मथुरा

मथुरा। विकलांग जन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से पूर्व दशम, दमोत्तर एवं उच्च कक्षाओं हेतु विकलांग छात्रवृत्ति योजना प्रारम्भ की गयी है। विकलांग जन कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए इच्छुक पात्र विकलांग विद्यार्थियों आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से इसका जनपद के समस्त विद्यालयों में प्रचार प्रसार कराने का विशेष अनुरोध किया है।

Read More

गठित किशोर न्याय बोर्ड मथुरा। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद हेतु गठित किशोर न्याय बोर्ड व बाल कल्याण समिति के संबंध में आमजन से विचार, आपत्ति एवं सुझाव जिला प्रोबेशन अधिकारी के कलेक्ट्रेट कक्ष संख्या-36 स्थित कार्यालय में आमंत्रित किये गये हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2016 हेतु बाल कल्याण समिति के लिए 14 बल्देवपुरी ऐक्सटेंशन निवासी अर्चना अध्यक्ष, 19-20 एलआईजी, राधापुरम कालौनी की डा. स्नेहलता चतुर्वेदी, पुष्पांजलि मथुरा की वंदना शर्मा, 89 कृष्णविहार आवास विकास कालौनी के रज्जन बाबू मिश्र एवं ईश्वरी भवन, जगदम्बा कालोनी की कु. शशी बाला गुप्ता का सदस्य के रूप में चयन हुआ है और 32 सूर्यनगर, चन्द्रपुरी धौलीप्याऊ के यतेन्द्र कुमार, 253/263 जनकपुरी की शशि कुमारी, और 1101 गली राजकुमार मंडी रामदास की इन्द्रा खेरादी को सदस्य के रूप में चयनित प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उन्होंने बताया कि किशोर न्याय बोर्ड के लिए 683 नारायनपुरी धौलीप्याऊ के महेश चंद अग्रवाल व 2093 नीमगली नगला प्लाजा की बबिता अग्रवाल का सदस्य के रूप में चयन हुआ है और 1101 गली राजकुमार मंडी रामदास की इन्द्रा खेरादी व एफ-9 बालाजीपुरम मथुरा निवासी मुकेश कुमार गौतम को सदस्य के रूप चयनित प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

Read More

हाइवे पुलिस को मिली सफलता  मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान भरतपुर चैराहे से लिफाफा गैंग के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान एसएसपी बबलू कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त लोग राहगीरों को सवारी के रूप में बैठाकर लिफाफे में अपना रूपया रखवाकर खाली कागजों का लिफाफा दे देते थे। साथ ही मौका मिलने पर लूटपाट भी कर लेते थे। पकड़े गये लोगों में हरेन्द्र पुत्र लालाराम निवासी नगला देह थाना मांट, राहुल पुत्र भजन लाल निवासी बहादुरपुर थाना तिगांव जिला फरीदाबाद हरियाणा मुकेश पुत्र मवासीराम निवासी अमीरपुर थाना बलदेव मथुरा, निरंजन पुत्र मवीसिंह निवासी मारब थाना टप्पल अलीगढ़, अमीचंन पुत्र होरीलाल निवासी मारव थाना टप्पल अलीगढ़, बालकिशन पुत्र राजेन्द्र निवासी देह मांट मथुरा है। एक स्कारपियो कार नम्बर यूपी 85 के 7847 के अलावा एक तमंचा 12 बोर दो कारतूस 3 तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस 4 जिन्दा कारतूस के अलावा 4 किलो 800 ग्राम नशीला पाउडर पकड़ा है। पकड़े गये लोगों पर अन्य मुकदमे भी पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष सुबोध यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मलिक, प्रवीन कुमार मिश्रा, सौरव शर्मा का सहयोग रहा। 

Read More

परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट  मथुरा। थाना व कस्बा बरसाना अन्तर्गत छोटा भरना गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर एक कोठरी में मिला है। मंगलवार से यह किशोर गायब था। बताते है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या की गई। परिवार के लोगों ने बताया कि गत दिन विष्णु पुत्र विनोद निवासी छोटा भरना चैकी सहार मंगलवार को धर से गोवर्धन आया था लेकिन जब वह सांय तक घर नहीं पहंुचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन कही पता नहीं चला। काफी छानबीन के बाद आज बुधवार सुबह गांव किनारे सड़क पर स्थित एक कोठरी में उसका शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहंुची है और मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम गृह पर आज मृतक के परिजनों ने बताया कि कल शाम साढे पांच बजे तक विष्णु को गोवर्धन में देखा गया था। परिजनों को आशंका है कि अपहरण करने के बाद उसकी हत्या की गयी है। हालांकि यह भी कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उन्होंने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

Read More

मथुरा। जनपद में लचक कानून व्यवस्था और पुलिस द्वारा अपराधो पर नियंत्रण न करने के कारण अपराधी बेखौफ है। आये दिन होने वाली घटनाओं से नाराज जन कल्याण सेवा समिति की अध्यक्ष लता सिंह चैहान के नेतृत्व में आज बुधवार होली गेट पर पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर लता सिंह चैहान ने कहा कि जनपद सहित प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे है। कार्यवाही के नाम पर पुलिस लीपा पोती में लगी है जिससे अपराधियों के मन से भय निकल गया है। फरह क्षेत्र में सूटकेस में बंद शव मिले बलदेव में रेप कांड और अन्य जनपदों में भी तमाम घटनाएं इसका उदाहरण है। लगता है सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि गत 15 जुलाई को थाना गोविन्द नगर से बदमाश एक लड़की को उठा ले गये और सवा माह तक उसे इधर-उधर घुमाते रहे अंत में उसका मर्डर कर दिया लेकिन डेढ़ माह तक गोविन्द नगर पुलिस लड़की का सुराग नहीं लगा पायी। इससे साफ है कि पुलिस अपराधों के प्रति गंभीर नहीं है। अगर कार्यवाही होती तो लड़की जिन्दा बरामद हो सकती थी। पुलिस कमजोर लोगों की शिकायत दर्ज नहीं करती। पुतला दहन में समिति के उपाध्यक्ष मीरा शर्मा, ब्रिजेश माथुर, सावित्री शर्मा, प्रभा शर्मा, कृष्णा माहोर, ओमवती, शीला देवी, गुड्डी देवी, गंगाराम, दीपक मौर्य आदि उपस्थित थे। 

Read More

जवाहरहाट के दुकानदारों ने की शिकायत  मथुरा। शहर में नगर पालिका के कारनामे से हर कोई शहरवासी वाकिफ है। बरसात के समय में नाले-नालियों की सफाई परेशानी का कारण बन गई है लेकिन सफाई कर्मचारी और उनके ठेकेदारों को यह खूब रास आ रहा है। नगर पालिका की चेयरमैन कभी इस पर ध्यान नहीं देती जिसके कारण दुकानदार तो परेशान हैं ही साथ ही आम राहगीर को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।  नाले और नालियों की सफाई नियमानुसार बरसात से पूर्व होनी चाहिए लेकिन चेयरमैन की घोर लापरवाही के चलते बरसात में सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि नाले-नालियों की सफाई की सिल्ट दुकानों के बाहर सफाई कर्मचारी डाल देते है। सफाई के बहाने दुकानदारों का शोषण करते है। कई स्थानों पर बड़े-बड़े सिल्ट के ढे़र लगाकर पैसे वसूलते है। पूर्व में जवाहरहाट क्षेत्र और आज कोतवाली रोड के कई दुकानदारों ने इसकी शिकायत की। आज सुबह तो गोविन्द गंज से होली गेट तक एक साइड में सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा था। अफसोस की बात है कि बरसात के समय में नालियों की सिल्ट निकालना और न निकालना एक बराबर है। वर्षा के चलते निकली हुई सिल्ट फिर उन्हीं नालियों में चली जाती ह। सफाई कर्मिचों को इसे ढ़ोने का मौका भी नहीं मिलता। वे पहले ही सिल्ट निकालकर कई-कई दिन तक दुकानों के सामने डाल देते है। और पूछने पर कहते है सूख जायेगी तभी इसे उठाया जायेगा जबकि यह कतई अनुचित है। सिल्ट के बहाने दुकानदारों को भी परेशान किया जाता है। 

Read More

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे से मारूती कार से आगरा से दिल्ली जा रहे एक 30 वर्षीय युवक में मथुरा टोल के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पावरूश 30 वर्ष पुत्र वाकिल निवासी झारखंड हाल निवासी पालम दिल्ली कल रात्रि यमुना एक्सप्रेस वे से अपनी मारूती कार में आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे थे तभी मथुरा टोल के समीप ट्रक ने मारूती कार में टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More

मथुरा। हाईवे के गांव उस्फार में जाटव बस्ती में करीब तीन वर्ष से लाइट न आने के कारण गरीब लोग परेशान है। विद्युत विभाग के अधिकारी अनेक बार आश्वासन के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कर रहे है। इनका आरोप था कि हाई कास्ट के लोगों की तरफ से बिजली की लाइन आ रही है जिसे काट दिया गया है। आये दिन झगड़ा हो रहा है। आज गांव प्रधान लोमो देवी तथा क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहंुचकर अपनी समस्या बतायी। बिजली न मिलने से मच्छरों का प्रकोप है बीमारियां फैल रही है। रात्रि में लोगों का निकलना मुश्किल है। शिकायत करने वालों में बंशीलाल, कृष्णकुमार राजू, धीरज, गजेन्द्र सिंह, मनोहर सिंह, बृजमोहन, पूरन, नेमी, घन्सों, कमलसिंह, मुकेश आदि मौजूद थे। 

Read More

मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र में दो व्यापारी भाईयों पर हुये प्राणघातक हमले से नाराज उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज प्रदेश महामंत्री विष्णु दास अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी सिटी को ज्ञापन दिया और अपराधियों की अविलम्ब गिरफ्तारी और व्यापारी परिवार को सुरक्षा की मांग की। विदित रहे कि 29 अगस्त को सदर बाजार क्षेत्र में व्यापारी अजय अग्रवाल एवं उसके भाई मनोज अग्रवाल पर प्राणघातक हमला किया था। ज्ञापन देने वालों में नगेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी, दीपेन्द्र चतुर्वेदी, विपुल पारिक, मृदुल अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, योगेश गोयल, कौशल बंसल उपस्थित थे। 

Read More

मथुरा। गोवर्धन के गांव खूँटेल पट्टी के गाँव सोंन में ‘हर बूथ पाँच यूथ’ के अंतर्गत राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े युवाओं को सदस्यता पत्र सोंपे गए। इसके बाद पंचायत घर पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चू सिंह, बलबीर सिंह, रामपति, चुरामन, बहादुर वकील, हरवीर संत व भोला भैया ने रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह, उदयवीर मास्टर व कुशाग्रराज सिंह का स्वाफा बाँध स्वागत किया। राष्ट्रीय लोकदल नेता कुँवर नरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा की चुनाव की जीत की तैयारी पहले दिन से करनी पड़ती है, इसीलिए हम लोग ‘हर बूथ पाँच यूथ’ का अभियान गोवर्धन विधानसभा के प्रत्येक गाँव में चला रहे हैं। अभी तक जिसमें 2000 से ज्यादा युवा पार्टी में जुड़ चुके है और निश्चित ही समस्थ जनपद की विधानसभाओं  मे गोवर्धन विधानसभा की जीत सबसे बड़ी हमारी होगी। कुछ लोग टिकट को लेकर जनता में भ्रम फैलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर बलवीर प्रधान, भोला भैया, बच्चू सिंह, हरवीर संत ने एक स्वर से अपने कुँवर नरेंद्र सिंह के साथ कदम से कदम मिला कर साथ रहने का संकल्प लिया। सभा का संचालन उदयवीर मास्टर मागोर्रा ने किया।

Read More