मथुरा

मथुरा। रालोद कार्यकर्ताओ की बैठक कस्बा कोसी मे मंडी मे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुऐ रालोद जिला अध्यक्ष रामवीर सिह भरंगर ने कहा की 6 अक्टूबर को पूर्व सांसद जयंत चैधरी पदयात्रा करेंगे। पदयात्रा कोटवन से लेकर भदनबारा बठैन होते हुऐ कोसी मे सम्पन्न होगी। अमर सिह पौनिया, ठा भगत सिह जादौन, सुरेश भगत ने कहा की रालोद ने हमेशा जनता के हित मे काम किया है करता रहेगा। पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी, कुवरचन्द रावत, डालचन्द चैधरी ने कहा की मथुरा जनपद की अधिकांश सड़के टूटी पड़ी है। सभी सडके गड्डे मे बदल चुकी है लेकिन प्रशासन चुप बैठा है।   

Read More

लम्बे अन्तराल के बाद फिल्मों में लौटी पूर्व विश्व सुन्दरी ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी वापसी के लिए क्या सोच कर निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ को चुना, यह तो वही अच्छी तरह से बता सकती हैं, लेकिन फिलहाल उनकी वापसी पूरी तरह से असफल रही है। ‘जज्बा’ के बाद आई उनकी दूसरी फिल्म ‘सरबजीत’ को लेकर भी निर्देशक ओमंग कुमार बहुत उत्साहित थे लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को जिस अंदाज में नकारा गया, उससे ऐश्वर्या राय के करियर पर संकट के बादल छाने लगे। अब उनके करियर की पूरी जिम्मेदारी निर्माता निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर टिकी है जिसमें वे अपनी उम्र से छोटे रणबीर कपूर के साथ रोमांस करनी नजर आएंगी। कहा जा रहा है करण जौहर की यह फिल्म सत्तर के दशक में आई ऋषि कपूर, राखी और शशि कपूर अभिनीत ‘दूसरा आदमी’ का रीमेक है। हालांकि करण जौहर इस आरोप को पूरी तरह से ठुकरा चुके हैं।  गौर करने वाली बात यह है कि ऐश्वर्या राय के पास वर्तमान में कोई फिल्म नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि उनके पास निर्माता नहीं जा रहे हैं, लेकिन जो निर्माता उनके पास पहुंच रहे हैं, वे बडे बैनर से सम्बन्ध नहीं रखते हैं। ऐसे में ऐश्वर्या राय उनके दरकिनार कर रही हैं। उन्होंने स्वयं को फिल्मों में बनाए रखने के लिए इम्तियाज अली की अगली फिल्म, जिसका चलताऊ नाम ‘द रिंग’ बताया जा रहा है, में मेहमान भूमिका स्वीकार की है। इस फिल्म में शाहरुख खान की भी मेहमान भूमिका है लेकिन उनकी भूमिका कुछ उसी तरह की है जिस तरह से अमिताभ बच्चन की ‘अंधा कानून’ और ‘गिरफ्तार’ में थी। वहीं ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश के बोल्ड सीन्स को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। जहां कभी मीडिया में खबर आ रही है कि ऐश के रणबीर कपूर के साथ बोल्ड सीन्स पर उनके पति अभिषेक बच्चन को कोई एतराज नहीं है वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि इन सीन्स के चलते बच्चन परिवार ऐश्वर्या से काफी नाराज है। खबर है कि अमिताभ बच्चन वे सारे लव सीन हटाने के लिए करण जौहर से कहेंगे। इस सारे प्रकरण पर करण जौहर का क्या रूख रहेगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता, लेकिन जिस तरह से उनकी ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के अपोजिट अजय देवगन की शिवाय दीवाली पर टकराने जा रही है, उसे देखते हुए लगता नहीं कि वह अमिताभ बच्चन का इस तरह का कोई सुझाव स्वीकार करेंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले ही दिन भारी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह साढ़े नौ बजे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के संवेदी सूचकांक में 546 अंकों की भारी गिरावट देखने को मिली। बाजार में इस भारी गिरावट की वजह अमेरिकी ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना से जुड़ी अटकलें बताई जा रही हैं। सेंसेक्स आज के शुरूआती कारोबार में लगभग 546 अंक लुढक़कर 28,251.31 पर आ गया जबकि निफ्टी 8,700 के स्तर से नीचे आ गया। ग्लोबल मार्केट्स में जारी उथल-पुथल के बीच सोमवार को सेंसेक्स में गिरावट का यह दौर बाजार खुलते ही शुरू हो गया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स सुबह 316.16 अंकों की गिरावट के साथ 28,481.09 पर, जबकि एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 133.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,732.95 पर खुला। ब्रग्जिट के बाद सेंसेक्स में यह सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट के साथ ही डॉलर के मुकाबिले रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई। 35 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 66.90 रुपये प्रति डॉलर पहुंच गया। 1 सितंबर के बाद रुपये की सबसे कमजोर शुरुआत देखने को मिली है। ये डॉलर के मुकाबले अपने 2 हफ्ते के निचले स्तर पर खुला है। 24 जून को ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर जाने के फैसले के बाद सोमवार को दर्ज की गई गिरावट, बाजार में सबसे बड़ी गिरावट है। कारोबारी सप्ताह से पहले दिन ही भारी गिरावट से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। अमेरिका में ब्याज दरों में हो सकती है बढ़ोतरी कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों ने आज दिन में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक आईआईपी और मुद्रास्फीति के आंकड़ों के जारी होने से पहले भी सतर्कता बरती। अमेरिकी ब्याज दर में संभावित वद्धि के बारे में नई अटकलों से जुड़ी चिंता के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में नरमी से बाजार का रुख प्रभावित हुआ। वहीं सोमवार को चीन के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले। शंघाई कॉम्पोजिट सूचकांक पर चीनी शेयर 1.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,037.51 अंकों पर खुला। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेन्झोन सूचकांक 1.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,578.78 अंकों पर खुला। चीनेक्सट सूचकांक 1.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,163.45 अंकों पर खुला।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से तीन टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होने वाली है। इसी बीच बीसीसीआई ने सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली को टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वहीं, अजिंक्य रहाणे को उप कप्तान बनाया गया है। टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन को बरकरार रखा है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट में शामिल रहे स्टुअर्ट बिन्नी और शार्दुल ठाकुर की टीम से छुट्टी हो गई है। संदीप पाटिल की अगुआई वाली सिलेक्शन कमेटी ने सोमवार को टीम का सिलेक्शन किया। मीटिंग में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले भी मौजूद थे।   15 सदस्यीय टीम इंडिया के लिए चुने खिलाड़ी विराट कोहली (कप्तान) , केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, भुवनेश्व कुमार, शिखर धवन, उमेश    जानें : कब-कब होने हैं मैच पहला टेस्ट 22 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 30 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कोलकाता में और तीसरा टेस्ट 8 से 12 अक्टूबर के बीच इंदौर में खेला जाएगा।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी पोती और नातिन को दिल को छू लेने वाला खत लिखा था। इस खत में अमिताभ ने औरतों के लिए फिक्र जाहिर की थी, जिसमें उन्होंने पोती अराध्या और नातिन नव्या को हिम्मत से समाज का सामना करने और अपनी मर्जी से फैसले लेने की सीख दी थी। बिग बी के इस खत को काफी सराहना मिली और इंटरनेट पर यह काफी वायरल हुआ। बिग बी के फेसबुक वॉल से इसके 182k शेयर और ट्विटर से 4k रीट्वीट्स हुए। लेकिन दूसरी तरफ इस लेटर को लेकर बिग बी आलोचना के शिकार भी हुए। किसी ने इस लेटर को ‘पब्लिसिटी स्टंट’, किसी ने बनावट (हाइपॉक्रिसी) तो कुछ ने इसे उनकी आने वाली फिल्म ‘पिंक’ के प्रमोशन का हिस्सा बताया। अब बिग बी ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के जरिए इन आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने खत में जो कुछ भी लिखा, वह अपने तजुर्बे से लिखा है। मुझे हमेशा से उन सब बातों पर विश्वास है और मैं उन्हें अपने परिवार में फॉलो भी करता हूं। फिल्म पिंक में किए काम ने मुझे उन जज्बातों से सीधा जोड़ दिया है। इस खत में जो बातें कही गई हैं कई नजरियों से वो पिंक का कॉन्सेप्ट है। लेकिन पिंक में, मैंने ऐसा एक भी डायलॉग नहीं बोला जिसे मेरा जमीर इजाजत नहीं देता। अगर मैं फिल्म में काम नहीं कर रहा होता तब भी मुझे वह कहने में कोई झिझक नहीं होती जो मैंने फिल्म में कहा है। हां, यह एक इमोश्नल तजुर्बा था, तो उसी तरह से ले जाया गया और मुझे महसूस हुआ कि उन अल्फाज को सभी को बताऊं।’ पिंक एक थ्रिलर है, जिसमें बच्चन वकील की भूमिका निभाते दिखेंगे। बच्चन के अलावा इस फिल्म में तापसी पन्नू, अंगद बेदी, कीर्ति और एंड्रिया तरियांग मुख्य भूमिका में हैं। सुजीत सरकार के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिये बंगाली फिल्म निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी हिंदी सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं।            साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बर्खास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उन्हें बर्खास्त किए जाने की अपील की है। गायत्री प्रजापति प्रदेश में कोयला व खनन मंत्री हैं और उन पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगते आएं हैं। ऐसे में अपनी सरकार की छवि को बेहतर बनाने के लिए अखिलेश यादव ने यह अहम फैसला लिया है। गायत्री प्रजापति को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का करीबी भी माना जाता है। इससे पहले यूपी सरकार पर खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को बचाने के आरोप लगते रहे है। ऐसे में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने कहा था कि यूपी सरकार द्वारा अवैध खनन के काम को बंद कराए जाने के काम में दिलचस्पी नहीं लिए जाने के बाद इस मामले में सीबीआई जांच के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता है। भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर चुनावों से पहले घिरी सपा सरकार का यह कदम छवि को बेहतर बनाने की कोशिश के तहत देखा जा रहा है। लेकिन इस कदम से बहुत संभव है कि पिछले कुछ समय से समाजवादी पार्टी के अंदर की कलह एक बार फिर उभर कर सामने आए। प्रजापति अमेठी से विधायक हैं। उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अमिता मोदी को हराकर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। बीपीएल कार्डधारी से बने करोड़पति गायत्री प्रजापति पर अवैध खनन को संरक्षण देने के आरोप हैं, जबकि इससे पहले वह बीपीएल कार्ड को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। अमेठी के परसांवा गांव में 2002 में गायत्री प्रसाद प्रजापति को बीपीएल कार्ड जारी हुआ। इसके बाद 2012 में जब वह विधायक बने तो उन्हें गरीबी रेखा से ऊपर वाला एपीएल कार्ड मिला। 2012 में सपा के टिकट पर अमेठी से विधायकी का चुनाव लडऩे वाले गायत्री ने तब 1.81 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक से नजदीकियों के कारण उनका यादव परिवार में रुतबा बढ़ा और फिर 2013 में मुलायम सिंह यादव के कहने पर अखिलेश यादव ने उन्हें खनन मंत्री बना दिया। 942 करोड़ रुपये की संपत्ति               साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti