मथुरा

दो शातिरों को चोरी की चार पहिया गाड़ियों के असली कागजों के साथ वृंदावन पुलिस पकड़े  मथुरा। सड़क दुर्घटनाओं में खराब हुयीं चार पहिया गाड़ियों को उनके मालिकों से खरीदकर फिर वाहनों की चोरी करवाकर उनमें असली कागजों के नंबर अंकित कराके ऊंचे दाम पर गाड़ियां बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर एसएसपी के सामने पेश किया है। जबकि इनका तीसरा साथी अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में आज प्रेसवार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जैंत चैकी प्रभारी राकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर जैंत चैकी क्षेत्र के पास से गिरोह के दो सदस्यों बबुआ उर्फ मुजाहिब निवासी कोतवाली मथुरा व इमरान पुत्र इकबाल निवासी इटावा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से यूपी 75 आर 7777 हुण्डई वेरना कार तथा एचआर 26 बीसी 8999 स्विफ्ट वीडीआई तथा मारूती आल्टो कार संख्या एचआर 26 एटी 8007 बरामद हुई है। इनमें से स्विफ्ट वीडीआई कार पर पुलिस का निशान बना हुआ है। इनका एक साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि वे दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के मालिकों से उनके कागज खरीद लेते थे और फिर चोरी के वाहनों में इनका प्रयोग कर ऊंचे दामों पर कार बेचते थे। इनके पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस भी बरामद किया है। 

Read More

मथुरा। गत चार रोज पूर्व हुई वृंदावन की चामुण्डा काॅलोनी में चोरी के दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया जबकि इनके दो साथियों की पुलिस को तलाश है। गत 27 अगस्त को अन्नू देवी पत्नी प्रमोद के घर से चोर लाखों रूपये नगद और एक सोने की अंगूठी चुरा ले गये थे। त्वरित कार्यवाही करते वृन्दावन पुलिस ने सुजीत पुत्र श्रीराम निवासी चामुण्डा काॅलोनी व रवि पुत्र दिनेश निवासी ग्वालियर को पकड़ लिया। अभी इनके दो साथी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस को इनके पास से 6-7 हजार रूपये नगद और सोने की अंगूठी मिल गई है। 

Read More

मथुरा। श्री कृष्ण जन्म महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीलामंच पर श्री गिर्राज पूजन एवं छप्पन भोग का आयोजन किया गया। श्री राधा विनोद लीला संस्था द्वारा प्रदर्शित की जा रही रासलीला में दिखाया गया कि समस्त बृजवासी अपने देवता इन्द्र की पूजा किया करते थे। किन्तु कृष्ण ने बृजवासियों से कहा कि तुम इन्द्र की पूजा के स्थान पर गिर्राज जी की पूजा किया करो जो कि मेरे देवता हैं तो बृजवासियों ने गिर्राज महाराज का पूजन आरंभ कर दिया। इससे कुपित होकर इन्द्र ने ब्रज में लगातार सात दिन, सात रात तक अनवरत जलवृष्टि कर दी। चहुँ और त्राहि त्राहि होने लगी तभी कृष्ण ने अपनी कन्नी ऊँगली पर गिर्राज पर्वत को धारण कर समस्त ब्रजवासियों को जलवृष्टि से बचा लिया। समिति द्वारा लीला मंच पर भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया जिसमें अनेक प्रकार के व्यंजनों को बनाकर आकर्षक रूप में सुसज्जित किया गया। इस भावपूर्ण लीला प्रदर्शन के मध्य ही श्री गिर्राज महाराज का पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक का शुभारम्भ श्रीकृष्ण बलराम के स्वरूपों एवम् समिति के संरक्षक सूरजभान गुप्ता, अध्यक्ष प्रो0 लक्ष्मण दास अग्रवाल, महामंत्री गिरीश चन्द्र अग्रवाल द्वारा किया गया। उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद एवम् पंचामृत का वितरण किया गया। 

Read More

नब्बे के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस जिसकी मासूम सी मुस्कान और मनमोहक अदाएं दर्शकों का दिल चुरा ले जातीं थी आज वह गुमनामी की जिंदगी जी रहीं हैं। दरअसल हम बात कर रहें हैं आयशा जुल्का की। जिन्होंने नब्बे 90 के दशक में खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर, बलमा, रंग और वक्त हमारा है जैसी कामयाब फिल्मे दीं। उस दौरान आएशा का नाम दिलफेंक आशिक अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है वह अक्षय के लिए काफी सीरियस थीं।लेकिन अक्षय उस वक्त सीरियस रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं थे। बाद में दोनों अलग हो गए। आयशा ने अपने बॉलीवुड करियर को तब गुडबाय कह दिया जब वह शिखर पर थी। एक्टिंग को अलविदा कहते हुए आयशा ने कहा कि फिल्मों के फ्लॉप होने का इंतजार करने से बेहतर है सही समय पर आगे बढ़ जाना। आयशा ने साल 2003 में बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी की थी। आज भले ही आयशा फ़िल्मी दुनिया से दूर हो लेकिन वह आज सफल बिजनेस वीमेन हैं। बता दें उनके पति समीर वाशी एक कंस्ट्रक्शन टायकून हैं जिनके साथ आयशा कंस्ट्रक्शन (SamRock), स्पा (Anantaa) और अपनी खुद की क्लोदिंग लाइन (Additions) जैसे कई बिजनेस संभाल रही हैं।                साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । तेल विपणन कंपनियों ने अगस्त माह के अंतिम दिन बुधवार को पेट्रोल के दाम में 3.38 रूपये लीटर तथा डीजल के मूल्य में 2.67 रूपये प्रति लीटर की बढोतरी की है। नई दरें बुधवार मध्यरात्रि से लागू होंगी।    इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम मौजूदा 60.09 रुपये से बढ़कर 63.47 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे। इसी तरह दिल्ली में डीजल के दाम 50.27 रुपये से बढ़कर 52.94 रुपये होंगे।   इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे की जानकारी देते हुए बताया, पिछले पखवाडे की तुलना में इन 15 दिनों के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में 13 फीसदी (प्रति बैरेल 5 डॉलर से ज्यादा) की भारी बढोतरी दर्ज की गई, जिस वजह से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें भी बढी हैं।    आईओसी के बयान में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों के मौजूदा स्तर को देखते हुए पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाने वांछित हैं।आईओसी के साथ साथ हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम हर महीने की पहली व 16वीं तारीख को पेट्रोल व डीजल के दाम में संशोधन करती है। बता दें, पिछले चार बार से हो रही कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह पहला इजाफा है।    15 अगस्त को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 1 रूपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 2 रूपये प्रति लीटर की कटौती की थी।                    साभार-khaskhabar.com  

Read More

दांबुला । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार को खेले गए सीरीज के चौथे वनडे में मेजबान श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही श्रीलंका ने पांच मैच की सीरीज भी 1-3 से गंवा दी। मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज को एक बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा। हालांकि मैथ्यूज भाग्यशाली रहे कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। दरअसल यह घटना श्रीलंकाई पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद की है। दाएं हाथ के कंगारू तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने एक शॉर्ट पिच डाली, जिसे मैथ्यूज नहीं समझ पाए। मैथ्यूज ने इस गेंद को छोड़ने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वे लाइन से पूरी तरह से हट पाते गेंद सीधे हेलमेट में पीछे लगे उन फ्लैप से जा टकराई जो आजकल खिलाड़ी गर्दन बचाने के लिए हेलमेट में लगाते हैं। रफ्तार इतनी तेज थी कि सुरक्षा के लिए लगा ये फ्लैप टूटकर काफी दूर जाकर गिरा। अगर ये फ्लैप नहीं होता तो मैथ्यूज गंभीर रूप से चोटिल हो सकते थे। यह रक्षात्मक पट्टी सिर के पीछे के हिस्से की रक्षा के लिए बनाई गई है। इसके बाद कुछ मिनटों के लिए खेल रोकना पड़ा। मैथ्यूज गेंद लगने के बाद काफी देर तक सिर मसलते रहे और उन्हें श्रीलंकाई फिजियो पाल क्लारेनार ने संभाला। अंपायरों ने ड्रिंक्स ब्रेक जल्दी लेने का ऐलान किया लेकिन इसके बाद मैथ्यूज हालांकि मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर पैवेलियन लौट गए। मैथ्यूज बाद में क्रीज पर लौटे और 40 रन बनाकर हेस्टिंग्स की गेंद पर जॉर्ज बेली को कैच दे बैठे। मैथ्यूज ने 71 गेंदों पर चार चौके लगाए। उल्लेखनीय है कि हेलमेट में सुरक्षा की ये व्यवस्था 2014 के बाद शुरू हुई थी, जब बाएं हाथ के प्रतिभाशाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज एक घरेलू मैच के दौरान गर्दन के ठीक पीछे गेंद लगने के कारण गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई थी। उस समय टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी।                         साभार-khaskhabar.com  

Read More



Mediabharti