परिवार में चल रहे इस झगडे को शनिवार तक सुलझा लिया जाएगा। कल बुधवार को भाई शिवपाल ने दिल्ली में मुलायम से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात करीब चार घंटे तक चली। बैठक में शिवपाल ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव से कहा है कि उनके आदेशों की पालना करने के बाद भी उन्हें विलेन के रूप में पेश किया जा रहा है। हांलांकि शिवपाल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी और परिवार में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है।                           साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा । जनपद में अब नहरों, माइनरों की सिल्ट सफाई कार्य का क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं विभागीय अवर अभियंता की टीम द्वारा सत्यापन किया जायेगा। इसके उपरांत ही ठेकेदार के बिल का  भुगतान होगा।  जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में मंगलवार आयोजित सिंचाई बन्धु की बैठक में पारदर्शिता हेतु सर्व सम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित हुआ।  बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य नरदेव चैधरी ने कोसीकला बठैन ड्रेन सहित कुछ ड्रेन्स के कारण जल भराव एवं फसल को क्षति पहुॅचने के अलावा ग्राम पंचायत गिडोह के प्रधान बच्चू द्वारा हुलवाना ड्रेन, पुरानी गिडोह माइनर की सिल्ट सफाई, गिडोह झील की पटरी पक्की कराने की मांग रखी। एक किसान ने खेडा माइनर की पूर्व स्वीकृति के अनुसार प्रहलाद गढी तक विस्तार कराने पर एक हजार हैक्टेयर क्षेत्र की सिंचन क्षमता बढने एवं कई गांवों के हजारों कृषकों के लाभान्वित होने का मुददा उठाया।  विभागीय अधिशासी अभियंता ने कृषकों की समस्यायें नोट करने के साथ शासन की ओर से गठित दो समितियों के रहते अन्य कमेटी गठन के प्रस्ताव पर पुर्न विचार करने का अनुरोध किया, किंतु पारदर्शिता की दृष्टि से इसे नकार दिया गया। छाता के ब्लाॅक प्रमुख महेन्द्र सिंह सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान एवं प्रगतिशील कृषक और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। 

Read More

मथुरा । स्टेशन से नये बस स्टैण्ड की तरफ आ रहे एक आॅटो चालक को एक फौजी और उसके साथी द्वारा पीट-पीटकर घायल कर दिया जिससे वह घायल हो गया और उपचार के लिय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चांद मुहम्मद पुत्र बुन्दा खां निवासी बोरई इग्लास अलीगढ़ मथुरा में आॅटो चलाने का काम करता है। आज सुबह जब स्टेशन से बस स्टैण्ड की तरफ लौट रहा था तभी शराब के नशे में धुत्त एक फौजी और उसके साथी ने आॅटो चालक की जमकर पीटाई की जिससे वह घायल हो गया उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते है कि फौजी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Read More

हिन्दी है भारत की बिन्दी - डायरेक्टर नन्दकिशोर शर्मा  भारत में चल पड़ी है कैसी उल्ती रीति, हिन्दी की अवहेल्ना अग्रेजी से प्रीति गोवर्धन । हिन्दी में बसते सदा,तुलसी सूर कबीर, बसे बिहारीलाल है, अरू मीरा की पीर, हिन्दी भाषा ग्राम्य है, ऐसा व्यर्थ विचार, अतिशय सुन्दर सरस है, पढे-लिखे संसार। पूरे संसार में हिन्दी लिखने-पढ़ने की बात हो या बोलने की लेकिन देश दुनिया में हिन्दी लोकप्रिय भाषा के रूप में उभर रही है। 14 सितम्वर को मनाये जाने वाले हिन्दी दिवस में लोगों की रूची बढ़ने लगी है। बरसाना रोड़ स्थित गोवर्धन के श्रीबाबूलाल महाविद्यालय में बडे ही धूमधाम के साथ हिन्दी दिवस मनाया गया साथ ही कभी सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमेें जनपदभर के दर्जनों कवियों ने भाग लिया।      कवि सम्मेलन कवियों ने हिन्दी के महत्व, बेटी बचाओं आदि पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्व कवि देवकी नंदन कुमेरिया व विद्यालय डायरेक्टर नन्दकिशोर शर्मा एडवोकेट ने सरस्वती मां की चित्र पट्का का पुष्प अर्पित के साथ दीप प्रज्जलित कर किया गया।  कवि सम्मेलन में ब्रज कवि देवकी नंदन कुम्हेरिया ने कहा कि भारत में चल पड़ी है कैसी उल्ब्ी रीति और हिन्दी से अवहेलना और अंग्रेजी से प्रीति, हिन्दी से हम कर रहे हैं सौतेला व्यवहार राजनीति की की ओट में करते है व्यापार की रचना पढ़ी। कवि मोहन मोही ने सांवन राखी दिवारी ज्योति और फागुन में पिचकारी सी हिन्दी ग्यारस कौ उपवास अमावस पूनम की डजियारी सी हिन्दी। कवि प्रवक्ता राधा गोविंद शर्मा ने अभी तू नादान है हिन्दी से एम.ए करने के नुकसानों से अन्जान हैं, तू जीवन में कुछ नही कर पाएगा नौकरी तो दूर छोकरी भी नही पाएगा।   कवि अनिल शर्मा ने मैं हिन्दी हूॅ मैं भारत के भाल की बिन्दी हूॅ...। कवि ओम वाष्णेय अलीगढ़ अलीगढ़ ने दीवारों पर पेंशिल के चील बिलाऊ निशान यही बचपन की पहिचान, हिन्दी है भारत की बिन्दी। कवि हरिबाबू ओम ने सांची बात लगे नांय सोची नाय सोची बात जचेगी रे, कोरे गाल बजायते नांय बेटी कबहूं कचेगी रे। वृन्दावन से आये कवि अशोक अज्ञ ने पाल पोसकर बड़ा करे कर कष्ट उठाती मां, वो कपूत हैं जिनकी दर-दर ठोकरें खाती मां.... की प्रस्तुति दी। इसके अलावा गोपाल प्रासद उपाध्याय गोप, चन्द्रभान वर्मा चन्द्र डीग,रामलखन शर्मा राम, तेजवीर सिंह राधाकुण्ड, भूदेव प्रसाद शर्मा आदि ने प्रस्तुति दी।  कार्यक्रम मेें सभी कविगणों का स्वागम स्मृति चिन्ह देकर कालेज के डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा एड़ ने किया अध्यक्षता देवकीनंदन कुम्हेरिया ने किया संचालन चीफ प्रोक्टर भारत उपाध्याय और कवि हरिबाबू ओम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डायरेक्र नंदकिशोर शर्मा एड़ प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार शर्मा, उप प्रचार्य महेश चंद अग्रवाल, धीरज कौशिक, एलएन शर्मा बाईपी गोयल आदि थे।  

Read More

यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने लिया नियम  मथुरा । मंगलवार ब्रज चैरासी कोस यात्रा विश्राम घाट पर नियम लेने के बाद शुरू हुई। इससे पूर्व बंगाली घाट से यमुना के प्रमुख घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। मंगलवार प्रातः 10 बजे राधेश्याम आश्रम बंगाली घाट से शोभायात्रा के रूप में विश्राम घाट पहंुचकर यात्रा नायक द्वारकेश लाल महाराज तथा पुरूषोत्तमलाल द्वारा उनकी अगुवाई में सभी यात्रियों ने अपने-अपने पुरोहितों से यात्रा का नियम लिया। इस नियम में ब्रज चैरासी कोस यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को पूरी यात्रा में सयम से रहने साबुन, तेल और श्रंगार न करने तथा ईश्वर साधना और पूर्णरूप से सादगी में रहने का नियम लिया जाता है। इसके उपरान्त मथुरा शहर के प्रचीन मंदिरो जिसे ‘अन्र्तग्रही’ परिक्रमा कहा जाता है। शुरू भी नियम के बाद से ही यात्री इसे शुरू कर देते है। और विश्राम घाट पर यह समाप्त होती है। इसके समापन के बाद यात्रा नायको ने द्वारिकाधीश मंदिर में प्रभु द्वारिकानाथ की आरती उतारी और यात्रा सफल बनाने का आर्शीवाद लिया। आज से 20 अक्टूबर तक चलने वाली ब्रज यात्रा में विविध मनोरथ और प्रभु की लीलाऐं होंगी। प्राचीन मान्यता के अनुसार पुष्टिमार्गीय सम्प्रदायक के आचार्य द्वारा यह यात्रा की जाती है। चार्तुमास में मान्यता है कि प्रभु ब्रज में बिराजते है इसी समय इसका आयोजन होता है। 14 सितम्बर को सभी तीर्थ यात्री प्रथम मुकाम मधुवन प्रस्थान करेंगे। इस यात्रा में काफी संख्या में तीर्थयात्री चल रहे है। यात्रा नायक समय-समय पर उन्हें प्रभु के विभिन्न लीलाओं के बारे में अवगत करायेंगे। आज महिला पुरूष हाथों में लाठियां लेकर ब्रज यात्रा का शुभारम्भ कर रहे है। यमुना किनारे और प्रचीन मथुरा के मंदिरों में इन श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूर्ण भक्ति भावना और श्रद्धा के साथ वे इसमें शामिल है। यात्रा की सभी व्यवस्थाऐं पूरी करने का दावा इसके व्यवस्थापको ने किया है।   

Read More

मथुरा । आज विश्राम घाट पर नियम लेने के बाद शुरू हुई ब्रज चैरासी कोस यात्रा का तीर्थ पुरोहित महासंघ के ब्रज मंडल प्रभारी अजय चतुर्चेदी माथुर चतुर्वेद परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी मुकुन्द लाल चतुर्वेदी बैंक वालो अमित चतुर्वेदी राष्ट्रीय महामंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, देवो पंडित, लालजी भाई शास्त्री, संतोष बब्बू, बादाम छाप पंडा, बालकृष्ण बालो, अरूण चतुर्वेदी, कपिल देव चतुर्वेदी सुरेन्द्र चतुर्वेदी, राजकुमार शर्मा आदि ने स्वागत किया। इस यात्रा में चतुर्वेदी समाज के 200 तीर्थ पुरोहित अपने यजमानों के साथ चलकर उन्हें धार्मिक कार्य पूर्ण करायेंगे। आज भी काफी संख्या में चतुर्वेद समाज के तीर्थ पुरोहित साथ थे।

Read More

मथुरा । एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मोत्सव के अवसर पर नगला चंद्रभान (फरह) में 28 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आयेंगे। इस सम्बंध में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक हनुमान बाटिका पर जिला प्रभारी रघुराज सिंह की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा की अमित शाह की सभा को हम सबको ऐतिहासिक बनाने के लिए जुटना होगा। यह रैली कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करेगी। आगामी विधानसभा में भी इसका लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने सभी जिला पदाधिकारियो को रैली में जी जान से जुटने का अपील की व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।  बैठक में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, ओमप्रकाश सिंह, श्याम प्रधान, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप गोस्वामी, कारिंदा सिंह, डॉक्टर मोहिनी शर्मा, जगपाल सिंह, भगवत रुहेला, सार्थक चतुर्वेदी, मुकेश खंडेलवाल, गंभीर गुजर, लकी कमल, अनिल चैधरी, सिद्धार्थ लोधी, भूपेन्द्र चैधरी, तरुण सेठ, संजय दीक्षित, नगेन्द्र सिकरवार, राजवीर सिंह, मनीषा गुप्ता, संजय शर्मा, योगेश आवा, ज्ञानेन्द्र राणा, ऋषिराज सिंह आदि मौजूद थे।

Read More