मथुरा

अंबेडकर पर गलत टिप्पणी से नाराज भाजपा का होलीगेट पर धरना मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर के बारे में समाजवादी पार्टी के नगर विकास मंत्री आजम खां ने जो टिप्पणी की है उसकी हम भत्र्सना करते है। उन्होंने कहा कि आजम खां की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। भैंसे का मांस खाने वाले की बुद्धि भैंसे की तरह ही काम करती है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके इस बयान पर कुछ नहीं कहते और अपने चाचा को इस तरह के अर्नगल बयानबाजी करने के लिये प्रोत्साहित कर रहे है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने की दिशा में उनका कोई ध्यान नहीं है। पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल ने जोरदार शब्दों में आजम खां के बयान की निन्दा की उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी वर्ण भेद पैदा कर प्रदेश में उनमाद कराना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी के नेता डाॅ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि आजम खां को संविधान के निर्माता भीमराव अम्बेडकर के खिलाफ किये गये बयान की हम कड़े शब्दों में निन्दा करते है और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग करते है कि वह ऐसे बदतमीज नेता को अपनी पार्टी से बाहर करें। पूर्व विधायक अजय पोइया, मदन मोहन श्रीवास्तव, एसके शर्मा, ने भी आजम खां के बयान निंदा की। इस अवसर पर डाॅ डीपी गोयल, ओमप्रकाश सिंह, एस के शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, नागेन्द्र सिकरवार, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, केके गौतम, गोपाला चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, राजकुमार, रमेश चन्द्र आर्य, मोहित अग्रवाल, विजय शर्मा, दीपा अग्रवाल, मोहिनी शर्मा, मनीष चतुर्वेदी संजय शर्मा, राजेश चैधरी, भूपेन्द्र चैधरी सहित काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।   

Read More

गिर्राज प्रभु के दर्शन करने के लिये गोवर्धन आये थे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मीडिया के सवालों से बचते रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मथुरा। केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्री महेश शर्मा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामजी लाल गोवर्धन धाम पहुॅचे। स्थानीय भाजपा नेताओें ने मंत्री की आगुवानी की। तदुपरान्त मंत्री अपने काफिले के साथ गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर पहुॅचे। जहां गिर्राज प्रभु का दुग्द्याभिषेक कर बिधि विधान पूजा अर्चना की। साथ ही 175 करोड के लागत से कृष्णा आॅर्चिड योजना के अन्तर्गत धार्मिक स्थली मथुरा गोवर्धन स्वरूप बदलेगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामजी लाल अग्रवाल ने गोवर्धन धाम के दानघाटी मंदिर में दुग्द्याभिषेक कर पूजा अर्चना की। तदुपरान्त स्थानीय पत्रकारों से मुखातिव हुए पर्यटन मंत्री ने पत्रकारों के राजनैतिक सवालों से किनारा करते हुए धार्मिक स्थली के बिकास कार्यो पर बिस्तृत जानकारी दी।  पर्यटन मंत्री ने श्री शर्मा ने कहा कि तीर्थ स्थल मथुरा को जल्द ही पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जायेगा। मथुरा धार्मिक स्थली होने चलते केंद्र सरकार ने कृष्णा आॅर्चिड योजना के अन्तर्गत मथुरा सहित गोवर्धन बृन्दावन के बिकास लिये 175 करोड़ रूपये मंजूर किये है। उक्त राशि से प्रत्येक पाॅच किमी पर गेस्ट हाउस एवं परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु भक्तों के लिये प्रत्येक पाॅच सौ मीटर पर बिश्राम सीट लगाई जायेंगी। मथुरा के बिकास के लिये केन्द्र सरकार हर संभव प्रयासरत है। तदुपरान्त पर्यटन मंत्री महेश शर्मा एवं राम लाल अग्रवाल स्थानीय नेताओं के काफिले के साथ मथुरा के लिये रवाना हो गये। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा, पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा0 ओमप्रकाश, ज्ञानेन्द्र सिंह, सियाराम शर्मा, जिलापंचायत सदस्य परशुराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Read More

संदिग्द्ध अवस्था में पडा मिला सखी का शव मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित राधाकुण्ड परिक्रमा में एक 38 बर्षीय सखी का शव संदिग्ध अवस्था में पडा हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक सखी के शव का पंचनामा भर पोष्टमार्डम के लिये दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवर्धन गिरिराज धाम के राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित सिद्धसिद्धान्त एकेडमी के गेट के निकट बीतीरात्रि को एक 38 बर्षीय अज्ञात सखी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची थाना पुलिस ने मृतक सखी के शव की शिनाख्त कराने के लिये काफी प्रयास किये लेकिन कोई शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने मृतक सखी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Read More

बॉलीवुड में ‘मांझी’ फिल्म से सबके दिलों में जगह बनाने वाली राधिका आप्टे भी प्रतिष्ठित बॉलीवुड स्टार्स को ट्रिब्यूट देंगी। राधिका प्रतिष्ठित गायिका आशा भोंसले को ट्रिब्यूट देने जा रही हैं। लेकिन उनका ये परफॉर्मेंस किसी अवॉर्ड फंक्शन में नहीं बल्कि मुंबई के सार्वजनिक स्थान पर होगा। राधिका के करीबी सूत्र ने बताया कि वो ट्रैन्ड डांसर हैं। उन्होंने लंडन में डांस सीखा है। ‘फोबिया’ की ये एक्ट्रेस ‘आज रपट जाए’, ‘जाने दो ना’ जैसे आशा भोंसले के मशहूर गानों पर डांस कर उन्हें ट्रिब्यूट देंगी।  8 सिंतमबर को ये परफॉर्मेंस राधिका कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ देंगी। इनका डांस आधुनिक और लेटिन फॉर्म का होगा। जब राधिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, मेरी जिंदगी में एक्टिंग के अलावा डांस का पैशन है और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आशा ताई के गानों पर परफॉर्म करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । घरेलू विमानन कंपनी विस्तारा ने अपने हवाई किरायों में छूट की घोषणा की है। ये छूट इकॉनमी क्लास की टिकटों पर है और इसके तहत घोषित किरायों में सभी कर शामिल हैं। डिस्काउंट वाली टिकट 949 रूपए से शुरू होती है।    विस्तारा के इस ऑफर के तहत बुकिंग 10 सितंबर तक खुली रहेगी। यह 12 सितंबर से 30 सितंबर तक की यात्राओं के लिए है। 949 रूपए का ऑफर जम्मू- श्रीनगर रूट पर है। विस्तारा के इस ऑफर के तहत, गोवा- मुंबई रूट की टिकट 1099 से शुरू है, दिल्ली लखनऊ रूट की 1399 रूपए, गुवाहाटी- बंगडोरा की 1699 रूपए की, दिल्ली- चंडीगढ़ की 1799 रूपए और दिल्ली- वाराणसी की 1899 रूपए की है। विस्तारा कंपनी में 51 फीसदी शेयर टाटा ग्रुप के हैं। विस्तारा ने इस ऑफर के तहत सीटों की संख्या नहीं बताई है।    विस्तारा की ही तरह एक और एयरलाइन कंपनी हवाई किरायों में छूट का ऑफर दे रही है। एयर एशिया 5 सितंबर से लेकर 11 सितंबर के बीच की गई टिकट बुकिंग पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही हैं। यह डिस्काउंट लेने के लिए आपको या तो इनकी वेबसाइट के जरिए टिकट बुकिंग करनी होगी या फिर इनके ऎप के जरिए। इस ऑफर के तहत 599 रूपए (सभी शुल्क सहित) से टिकट खरीदी जा सकती है। टिकट बुकिंग का यह ऑफर 11 सितंबर तक खुला रहेगा।   ध्यान रहे कि यह ऑफर 6 फरवरी 2017 से लेकर 28 अक्टूबर 2017 तक की यात्राओं के लिए है। 599 रूपए की टिकट वाला ऑफर गुवाहाटी- इंफाल के रूट पर है। एयर एशिया के इस ऑफर के तहत, बेंगलुरू-कोच्चि के रूट के लिए टिकट 899 रूपए से शुरू हैं, बेंगलुरू गोवा के लिए 1099 रूपए और बेंगलुरू-विशाखापट्टनम के लिए 1199 रूपए, बेंगलुरू- नई दिल्ली के लिए 2299 रूपए और बेंगलुरू-पुणे के लिए 1299 रूपए से टिकट शुरू हैं।      साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दलीप ट्रॉफी के आखिरी लीग मैच में बुधवार को टीम इंडिया के गेंदबाज प्रज्ञान ओझा के सिर में चोट लग गई है। प्रज्ञान ओझा मिड ओन पर फील्डिंग कर रहे थे। प्रज्ञान को गेंद सीधे सिर में आकर लगी। वह बेहोश होकर मैदान पर गिर पडे। प्रज्ञान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सिर में कान के पास ऑप्टीकल रीजन पर गेंद लगी है। प्रज्ञान को ब्रेन विद् सर्वाइकल इंजरी हुई है। दलीप ट्रॉफी का अंतिम लीग मैच इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू टीमों के बीच ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। बुधवार की शाम पारी के 63वें ओवर की पहली गेंद गोपाल ने पंकज सिंह को फेंकी थी। पंकज सिंह ने मिड ओन पर शॉट खेला। वहां खडे प्रज्ञान ओझा गेंद को पकडने के लिए झुके। गेंद ने अचानक उछाल लिया और सीधे कान के पीछे सिर में लगी। प्रज्ञान बेहोश होकर जमीन पर गिर पडे। उन्हें तत्काल एंबुलैंस से अस्पताल भेजा गया। उनका सीटी स्कैन करवाया गया है।        साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । रिलायंस जियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी दो वजह मानी जा रही है। पहली जियो की फ्री वाइॅस कॉल्स और बेहद सस्ती दरों पर डेटा ऑफर दूसरी इसके विज्ञापन में पीएम नरेंन्द्र मोदी की तस्वीरें। इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने पहली बार अपना पक्ष रखते रखा है।  भारत के सबसे अमीर शख्स ने कहा कि रिलायंस जियो इंफोकॉम महज एक टेलिकॉम ऑपरेटर नहीं, बल्कि इंटरनेट कंपनी है। यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स, वर्चुअल रिऐलिटी और ड्राइवरलेस कारों सहित इनोवेशन की लहर पैदा करेगी। उन्होंने हालांकि कहा कि अभी फोकस कनेक्टिविटी बिजनस को मजबूत बनाने पर है, जिसे सर्विसेज के ऑफिशल लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही जोरदार रेस्पॉन्स मिला है। अंबानी ने अखबारों में जियो के विज्ञापनों में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीरों की आलोचना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जैसे वह आपके पीएम हैं, वैसे ही हमारे पीएम हैं। इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है। अगर हमने इसे (जियो का लॉन्च) उन्हें समर्पित नहीं किया होता तो यह एक तरह से अनुचित बात होती क्योंकि इस विजन (डिजिटल इंडिया) के लिए उन्हें ज्यादा श्रेय दिया जाना चाहिए। साथ ही अंबानी ने निवेशकों का डर दूर करते हुए कहा कि 2.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश, जियो के फ्री वाइॅस कॉल्स और बेहद सस्ती दरों पर डेटा ऑफर के बावजूद टेलिकॉम यूनिट लगाई गई पूंजी पर 18-19 पर्सेंट का दमदार रिटर्न देगी। अनिल अंबानी कहा कि मैं आपको विश्वास दिला सकता हूं कि हमें नुकसान नहीं होगा। हम भले ही बहुत मोटा मुनाफा न बना सकें, लेकिन अपनी पूंजी पर हमें 18-19 पर्सेंट रिटर्न मिलने की पूरी उम्मीद है। फोर्ब्स के मुताबिक, अंबानी के पास 22.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। अंबानी ने आरआईएल के इतिहास का हवाला दिया और कहा कि 40 साल पहले उन्होंने इसे जॉइन किया था और इस दौरान इसने शेयरहोल्डर्स को 20 प्रतिशत के सीएजीआर से रिटर्न दिया है। निवेशकों के धैर्य रखने पर जोर देते हुए अंबानी ने कहा कि मुझे लगता है कि गंभीर निवेशक इसे समझेंगे। करीब दो घंटे चली बातचीत में अंबानी ने बताया कि छोटे भाई अनिल अंबानी के साथ उनके संबंध मधुर हैं। जियो अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में दूसरे ऑपरेटरों जैसा तालमेल करेगी। मुकेश अंबानी ने सेल्युलर ऑपरेटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के कामकाज की आलोचना की, जो देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों की प्रतिनिधि संस्था है। अंबानी ने कहा कि वह इसमें लोकतंत्र लाएंगे। अंबानी ने कहा कि कुछ महीनों पहले तक मुझे अहसास नहीं था कि यह है तो असोसिएशन, लेकिन मेंबर्स की वोटिंग उनकी कमाई पर निर्भर करती है। हमारे पास जीरो रेवेन्यू है, लिहाजा हमारी बात का वजन ही नहीं है। यह भले ही सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया है, लेकिन यह एक या दो ऑपरेटरों का ही नजरिया पेश करती है, न कि पूरी इंडस्ट्री का। अंबानी ने कहा कि अगर टॉप दो ऑपरेटरों के पास 51 पर्सेंट हिस्सा तो असोसिएशन का ऑफिशल या सीईओ तो टॉप दो या तीन ऑपरेटरों का एंप्लॉयी जैसा हो जाता है। जब हमारे पास अच्छी आमदनी होगी तो हम इसका दुरुपयोग नहीं करेंगे। इसकी मैं गारंटी दे रहा हूं।          साभार-khaskhabar.com  

Read More

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भतीजी का मंगलवार को निधन हो गया। पीएम मोदी की भतीजी 41 वर्षीय निकुंज पिछले 8-9 सालों से हार्ट की बीमारी से जूझ रही थी। पीएम मोदी ने कई बार उसकी कुशलता के बारे में पूछा। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार मोदी जब चीन से जी-20 समिट में हिस्सा लेकर भारत वापस आए तो उन्हें अपनी भतीजी के बहुत बीमार होने की खबर मिली। पीएम ने वापस आकर सबसे पहले अपने छोटे भाई प्रहलाद मोदी को फोन कर उनकी बेटी निकुंज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। साथ ही उन्होनें भतीजी निकुंज के ट्रीटमेंट के बारे में भी फोन पर जानकारी ली। निकुंज की हालत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उसका निधन हो गया। निधन के बाद भी पीएम मोदी ने फोन कर अंतिम संस्कार के बारे में जानकारी ली। अहमदाबाद मिरर की खबर के अनुसार पीएम के भाई प्रहलाद मोदी ने बताया, नरेंद्रभाई ने चीन से वापस आते ही निकुंज के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद भी फोन कर भी इससे जुडे सभी जरूरी काम पूरे करने को कहा। गौरतलब है कि पीएम मोदी की भतीजी निकुंज भोपाल में अपने पति के साथ एक किराए के घर में रहती थीं। निकुंज के दो छोटे बच्चे हैं। निकुंज के पति एक प्राइवेट फर्म में कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करते हैं और निकुंज सिलाई और बच्चों को पढाती थीं। बताया जाता है कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

गोवर्धन। कस्वा गोवर्धन में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला चटकाकर बीती रात्रि को मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम को चोरों की तलास में लगा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कस्वा गोवर्धन के हाथी दरवाजा स्थित ओमप्रकाश खण्डेलवाल का एक पुराना मकान है। जो काफी समय से बंद पडा हुआ था और परिवार के सदस्य दूसरे मकान में रहते थे। लेकिन पुराने मकान में ओमप्रकाश के छोटे भाई गिरधारी सेठी का कीमती सामान जेवरात नगदी आदि रखे हुए थे।  बीति रात्रि को अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड दिया और मकान में रखे लाखों रूपये के जेवरात एवं हजारों रूपये की नगदी पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गये। जिस घटना की जानकारी होने पर पीडित परिवार ने घटना की जानकारी थाना गोवर्धन पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुॅचे थाना प्रभारी अरबिंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों की तलास में पुलिस टीम को लगा दिया और थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही।  

Read More

मथुरा। थाना गोविन्द नगर के एफ सैक्टर स्थित एक मकान में आज दोपहर गोली चलने से एक युवती घायल हो गयी जिसका उपचार निरजी अस्पताल में चल रहा। गोली कैसे चली इस बारे में कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। इलाका पुलिस को भी इस मामले में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। बताया गया कि थाना गोविन्द नगर के एफ सैक्टर में रहने वाली शिखा उम्र 15 वर्ष घर में थी, अचानक घर से फायर की आवाज सुनी तो, तो पड़ोसी भी सक्रिय हुए और देखा तो युवती के हाथ में गोली लगी थी खून बह रहा था जिसे जिला अस्पताल लाया गया, बाद में काफी सभ्रांत व सफेदपोश लोगों के इकठठे होने पर युवती को किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गये। घटना के सम्बन्ध में कोई पुलिस कार्यवाही नही हुई। बताया जा रहा है कि लाइसैंसी रिवाॅल्वर साफ करते समय चली गोली से पास में बैठी किशोरी की मौत हुयी है। समाचार लिखे जाने तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया था।  

Read More